एक्सप्लोरर

PBL2: हैदराबाद ने बेंगलुरू को 4-3 से हराया

बेंगलुरू: घरेलू दर्शकों के सामने प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के मौजूदा संस्करण में अपना पहला मैच खेल रही बेंगलुरू ब्लास्टर्स को शनिवार को हैदराबाद हंटर्स ने 4-3 से हरा दिया. चार मैच तक बेंगलुरू ट्रंप मैच सहित दो मैच जीतकर 3-2 से आगे चल रही थी, लेकिन हैदराबाद के लिए ट्रंप मैच खेलने उतरीं मौजूदा विश्व चैम्पियन और ओलम्पिक चैम्पियन स्पेन की कैरोलीना मारिन ने पांचवां मैच जीतकर अपनी टीम को विजय दिलाई.

मुकाबले का पहला मैच पुरुष एकल वर्ग में हुआ, जिसमें हैदराबाद के समीर वर्मा ने बूनसाक पोंसाना को 11-7, 11-8 से हरा दिया. मिश्रिय युगल वर्ग के तहत हुए दूसरे मैच में हालांकि बेंगलुरू की जोड़ी को जीत मिली. को सुंग ह्यून और एन. सिक्की रेड्डी की ब्लास्टर्स की जोड़ी ने कैरोलीना मारिन और सत्विक साई राज की हंटर्स की जोड़ी को 11-9, 11-7 से हरा दिया. दो मैचों तक स्कोर 1-1 से बराबर रहा. तीसरा मैच पुरुष एकल वर्ग में हुआ, जो बेंगलुरू के लिए ट्रंप मैच भी था. बेंगलुरू के लिए खेल रहे डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन ने हैदराबाद के बी. साई प्रणीत को आसान मुकाबले में 11-6, 11-5 से हराकर अपनी टीम की बढ़त 3-1 कर दी. पुरुष युगल वर्ग के अगले मैच में को सुंग ह्यून और यो योन सेयोंग की बेंगलुरू की जोड़ी टान बून ह्योंग और तान वी कियोंग की हैदराबाद की जोड़ी से तीन गेम तक खिंचे संघर्षपूर्ण मुकाबले में 11-5, 11-13, 8-11 से हार गए. चार मैचों तक स्कोर 3-2 से बेंगलुरू के पक्ष में था. पांचवां मैच महिला एकल वर्ग के तहत अश्विन पोनप्पा और मारिन के बीच था. अमूमन युगल वर्ग में खेलने वाली पोनप्पा के सामने दुनिया की सबसे धुरंधर खिलाड़ी थीं. ज्वाला गुट्टा के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में युगल वर्ग का स्वर्ण पदक जीत चुकीं पोनप्पा ने सबसे बड़ी चुनौती के सामने आक्रामक शुरुआत की और पहला गेम 11-9 से जीतने में सफल भी रहीं. लेकिन मारिन जिस बात के लिए जानी जाती हैं, उन्होंने अगले गेमों में उसका परिचय पोनप्पा को भी करवा दिया. मारिन ने अगले दोनों गेम 11-5, 11-8 से जीतते हुए अपनी टीम की झोली में दो अंक डाले और हैदराबाद 4-3 से मैच जीतने में सफल रहा. पीबीएल-2 में चार मैचों में दूसरी जीत दर्ज करने वाली हैदराबाद हंटर्स के अब नौ अंक हो गए हैं और वह अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है, वहीं बेंगलुरू ब्लास्टर्स सात अंकों के साथ पांचवें स्थान पर.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अफगानिस्तान का ऐतिहासिक ड्रॉ, बांग्लादेश के खिलाफ दूसरी पारी में खेले 142 ओवर
अफगानिस्तान का ऐतिहासिक ड्रॉ, बांग्लादेश के खिलाफ दूसरी पारी में खेले 142 ओवर
ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतने पर कितनी प्राइज मनी मिलती है?
ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतने पर कितनी प्राइज मनी मिलती है?
दिल्ली कैपिटल्स के कोच बनें युवराज सिंह, IPL 2027 से पहले फ्रेंचाइजी ने किया एलान
दिल्ली कैपिटल्स के कोच बनें युवराज सिंह, IPL 2027 से पहले फ्रेंचाइजी ने किया एलान
रोहित शर्मा का यू-टर्न, IPL 2027 में फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान! रिपोर्ट
रोहित शर्मा का यू-टर्न, IPL 2027 में फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान!

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget