एक्सप्लोरर

सातवें ग्रैंडस्लैम खिताब से एक जीत दूर सानिया, ऑस्ट्रेलिया ओपन के फाइनल में पहुंची

मेलबर्न: सानिया मिर्जा ने आज यहां इवान डोडिग के साथ मिलकर समंथा स्टोसुर और सैम ग्रोथ की स्थानीय जोड़ी को हराकर आस्ट्रेलिया ओपन मिश्रित युगल के फाइनल में प्रवेश करके सातवें ग्रैंडस्लैम खिताब की ओर मजबूत कदम बढ़ाए.

भारत और क्रोएशिया की दूसरी वरीय जोड़ी ने एक घंटे और 18 मिनट चले सेमीफाइनल में 6-4 2-6 10-5 से जीत दर्ज की. सानिया ने तीन मिश्रित युगल ग्रैंडस्लैम जीते हैं. उन्होंने पिछली बार ब्राजील के ब्रूनो सोरेस के साथ मिलकर अमेरिकी ओपन का 2014 में मिश्रित युगल खिताब जीता थ. पिछले साल सानिया के पास डोडिग के साथ मिश्रित युगल ग्रैंडस्लैम जीतने का मौका था लेकिन इस जोड़ी को फ्रेंच ओपन के फाइनल में हमवतन भारतीय लिएंडर पेस और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा था. पहले सेट में दोनों जोड़ियों ने एक दूसरे की सर्विस तोड़ी. इस दौरान सिर्फ सानिया ने सर्विस नहीं गंवाई. दूसरे सेट में हालांकि सानिया ने दो बार अपनी सर्विस गंवाई जिसके बाद मुकाबला मैच टाईब्रेकर में खिंचा. टाईब्रेक में जब स्कोर 3-3 से बराबर था तब दूसरी वरीय जोड़ी ने लगातार पांच अंक के साथ अपनी स्थिति मजबूत की. आस्ट्रेलियाई जोड़ी में ग्रोथ को विशेष तौर पर अपनी पहली सर्विस को लेकर जूझना पड़ा और उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा. ग्रोथ ने अपनी सर्विस पर आठवां और नौवां अंक गंवाया जबकि डोडिग ने अपनी सर्विस पर दोनों अंक बनाए. सानिया पहले मैच प्वाइंट को भुना नहीं सकी लेकिन डोडिग ने दूसरे मैच प्वाइंट पर स्टोसुर के बायीं ओर जोरदार वाली के साथ सेट और मैच अपने नाम किया. सानिया और डोडिग फाइनल में एलिना स्वितोलिना और क्रिस गुसिकोन तथा एबिगेल स्पीयर्स और जुआन सबेस्टियन कबाल के बीच होने वाले सेमीफाइनल के विजेता से भिड़ेंगे. साल के पहले ग्रैंडस्लैम में सानिया एकमात्र भारतीय बची हैं. इससे पहले रोहन बोपन्ना, लिएंडर पेस, पूरव राजा, दिविज शरण और जूनियर में जील देसाई और सिद्धांत बंठिया टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
W, W, W... भारतीय गेंदबाज की 'हैट्रिक', 78 रन पर सिमटी टीम; लिए 5 विकेट
W, W, W... भारतीय गेंदबाज की 'हैट्रिक', 78 रन पर सिमटी टीम; लिए 5 विकेट
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
2027 से पहले बड़ा ट्रेड, इस विदेशी खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस का थामा हाथ
2027 से पहले बड़ा ट्रेड, इस विदेशी खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस का थामा हाथ

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget