एक्सप्लोरर

रैना से मिल रही प्रेरणा से आगे बढ़ रहे हैं युवा बल्लेबाज़ समर्थ

रैना से मिल रही प्रेरणा से आगे बढ़ रहे हैं युवा बल्लेबाज़ समर्थ
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश रणजी टीम के प्रतिभाशाली बल्लेबाज समर्थ सिंह नए घरेलू सत्र के लिए अपनी टीम के कप्तान सुरेश रैना को अपनी प्रेरणा मानते हैं. समर्थ का कहना है कि रैना से उन्हें अच्छे प्रदर्शन हेतु आत्मविश्वास भी मिल रहा है. 25 वर्षीय समर्थ ने नए घरेलू सत्र के लिए पूरा ध्यान अपनी फिटनेस और अभ्यास पर लगा रखा है. समर्थ ने दिल्ली में इस सत्र में कई घरेलू टूर्नामेंटों में शानदार बल्लेबाजी की और 124 के प्रभावशाली औसत से 617 रन भी बनाए. पिछले रणजी सत्र में धर्मशाला में तमिलनाडु जैसी मजबूत टीम के खिलाफ 187 रन की लाजवाब पारी खेलने वाले समर्थ ने कहा, "मैं नियमित तौर पर कप्तान रैना से बात करता रहता हूं. पिछले सत्र में भी मैचों के दौरान वह लगातार मुझे यही समझाते रहे थे कि अपनी तैयारी पर ध्यान दो, परिणाम अपने आप निकलकर सामने आने लगेंगे." समर्थ ने पिछले रणजी सत्र में छह मैचों में 37.00 के औसत से 370 रन बनाए थे, जिनमें एक शतक के अलावा एक अर्धशतक भी शामिल था. समर्थ ने नौ साल पहले अंडर-16 भारतीय टीम के साथ आस्ट्रेलिया के डारविन में तीन देशों का टूर्नामेंट खेला था. इसमें अपनी बल्लेबाजी से वह टूर्नामेंट में 'मैन ऑफ द मैच' भी बने थे. दिल्ली के लिए जूनियर, टी-20 और अंडर-23 खेलने वाले समर्थ ने पिछले सत्र में उत्तर प्रदेश का रुख किया था और इसी टीम की ओर से घरेलू सत्र खेला. समर्थ ने कहा, "रणजी ट्राफी की अपनी शतकीय पारी के अलावा मैंने टी-20 सत्र के नॉकआउट दौर में गुजरात के खिलाफ नाबाद 65 और झारखंड के खिलाफ 64 रन बनाए थे. इन पारियों ने मुझे काफी आत्मविश्वास दिया है. रणजी के पहले सत्र में मैंने अपनी गलतियों से काफी सबक सीखा है और इन्हें मैं दूसरे सत्र में नहीं दोहराऊंगा. मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि मैं लंबे समय तक विकेट पर टिकूं और अच्छी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाऊं." घरेलू सत्र के बाद राजधानी दिल्ली के स्थानीय टूर्नामेंटों में समर्थ ने 165, 116, 85, 68, नाबाद 90 और 94 जैसी पारियां खेलीं. उन्होंने 94 रन सोनेट की ओर से खेलते हुए फिरोजशाह कोटला मैदान में बनाये थे. समर्थ ने कहा, "मेरा पूरा ध्यान फिटनेस, योगा और डाइट पर है ताकि मैं खुद को अगले सत्र के लिये तैयार रख सकूं. इसके अलावा मैं बल्लेबाजी पर कम से कम चार-पांच घंटे अभ्यास कर रहा हूं." उन्होंने बताया कि कानपुर या ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश की टीम का लगभग दो हफ्ते का कैंप लगने वाला है और इस कैंप में वह अपनी तैयारी को परवान चढ़ांएगे, ताकि अगला सत्र अच्छा खेल सकें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुभमन गिल की कप्तानी पर हेड कोच गौतम गंभीर का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
शुभमन गिल की कप्तानी पर हेड कोच गौतम गंभीर का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
14 टीमें, 3 राउंड और 57 मैच, 2 अक्टूबर से 2027 वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत; देखें पूरा शेड्यूल
14 टीमें, 3 राउंड और 57 मैच, 2 अक्टूबर से 2027 वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत; देखें पूरा शेड्यूल
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
2027 वनडे वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, ICC ने किया एलान
2027 वनडे वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, ICC ने किया एलान

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गांधीजी के आश्रम में खाने से सामान रखने तक के नियम, क्यों जरूरी थे 11 व्रत?
गांधीजी के आश्रम में 11 व्रत क्यों जरूरी थे? खाने से सामान रखने तक के थे नियम
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
Embed widget