एक्सप्लोरर

वन चैम्पियनशिप में रितु फोगाट का विजयी क्रम जारी, जीता दूसरा मुकाबला

फोगाट ने अपनी शक्ति की बदौलत तीन राउंड्स में शानदार नियंत्रण बनाए रखा. रितु ने चीनी प्रतिद्वंद्वी को शुरुआत में ही टेकडाउन के लिए मजबूर किया और फिर उठने का मौका नहीं दिया.

पहलवान से मिक्स्ड मार्शल आटर्स (एमएमए) फाइटर बनीं भारत की रितु फोगाट ने वन चैम्पियनशिप में अपना शानदार फॉर्म जारी रखा है. रितु ने शुक्रवार को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में आयोजित वन : किंग आफ जंगल में चीन की डेब्यूटेंट लू चियाओ चेन को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया.

एमएमए में बतौर एमेच्योर 8-0 का रिकार्ड रखने वाली चीनी खिलाड़ी जेजेआईएफ एसियाई जियू-जियू चैम्पियनशिप गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी हैं. चेन हालांकि रितु के खिलाफ मुकाबले में कहीं नहीं ठहरीं और एकतरफा हार गयी.

वन चैम्पियनशिप में रितु फोगाट का विजयी क्रम जारी, जीता दूसरा मुकाबला

फोगाट ने अपनी शक्ति की बदौलत तीन राउंड्स में शानदार नियंत्रण बनाए रखा. रितु ने चीनी प्रतिद्वंद्वी को शुरुआत में ही टेकडाउन के लिए मजबूर किया और फिर उठने का मौका नहीं दिया. दूसरे राउंड में हालांकि चेन ने रितु को चुनौती देना चाहा लेकिन वह रितु की ताकत के आगे नहीं टिक सकीं. रितु ने चेन को डिफेंड करने का एक भी मौका नहीं दिया. अंतिम राउंड में रितु काफी आक्रामक नजर आईं और चेन पर तेज प्रहार करती दिखीं. इस तरह सभी जजों ने रितु को एकतरफा विजेता घोषित किया.

मैच के बाद रितु ने कहा,-वन चैम्पियनशिप में अपना दूसरा मुकाबला जीतना मेरे लिए हर्ष का विषय है. इससे मेरा आत्मबल और बढ़ा है. मैं अपने कोचों और अपने भारतीय फैन्स का धन्यवाद करना चाहती हूं. भारत का पहला एमएमए विश्व चैम्पियन बनने का मेरा लक्ष्य अभी भी काफी दूर है लेकिन मैं वहां पहुंचने के लिए पूरे जज्बे के साथ मेहनत करती रहूंगी.

वन चैम्पियनशिप में रितु फोगाट का विजयी क्रम जारी, जीता दूसरा मुकाबला

रितु ने बीते साल एमएमए में शानदार डेब्यू किया था. रितु ने अपने करियर के पहले ही मुकाबले में नैम ही किम को टेक्नीकल नॉकआउट के आधार पर हराया था.

महान कुश्ती कोच महावीर सिंह फोगाट की बेटी रितु ने आठ साल की उम्र से ही कुश्ती में अपनी कला का प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था. एमएमए में आने से पहले रितु तीन बार राष्ट्रीय चैम्पियनशिप जीत चुकी थीं और साथ ही उनके नाम 2016 कामनवेल्थ रेसलिंग चैम्पियनशिप का स्वर्ण भी था. 2017 में रितु ने पोलैंड में आयोजित वलर्ड अंडर-23 रेसलिंग चैम्पियनशिप में रजत पदक जीत. वह यह पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला पहलवान बनी थीं.

अपने अब तक के शानदार प्रदर्शन के दम पर रितु भारत में एमएमए को करियर के रूप में अपनाने की इच्छा रखने वाली लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी हैं. इसे लेकर रितु ने कहा,- एमएमए में भारत का प्रतिनिधित्व करके मैं उल्लासित हूं. यह खेल अभी उभर रहा है और मैं देख रही हूं कि यह जल्द ही भारत में काफी लोकप्रिय हो जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स 2026 के भारतीय दल से पीएम मोदी की मुलाकात, बेटियों पर कही बड़ी बात
एशियन गेम्स 2026 के भारतीय दल से पीएम मोदी की मुलाकात, बेटियों पर कही बड़ी बात
IPL 2027 नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को लेकर आया बड़ा अपडेट
IPL 2027 नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को लेकर आया बड़ा अपडेट
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
वैभव सूर्यवंशी को गंभीर कर रहे नजरअंदाज, लक्ष्मण ने दिए पूरे मौके; टीम में भेदभाव?
वैभव सूर्यवंशी को गंभीर कर रहे नजरअंदाज, लक्ष्मण ने दिए पूरे मौके

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
Embed widget