एक्सप्लोरर

इंग्लैंड दौरे पर सेल्फिश क्रिकेट खेलना चाहते हैं सरफराज अहमद, कहा- अब टीम नहीं खुद के बारे में सोचूंगा

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने इंग्लैंड दौरे से पहले कहा कि अब वह टीम के लिए बल्कि खुद के बारे में सोचेंगे. अगस्त में पाकिस्तान को इंग्लैंड दौरे पर जाना है.

कराची: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान व विकेटकीपर बल्लेबाज़ सरफराज अहमद को इंग्लैंड दौरे के लिए 29 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है. 2019 विश्व कप के बाद पहली बार सरफराज को टीम में जगह मिली है. विश्व कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के कारण सरफराज को कप्तानी के पद से हटा दिया गया था. इसके साथ ही तीनों फॉर्मेट में टीम से भी उनका रास्ता साफ दर दिया गया था. सरफराज की जगह वनडे और टी-20 में बाबर आज़म और टेस्ट में अज़हर अली को कप्तान बनाया गया था. टीम में वापसी के बाद सरफराज ने कहा कि अब वह सेल्फिश क्रिकेट खेलेंगे. अब खुद के लिए खेलूंगा- सरफराज पाकिस्तान के जियो सुपर टीवी पर सरफराज ने कहा कि जब वह कप्तान थे तो उनके लिए टीम का प्रदर्शन पहली पाथमिकता था, लेकिन अब वह पहले टीम में अपना स्थान पक्का करने के लिए खेलेंगे. उन्होंने कहा कि अब मैं टीम के बजाय खुद के बारे में सोचूंगा. उन्होंने कहा, 'मैं इस मौके को लेकर काफी पॉजिटिव हूं. जब भी मुझे खेलने का मौका मिलेगा, मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा. मैं अब टीम में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश करूंगा. मैं अच्छा प्रदर्शन कर यादगार वापसी करना चाहता हूं. जब मैं कप्तान था तो मेरा ध्यान टीम के प्रदर्शन पर रहता था, लेकिन अब मैं अपने प्रदर्शन पर ध्यान दूंगा.' रिज़र्व विकेटकीपर के रूप में हुई है सरफराज की टीम में वापसी- मिस्बाह इंग्लैंड दौरे के लिए टीम चयन करने के बाद मुख्य कोच मिस्बाह उल हक ने कहा था कि सरफराज अहमद की टीम में वापसी रिजर्व विकेटकीपर के तौर पर हुई है. टीम एक विकेटकीपर के साथ इंग्लैंड दौरे पर नहीं जा सकती, इसलिए टीम में सरफराज का चयन किया गया है. सरफराज ने दिया मिस्बाह को जवाब  मिस्बाह के इस बयान पर सरफराज ने कहा कि जहां तक रिजर्व विकेटकीपर की बात है तो मैं इस बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं. मैं इस बात को नहीं सोच रहा हूं कि मैं पहली पसंद हूं या दूसरी. मैं इस बात से ही खुश हूं कि टीम में मेरी वापसी हुई है. शाहिद अफरीदी के कोरोना पॉजिटिव होने पर गौतम गंभीर बोले- उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए दुआ करूंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
140 किलो के खिलाड़ी ने डाइव लगाकर पकड़ा कैच, होश उड़ा देगा वीडियो
140 किलो के खिलाड़ी ने डाइव लगाकर पकड़ा कैच, होश उड़ा देगा वीडियो
Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget