एक्सप्लोरर

RR vs MI: बेन स्टोक्स के शतक की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को दी मात

राजस्थान रॉयल्स के लिए जहां बेन स्टोक्स ने जहां 60 गेंदो में नाबाद 107 रन बनाए. वहीं संजू सैमसन ने 31 गेंदो में 54 रनों की पारी खेली.

RR vs MI: आईपीएल 2020 के 45वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को आठ विकेट से हरा दिया. राजस्थान की इस जीत के हीरो रहे बेन स्टोक्स और संजू सैमसन. स्टोक्स ने ने जहां 60 गेंदो में नाबाद 107 रन बनाए. वहीं संजू सैमसन ने 31 गेंदो में नाबाद 54 रनों की पारी खेली. इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 152 रनों की नाबाद साझेदारी भी की.

राजस्थान रॉयल्स की इस धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपर किंग्स ऑफिशियली आईपीएल 2020 से बाहर हो गई है. चेन्नई इस सीज़न लीग से बाहर होने वाली पहली टीम है.

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज़ क्विंटन डिकॉक छह रन बनाकर आउट हुए. उन्हें जोफ्रा आर्चर ने बोल्ड आउट किया. इसके बाद सूर्यकुमार यादव और इशान किशन ने दूसरे विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी की.

90 के स्कोर पर किशन 37 रन बनाकर कार्तिक त्यागी की गेंद पर कैच आउट हुए. उनका आर्चर ने शानदार कैच पकड़ा. इसके बाद 26 गेंदो में 40 रन बनाकर सूर्यकुमार यादव भी पवेलियन लौट गए. 10 ओवर में 80 से ज्यादा रन बनाने वाले मुंबई इसके बाद संघर्ष करते दिखी. 15 ओवर में उसका स्कोर सिर्फ 116 रन था. लेकिन अंत के ओवरों में हार्दिक पांड्या ने मैच का रुख ही पलट दिया.

101 रनों के स्कोर पर कीरन पोलार्ड (06) के आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या और सौरभ तिवारी ने पांचवें विकेट के लिए ताबड़तोड़ 64 रनों की साझेदारी की. तिवारी ने 25 गेंदो में 34 रन बनाए. इस दौरा उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया.

वहीं हार्दिक पांड्या ने सिर्फ 21 गेंदो में 60 रनों की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उन्होंने सात छक्के और दो चौके लगाए. पांड्या ने 285.71 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. वहीं क्रुणाल पांड्या चार गेंदो में तीन रन बनाकर नाबाद रहे. हार्दिक की पारी की बदौलत मुंबई ने आखिरी पांच ओवर में 80 रन बनाए.

वहीं राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्र आर्चर ने चार ओवर में 31 रन देकर दो विकेट झटके. इसके अलावा श्रेयस गोपाल ने भी चार ओवर में 30 रन देकर दो विकेट चटकाए. वहीं कार्तिक त्यागी को एक सफलता मिली.

इसके बाद मुंबई से मिले 196 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत बेहद खराब रही. दूसरे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज़ रॉबिन उथप्पा 13 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें जेम्स पैटिंसन ने अपना शिकार बनाया. इसके बाद पांचवें ओवर में 44 के स्कोर पर कप्तान स्टीव स्मिथ भी 11 रन बनाकर आउट हो गए. स्मिथ को भी पैटिंसन ने ही आउट किया. हालांकि, स्मिथ शानदार टच में दिख रहे थे. आउट होने से पहले उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया था.

44 रनों पर दो विकेट गिर जाने के बाद बेन स्टोक्स और संजू सैमसन ने मुंबई के गेंदबाज़ों पर धावा बोल दिया. स्टोक्स ने 60 गेंदो में नाबाद 107 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 14 चौके और तीन छक्के निकले. वहीं संजू सैमसन ने 31 गेंदो में नाबाद 54 रनों की पारी खेली. उन्होंने चार चौके और तीन छक्के जड़े. इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 152 रनों की नाबाद साझेदारी भी की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 3 Live: जल्द शुरू होगा तीसरे दिन का खेल, भारत का स्कोर 460/9
LIVE: जल्द शुरू होगा तीसरे दिन का खेल, भारत का स्कोर 460/9
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget