एक्सप्लोरर

संन्यास पर रायडू का यू-टर्न, घरेलू क्रिकेट खेलते हुए भी नज़र आएंगे

रायडू ने दो महीने के अंदर ही अपने संन्यास के फैसले को बदल लिया है. रायडू ने खुद को घरेलू क्रिकेट के लिए भी उपलब्ध बताया.

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू ने अपने संन्यास पर एक और यू-टर्न लिया है. वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं मिलने के बाद क्रिकेट को अलविदा कहने वाले रायडू अब घरेलू क्रिकेट खेलना चाहते हैं. रायडू ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसियशन को सिलेक्शन के लिए उपलब्ध होने की जानकारी दी.

संन्यास पर फैसला बदलते हुए रायडू ने कहा, ''मैं आपको ध्यान में लाना चाहता हूं कि मैंने सभी तरह का क्रिकेट खेलने के लिए संन्यास वापस ले लिया है.'' हैदराबाद क्रिकेट एसोसियशन की तरफ से बताया गया कि रायडू ने 2019-2020 के सीजन के लिए खुद को उपलब्ध बताया है.

द्रविड़ ने दिया साथ

ऐसा माना जा रहा है कि कुछ सीनियर्स प्लेयर्स के कहने पर रायडू ने अपने फैसले को बदला है. रायडू ने एक बयान में कहा, ''मुश्किल वक्त के दौरान लक्ष्मण और द्रविड़ ने मेरा साथ दिया. इसी दौरान मुझे एहसास हुआ कि अभी मेरे अंदर काफी क्रिकेट बचा हुआ है. मैं हैदराबाद टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं. 10 सितंबर से मैं हैदराबाद टीम के साथ जुड़ने के लिए उपलब्ध रहूंगा.''

द्रविड़ ने भी रायडू के फैसले का स्वागत किया है. द्रविड़ ने कहा, ''यह आसान फैसला नहीं है. अपनी गलती को स्वीकार करने में काफी मुश्किल होती है. मैं रायडू की वापसी के लिए काफी उत्साहित हूं. रायडू में काफी क्रिकेट बचा है और मुझे उम्मीद है कि वह हैदराबाद के लिए बेहतर साबित होगा. मैं रायडू का पूरा साथ दूंगा.''

बता दें कि रायडू को नंबर 4 के लिए वर्ल्ड कप टीम में प्रबल दावेदार के तौर पर देखा जा रहा था. लेकिन आखिरी वक्त में सिलेक्टर्स ने रायडू की बजाए युवा विजय शंकर पर भरोसा जताया. इसी फैसले से नाराज होते हुए रायडू ने जुलाई में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने की घोषणा कर दी. हाल ही में रायडू ने कहा था कि वह चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए आईपीएल में खेलते हुए नज़र आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
CWG के छठे दिन कितने मेडल जीता भारत, टैली में कहां; जानें
CWG के छठे दिन कितने मेडल जीता भारत, टैली में कहां; जानें
कुछ पाने के लिए कुछ खोना नहीं, करना पड़ता है', किससे बोले हरभजन सिंह
कुछ पाने के लिए कुछ खोना नहीं, करना पड़ता है', किससे बोले हरभजन सिंह
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
Embed widget