एक्सप्लोरर

IND vs WI: रोहित शर्मा ने बताया कैसे मिली पहले टी20 मुकाबले में जीत, बल्लेबाजों को भी खूब सराहा

IND vs WI T20 Series: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को खेला गया. इस मुकाबले में भारत ने 68 रन से जीत दर्ज की.

IND vs WI 1st T20: भारतीय टीम (Team India) ने वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ शुक्रवार को खेला गया टी20 मुकाबला 68 रन के विशाल अंतर से जीता. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 190 रन बनाए, जवाब में विंडीज टीम निर्धारित ओवर तक 8 विकेट खोकर 122 रन ही बना सकी. मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपनी टीम की इस एकतरफा जीत पर काफी खुश नजर आए. उन्होंने बताया कि मुकाबले में उनके खिलाड़ी रणनीति पर अमल करने में कामयाब रहे और यही कारण रहा कि इतनी बड़ी जीत हासिल हो सकी. कप्तान रोहित ने इस दौरान मुश्किल पिच पर अच्छी बल्लेबाजी के लिए अपनी टीम के बल्लेबाजों की भी खूब तारीफ की.

रोहित शर्मा ने कहा, 'हम जानते थे कि पिच मुश्किल होगी. शुरूआत में शॉट खेलना इतना आसान नहीं था. यह समझ आ चुका था कि जो बल्‍लेबाज इस पिच पर कुछ देर टिक जाए, उसे लंबे वक्त तक यहां खड़े रहना होगा. स्पिनर्स के लिए यहां कुछ मदद थी. पिच धीमी थी और बिल्कुल आसान नहीं थी. हमने जिस तरह पहली पारी में 190 रन बनाए, वो शानदार रहा. बल्लेबाजी के दौरान मुझे लगा था कि इस पिच पर 170 या 180 रन बनाना भी मुश्किल होगा. हालांकि हम टिके रहे और अपनी क्षमताओं पर विश्‍वास रखा और उम्मीद से बड़ा स्‍कोर बनाया.'

रोहित शर्मा ने कहा, 'हम इस मुकाबले में कुछ चीजें प्रयोग करना चाहते थे. शुरुआती 6 ओवर और फिर मिडिल ओवर और आखिरी में पारी का अंत कैसे करना है, इन पर कुछ अलग करने की कोशिश की. तीन चरणों में हमें सुधार करना था और देखना था कि हम हर खिलाड़ी का सर्वश्रेष्‍ठ कैसे निकाल सकते हैं. हमने खिलाड़ियों को अलग-अलग भूमिकाएं दी थीं और उन्‍होंने इसे पूरी तरह से निभाया. यह जरूरी नहीं कि यह हर मैच में सफल हो, लेकिन हमें बल्‍ले के साथ हर बार कुछ नया करने की कोशिश करते रहनी होगी. कुल मिलाकर आज हमने कुछ चीजें अलग की और मुझे लगता है कि इसे हम हासिल कर पाए.'

रोहित शर्मा ने इस दौरान यह भी कहा कि उनकी टीम में काफी प्रतिभा है और खिलाड़ियों को बस अपनी स्किल्स पर विश्‍वास रखने की जरूरत है. रोहित ने यह भी बताया कि भारतीय टीम को विंडीज में काफी अच्‍छा सपोर्ट मिल रहा है.

यह भी पढ़ें-

Commonwealth Games: खेलों के आयोजन से लेकर मेडल सेरेमनी के पैटर्न तक, पहले कॉमनवेल्थ गेम्स ने बदल डाली थी कई सारी चीजें

Perry The Bull के कॉमनवेल्थ गेम्स के मैस्कॉट बनने की ऐसी है पूरी कहानी, 10 साल की एमा ने किया है डिजाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं अर्नव पापरकर? 36 साल बाद विंबलडन जूनियर सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा कोई भारतीय खिलाड़ी
कौन हैं अर्नव पापरकर? 36 साल बाद विंबलडन जूनियर सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा कोई भारतीय खिलाड़ी
IND VS ENG: 27 साल से ब्रिस्टल में भारत अजेय, सचिन, द्रविड़ और रोहित के क्लब में आज कौन होगा शामिल
IND VS ENG: 27 साल से ब्रिस्टल में भारत अजेय, सचिन, द्रविड़ और रोहित के क्लब में आज कौन होगा शामिल
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Arthur Fery Record: विंबलडन में सनसनी, वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी ने फ्रेंच ओपन के उपविजेता को हराकर किया बाहर
विंबलडन में सनसनी, वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी ने फ्रेंच ओपन के उपविजेता को हराकर किया बाहर

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget