एक्सप्लोरर

रोहित एक स्वभाविक कप्तान, चीजों की जानकारी लेकर करते हैं मैदान पर उसका इस्तेमाल: जयवर्धने

जयवर्धने ने कहा कि, वह निश्चित तौर पर स्वाभाविक कप्तान हैं. लेकिन, इसके साथ ही वह बहुत सारी जानकारी इकट्ठा करते हैं. यह उनका मजबूत पहलू है.

श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने सोमवार को कहा कि एक स्वाभाविक कप्तान होने के अलावा रोहित शर्मा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने से पहले काफी सारी जानकारी इकट्ठा करते हैं. जयवर्धने मुंबई इंडियंस के कोच हैं. मुंबई ने रोहित की कप्तानी में 2019 में जब चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर आईपीएल का खिताब जीता था, तब भी जयवर्धने टीम के कोच थे.

जयवर्धने ने सोनी टीवी के पिट स्टॉप शो के इंस्टाग्राम पेज पर कहा, "वह निश्चित तौर पर स्वाभाविक कप्तान हैं. लेकिन, इसके साथ ही वह बहुत सारी जानकारी इकट्ठा करते हैं. यह उनका मजबूत पहलू है."

उन्होंने कहा, "हमारी लंबी बैठकें नहीं होती हैं. हां, हम बैठक करते हैं क्योंकि जब चीजें अच्छा नहीं चल रही हों तो रणनीति बनाने की जरूरत होती है, लेकिन रोहित काफी सारी जानकारी जुटाते हैं और वह चीजों को जानना चाहते हैं. वह इसका मैदान पर उपयोग करते हैं. वह इसी तरह खेलते हैं."

जयवर्धने ने इसी साल के अंत में होने वाले भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी बात की. पूर्व श्रीलंकाई कप्तान ने कहा कि विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम के पास अच्छा बल्लेबाजी क्रम होने नाते पलड़ा थोड़ा भारी रहेगा. उन्होंने साथ ही कहा कि यह सीरीज भारत के बल्लेबाजी क्रम और ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी आक्रमण के बीच की सीरीज होगी.

उन्होंने कहा, "किसका पलड़ा भारी होगा, यह कहना मुश्किल होगा क्योंकि दोनों टीमों में बेहतरीन योग्यता है. मुझे लगता है कि सबसे बड़ी चुनौती भारत के शीर्ष क्रम और आस्ट्रेलिया के गेंदबाजी आक्रमण के बीच की प्रतिद्वंद्विता होगी, देखते हैं कि यह कैसी रहती है. मुझे लगता है कि यहां भारत का पलड़ा भारी है, पिछली बार भी बल्लेबाजों ने अच्छा किया था."

उन्होंने कहा, "साथ ही भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण. भारत के पास काफी अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है और वह आस्ट्रेलियाई परिस्थिति में अच्छा कर सकते हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? WI के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच
बेंगलुरु में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? WI के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
सबसे ज्यादा वाइड और नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, अर्शदीप सिंह टॉप पर; देखें लिस्ट
सबसे ज्यादा वाइड और नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, अर्शदीप सिंह टॉप पर

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget