एक्सप्लोरर

रोहित शर्मा जो पूरे करियर में नहीं कर पाए, वो सुपर ओवर में कर दिखाया

इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने 95 रनों की तूफानी पारी खेली. एक समय ऐसा लगा रहा था कि केन विलियमसन न्यूज़ीलैंड को जीत दिलाकर ही दम लेंगे.

नई दिल्ली. रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच के सुपर ओवर में दो जादुई हिट लगाया था. रोहित शर्मा और गेंदबाज मोहम्मद शमी के प्रदर्शन की वजह से टीम इंडिया को उस मैच में जीत मिली थी. इस जीत ने भारत को पांच मैचों की श्रृंखला में 3-0 की अजेय बढ़त दिला दी. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड में पहली बार टी-20 सीरीज़ जीतने का कमाल भी कर दिखाया.

विलियमसन की पारी गई बेकार

इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने 95 रनों की तूफानी पारी खेली. एक समय ऐसा लगा रहा था कि केन विलियमसन न्यूज़ीलैंड को जीत दिलाकर ही दम लेंगे, लेकिन मोहम्मद शमी के 20वें ओवर ने मैच का रुख पलटते हुए मुकाबले को सुपर ओवर में पहुंचा दिया. इसके बाद न्यूज़ीलैंड ने सुपर ओवर में पहले बल्लेबाज़ी करते 17 रन बनाए. मार्टिन गुप्टिल और विलियमसन ने जसप्रीत बुमराह ने ओवर में 17 रन बनाए और भारतीय टीम को जीत के लिए 18 रन का लक्ष्य दिया.

सुपर ओवर का रोमांच

18 रन की चुनौती का पीछा करने के लिए टीम इंडिया की तरफ से रोहित शर्मा और लोकेश राहुल की जोड़ी मैदान पर उतरी. रोहित ने पहली गेंद पर 2 रन बनाए और फिर दूसरी गेंद पर एक रन लिया. तीसरी गेंद पर राहुल ने चौका लगाकर भारत की उम्मीदों को जिंदा रखा. चौथी गेंद पर राहुल ने एक रन लिया. अब भारतीय टीम को जीत के लिए 2 गेंदों में 10 रन की जरुरत थी. मैदान में मैच देख रहे दर्शकों के साथ-सीथ टीवी पर मैच देख रहे फैंस का दिल की धडकने भी तेज़ हो रही थी. टिम साउदी ने जिस तरह से पहले 4 गेंदें फेंकी थी उसे देखकर लग रहा था कि टीम इंडिया की जीत मुश्किल है, लेकिन रोहित शर्मा के ईरादे तो कुछ और ही थे.

साउदी ने पांचवीं गेंद फेंकी और रोहित शर्मा ने एक बेहतरीन शॉट लगाते हुए गेंद को हवाई रास्ते से बाउंड्री के पार भेजते हुए 6 रन बटोर लिए. अब आखिरी गेंद पर भारत को जीत के लिए 4 रन की जरुरत थी. साउदी की गेंद पर छक्के लगने के बाद दबाव न्यूजीलैंड के खेमे में भी रुख कर चुका था. साउदी आखिरी गेंद फेंकने के लिए दौड़े रोहित शर्मा भी तेयार थे. साउदी ने गेंद फेंकी और रोहित ने गेंद को दमदार शॉट लगाकर लॉंग ऑफ के ऊपर से मारते हुए छक्का लगाकर टीम इंडिया को जीत दिला दी. इस जीत के साथ ही भारत ने न्यूज़ीलैंड में पहली बार टी-20 सीरीज़ भी जीत लिया.

रोहित से जुड़ा ये मजेदार तथ्य

रोहित शर्मा ने बैक टू बैक दो छक्के लगाकर भारत को जीत दिलाई, लेकिन क्या आप जानते हैं कि टीम इंडिया के हिटमैन ने इस मैच में एक ऐसा काम कर दिया जो वो पहले कभी नहीं कर पाए थे. दरअसल, ये पहला मौका था जब रोहित शर्मा ने सुपर ओवर में अपना खाता खोला. इससे पहले आईपीएल हो या फिर इंटरनेशनल क्रिकेट रोहित शर्मा सुपर ओवर में कभी भी अपना खाता नहीं खोल पाए थे.

टी 20 क्रिकेट में सुपर ओवर में रोहित शर्मा का प्रदर्शन

बनाम WI-A, 2012 - 0 (1) रन आउट (भारत ए में प्रतिनिधित्व)

बनाम GL, 2017 - 0 * (0) (आईपीएल में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करते हुए)

बनाम SRH, 2019 - DNB (आईपीएल में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करते हुए)

बनाम NZ, 2020 - 15 * (4) (भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर प्रसिद्ध कृष्णा, BCCI ने किया टीम इंडिया में बदलाव
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर प्रसिद्ध कृष्णा, BCCI ने किया टीम इंडिया में बदलाव
ईशान किशन प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे या नहीं? आज भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20
ईशान किशन प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे या नहीं? आज भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
OMG! 27 छक्के वाली पारी, 36 गेंद में ठोक दिए 135 रन, ऑस्ट्रेलिया ने मचाया कोहराम
OMG! 27 छक्के वाली पारी, ऑस्ट्रेलिया ने 36 गेंद में ठोक दिए 135 रन

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget