एक्सप्लोरर

दलीप, विजय हजारे और देवधर ट्रॉफी के इस सीजन को रद्द कर देना चाहिए: वसीम जाफर

जाफर चाहते हैं कि यह सुनिश्चित किया जाए कि खिलाड़ियों को आराम के लिये पर्याप्त समय मिले और वे विभिन्न टूर्नामेंटों के लिए जल्दबाजी में ना रहे. घरेलू सत्र की शुरुआत अगस्त में होने की उम्मीद है, लेकिन देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे है.

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और घरेलू दिग्गज वसीम जाफर का मानना कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर विजय हजारे, दलीप और देवधर ट्रॉफी को इस सत्र में रद्द कर दिया जाना चाहिए और इसके बजाय उस समय का उपयोग रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली टी 20 के आयोजन के लिए किया जाना चाहिए.

जाफर चाहते हैं कि यह सुनिश्चित किया जाए कि खिलाड़ियों को आराम के लिये पर्याप्त समय मिले और वे विभिन्न टूर्नामेंटों के लिए जल्दबाजी में ना रहे. घरेलू सत्र की शुरुआत अगस्त में होने की उम्मीद है, लेकिन देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे है. ऐसे में बीसीसीआई ने गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए प्रतीक्षा करने की नीति अपनायी है.

जाफर ने सोमवार को कहा, ‘‘ जब भी सत्र शुरू होगा तो पहली प्राथमिकता आईपीएल आयोजित करने की होगी. बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) पहले टूर्नामेंट के रूप में आईपीएल के साथ शुरुआत कर सकता है.’’

बीसीसीआई सितंबर-अक्टूबर में आईपीएल के आयोजन की योजना पर विचार कर रहा है लेकिन यह एशिया कप और टी20 विश्व कप के भविष्य पर निर्भर करेगा. उन्होंने कहा, ‘‘ आईपीएल के खत्म होने के बाद बीसीसीआई इरानी ट्राफी (कप) का आयोजन कर सकता है क्योंकि सौराष्ट्र पहली बार चैम्पियन बना है और वह इसे खेलने का हकदार है.’’

जाफर ने कहा, ‘‘इसके बाद हम रणजी ट्राफी को शुरू कर सकते हैं. अगले साल आईपीएल की नीलामी से पहले बीसीसीआई को सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट का आयोजन करा लेना चाहिए. बीसीसीआई को विजय हजारे, दलीप ट्रॉफी और देवधर ट्रॉफी को इस सत्र में रद्द कर देना चाहिए और इस दोनों प्रमुख टूर्नामेंटों (रणजी और आईपीएल) पर ध्यान देना चाहिए ताकी खिलाड़ियों को आराम करने का पर्याप्त मौका मिल सके.’’

उन्होंने टूर्नामेंटों को लेकर यह तर्क दिया ताकि खिलाड़ियों के पास तैयारी और आराम का पूरा मौका हो. जाफर ने कहा, ‘‘ सभी टूर्नामेंट को जल्दबाजी में करने की जगह खिलाड़ियों को आराम करने का पूरा मौका मिलना चाहिए. मुझे यही लगता है कि विजय हजारे और दलीप ट्रॉफी के उन दो महीनों का उपयोग पर्याप्त आराम के लिए करे.’’

रणजी ट्राफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ जूनियर स्तर पर भी ऐसा ही करना चाहिये. मौजूदा सत्र में अंडर-23 और अंडर-19 में एकदिवसीय टूर्नामेंट को रद्द कर देना चाहिये. जाफर ने इसके साथ रणजी ट्राफी के क्वार्टर फाइनल के लिए राह मुश्किल करने की मांग की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: पांच मिनट के भीतर 2 मेडल, मनीष और अशोक ने जीता सिल्वर
LIVE: पांच मिनट के भीतर 2 मेडल, मनीष और अशोक ने जीता सिल्वर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
एशियन पैरा गेम्स 2026: शीतल देवी ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 19 की उम्र में रचा इतिहास
शीतल देवी ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, सिर्फ 19 की उम्र में रचा इतिहास
चिन्मय सुतार बहुत पीछे, इस बल्लेबाज ने 501 रन ठोक बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
चिन्मय सुतार बहुत पीछे, इस बल्लेबाज ने 501 रन ठोक बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget