एक्सप्लोरर

Davis Cup: दिग्गज भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने डेविस कप को जीत के साथ कहा अलविदा, मोरक्को को भारत ने 3-1 से हराया

Rohan Bopanna: भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने डेविस कप में अपने 21 साल के करियर का अंत जीत के साथ किया. बोपन्ना ने इस दौरान 33 मैच खेले और 23 में जीत दर्ज की.

Rohan Bopanna Ends His Davis Cup Career: भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने आज अपने डेविस कप के 21 साल लंबे करियर को जीत के साथ अलविदा कह दिया. 43 साल के रोहन ने डेविस कप के इस संस्करण में मोरक्को के खिलाफ पुरुष युगल मुकाबले में युकी भांबरी के साथ मिलकर सीधे सेटों में मात देते हुए जीत दर्ज की और डेविस कप में अपने करियर से भी संन्यास लिया.

रोहन बोपन्ना ने डेविस कप में अपने करियर में कुल 23 मुकाबले खेले. इस दौरान 43 साल के बोपन्ना ने 23 मैचों में जीत दर्ज की जिसमें 13 डबल्स मैच भी शामिल हैं. बोपन्ना ने मोरक्को के खिलाफ इस मुकाबले में युकी भांबरी के साथ मिलकर 6-2 और 6-1 से मात देते हुए मैच को अपने नाम किया.

डेविड कप के इस मुकाबले के दौरान भारतीय पुरुष जोड़ी का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. इस मैच में जहां मोरक्को की टीम एक बार भी अपनी सर्विस बचाने में कामयाब नहीं हो सकी. जीत के बाद भावुक बोपन्ना ने तिरंगा हाथ में लेकर अपनी खुशी को जाहिर किया. इस दौरान स्टेडियम में काफी दर्शक भी मौजूद थे.

बोपन्ना के परिवार के सदस्य भी पहुंचे थे मुकाबला देखने

रोहन बोपन्ना के आखिरी डेविस कप के मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में उनके परिवार के लोग और दोस्त स्टेडियम पहुंचे थे. इस दौरान सभी ने एक जैसी टीशर्ट को पहना हुआ था जिसमें बोपन्ना की तिरंगा लहराते हुए फोटो प्रिंट थी.

बोपन्ना ने इस मुकाबले के बाद कहा कि आज ऐसा महसूस हो रहा कि जैसे यह घर है क्योंकि हर कोई यहां पर मेरा समर्थन कर रहा है. मेरे परिवार, दोस्तों और यहां तक की प्रशंसकों सभी ने मेरा उत्साह बढ़ाया. यह मेरे लिए एक भावनात्मक क्षण है और मैं इस दिन को कभी अपने जीवन में नहीं भूल पाऊंगा.

 

यह भी पढ़ें...

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ सिराज ने रचा इतिहास, भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कोई गेंदबाज नहीं कर पाया था ऐसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
रहाणे के संन्यास पर विराट कोहली का इमोशनल पोस्ट, कहा- मेरा फेवरेट...
रहाणे के संन्यास पर विराट कोहली का इमोशनल पोस्ट, कहा- मेरा फेवरेट
सुपर किंग्स ने किया हेड कोच का एलान, इस दिग्गज ने फ्लेमिंग को किया रिप्लेस
सुपर किंग्स ने किया हेड कोच का एलान, इस दिग्गज ने फ्लेमिंग को किया रिप्लेस
शान से फाइनल में पहुंचे Neeraj Chopra, पाकिस्तान के अरशद नदीम को पछाड़ा
शान से फाइनल में पहुंचे Neeraj Chopra, पाकिस्तान के अरशद नदीम को पछाड़ा

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
Embed widget