एक्सप्लोरर

SAvsIND: भुवनेश्वर कुमार की रिकॉर्ड गेंदबाजी से भारत ने जीता पहला टी-20 मैच

भुवनेश्वर कुमार की धारदार गेंदबाजी और शिखर धवन की अर्द्धशतकीय पारी के दम पर पहले टी-20 मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 28 रनों से हरा दिया

जोहानसबर्ग: भुवनेश्वर कुमार की धारदार गेंदबाजी और शिखर धवन की अर्द्धशतकीय पारी के दम पर पहले टी-20 मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 28 रनों से हरा दिया. न्यू वांडरर्स स्टेडियम में खेले गए इस मैच में जीत के साथ भारत ने मेजबान टीम के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 1-0 से की बढ़त ले ली है.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पांच विकेट नुकसान पर 203 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका को 204 रनों का लक्ष्य दिया.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के लिए जेजे स्मट्स (14) और रीजा हैंडरिक्स (70) ने 29 रन जोड़े, लेकिन इस मैच से टीम में वापसी करने वाले भुवनेश्वर कुमार ने स्मट्स को शिखर धवन के हाथों कैच आउट करा टीम को पहला झटका दिया.

इसके बाद आए कप्तान जेपी ड्युम्नी (3) को भुवनेश्वर ने मैदान पर टिकने का मौका नहीं दिया. ड्युम्नी लंबा शॉट मारने की ताक में बाउंड्री के पास खड़े सुरेश रैना के हाथों लपके गए.

ड्युम्नी के बाद हैंडरिक्स का साथ देने आए डेविड मिलर (9) को हार्दिक पांड्या ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. मिलर भी बड़ा शॉट मारने की कोशिश में धवन के हाथों कैच आउट हो गए.

अपने तीन विकेट खो चुकी साउथ अफ्रीका के लिए फरहान बेहरादीन (39) उम्मीद की किरण बन कर आए. उन्होंने हैंड्रिक्स के साथ 81 रनों की शानदार अर्द्धशतकीय साझेदारी कर टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया.

इस साझेदारी को तोड़ने की कोशिश में लगी भारतीय टीम को आखिरकार सफलता हाथ लगी. 129 के कुलयोग पर युजवेंद्र चहल ने बेहरादीन को मनीष पांडे के हाथों कैच आउट करवाया. इस बीच, हैंड्रिक्स ने अपने करियर का पहला अंतर्राष्ट्रीय अर्द्धशतकीय भी पूरा किया.

इस मैच के जरिए टीम में वापसी करने वाले भुवनेश्वर ने 18वें ओवर में भारतीय टीम के लिए मैच का रुख पूरी तरह से बदल दिया.

भुवनेश्वर ने भारत के लिए परेशानी का सबब बने हैंड्रिक्स को 18वें ओवर की पहली गेंद पर ही उड़ा कर मेहमान टीम को बड़ी सफलता दिलाई. हैंड्रिक्स भुवनेश्वर की गेंद पर विकेट के पीछे खड़े महेंद्र सिंह धोनी के हाथों लपके गए. उन्होंने 50 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्का लगाया.

भुवनेश्वर यहीं नहीं रुके. उन्होंने इसके बाद आए टी-20 प्रारूप में डेब्यू करने वाले क्लासेन को 18वें ओवर की चौथी और क्रिस मोरिस को पांचवीं गेंद पर रैना के हाथों कैच आउट करवाया. इसके बाद इस ओवर की आखिरी गेंद पर डेन पीटरसन (1) का रन आउट करवाया. क्लासेन और मोरिस खाता खोलने बिना पवेलियन लौट गए.

एक ओवर में साउथ अफ्रीका के चार गेंदबाजों को घर भेजने के साथ ही भुवनेश्वर ने भारत को जीत के कगार पर ला खड़ा किया.

पीटरसन के बाद टीम की पारी संभालने आए अंदिले फेहुलकवायो (13) भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और 175 के स्कोर पर जयदेव उनाकट की गेंद पर युजवेंद्र चहल के हाथों लपके गए. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की पारी 175 के स्कोर पर सिमट गई.

इस पारी में भुवनेश्वर के अलावा, उनादकट, पांड्या और चहल को एक-एक सफलता मिली.

मैन ऑफ द मैच चुने गए भुवनेश्वर इसके साथ ही भारतीय टीम के पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने टी-20 मैच में पांच विकेट लिए हैं. केवल यहीं नहीं, वह सभी तीन फॉर्मेट में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक ओवर में चार विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं.

इससे पहले, भारत ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की ताबड़तोड़ 72 रनों की पारी की बदौलत 203 रनों का स्कोर बनाया. भारत के सलामी रोहित शर्मा ने भारतीय को ठोस शुरूआत देते हुए पहले ओवर में ही 18 रन जड़ दिए.

रोहित शर्मा को 21 के निजी स्कोर पर जूनियर डाला ने आउट किया. टी-20 क्रिकेट में लंबे अंतराल के बाद वापसी कर रहे रैना भी ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाए और 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

भारतीय टीम ने पावरप्ले में 78 रन बनाए, जो टी-20 मैचों के पावरप्ले में टीम का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है.

रैना के आउट होने के बाद, धवन ने कप्तान विराट कोहली (26) के साथ मिलकर 59 रनों की साझेदारी निभाई. कोहली के पेवलियन लौटने के बाद धवन ने मनीष पांडे (नाबाद 29) के साथ भारतीय पारी को संभाला और 14.4 ओवरों में टीम के स्कोर को 155 रनों तक पहुंचाया.

धवन को 72 के निजी स्कोर पर फेहुलकवायो ने आउट किया. धवन ने 39 गेंदों पर 10 चौके और दो छक्के लगाए. अंतिम पांच ओवरों में पांडे ने महेंद्र सिंह धोनी (16) और हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर मेहमान टीम को 20 ओवरों में 203 रनों के कुल योग तक पहुंचाया. मनीष पांडे 29 और ऑलराउंडर खिलाड़ी पांड्या 13 रन बनाकर नाबाद लौटे.

साउथ अफ्रीका के लिए जूनियर डाला ने 47 रन देकर दो विकेट लिए. मौरिस, शमसी और फेहुलकवायो को एक-एक विकेट मिला. सीरीज का दूसरा मैच बुधवार को खेला जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट; वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी
कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट; वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget