एक्सप्लोरर

क्यों आर अश्विन अपने घर में रखते हैं मैच की गेंद और स्टंम्प्स, किया ये चौंकाने वाला खुलासा

टीम इंडिया के स्पिनर आर अश्विन आज कल सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं और वो रोजाना इंस्टा लाइव करते हैं. इस बीच उन्होंने कल 100 घंटे और 100 स्टार्स पर कहा कि उन्हें सोवेनियर इकट्ठा करने का बहुत शौक है और उनका पूरा घर इसी से भरा पड़ा है.

नई दिल्ली: लॉकडाउन का समय दुनिया के सभी क्रिकेटर्स को ये मौका दे रहा है जहां वो अपने पुराने दिनों को याद कर उसे साथी खिलाड़ियों के साथ शेयर कर रहे हैं. और इसमें ब्रिज का काम कर रहा है इंस्टाग्राम लाइव. जी हां दरअसल हर क्रिकेटर अब इंस्टाग्राम लाइव पर आता है और अपनी बातों को शेयर करता है. ऐसे में सभी क्रिकेटर्स सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं. इस दौरान फैंस को भी ये मौका मिल जाता है कि वो अपने फेवरेट क्रिकेटर्स से जरूरी सवाल पूछ सके. इस लिस्ट में अब टीम इंडिया के स्पिनर आर अश्विन का भी नाम जुड़ गया है जो तकरीबन रोजाना ही इंस्टा लाइव कर रहे हैं.

अश्विन कल हरभजन सिंह के साथ इंस्टाग्राम लाइव पर आए थे जहां उन्होंने कई अहम मुद्दों पर बात की. इस बीच दोनों ने एक दूसरे के संग काफी मजाक भी किया तो वहीं अश्विन ने भज्जी को अपने बारे में कुछ दिलचस्प बातें भी बताई. इस बीच अश्विन कल 100 घंटे और 100 स्टार्स पर भी जुड़े हुए थे जहां उन्होंने अपने घर में रखे सोवेनियर को लेकर खुलासा किया.

अश्विन ने कहा है कि उन्हें सोवेनियर (मैच से जुड़ी हुई कोई खास चीज, या मोमेंटो) इकट्ठा करने का काफी शौक है और उनका घर इससे भरा हुआ है. अश्विन ने कहा, "मैं जब भी मैच में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेता हूं तो मैच की गेंद मेरे कैबिनेट में आ जाती है. मैं जब भी कोई प्रभावी प्रदर्शन करता हूं तो मैं स्टम्प ले लेता हूं. इसलिए मेरा घर सोवेनियर से भरा हुआ है. मैंने 71 टेस्ट मैच खेल हैं और मुझे लगता है कि मेरे पास 60 निशानी हैं."

33 साल के अश्विन ने बताया कि वह चेतेश्वर पुजारा, शिखर धवन और कप्तान विराट कोहली के साथ ज्यादा समय बिताते हैं.

उन्होंने कहा, "पुजारा निश्चित तौर पर. मुझे धवन के साथ भी समय बिताना पसंद है वह काफी मजाकिया हैं. मैं शंकर बासु (टीम के पूर्व स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच) के साथ भी बहुत समय बिताता था. मैं विराट के साथ भी ज्यादा बात करता हूं क्योंकि उनके पास करने के लिए दिलचस्प बातें होती हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
PAK vs BAN: आखिरी ओवर में जीता बांग्लादेश, सांसे रोक देने वाले मैच में पाकिस्तान को 11 रन से हराया
आखिरी ओवर में जीता बांग्लादेश, सांसे रोक देने वाले मैच में पाकिस्तान को 11 रन से हराया
एक मंच पर भारत की 5 वर्ल्ड कप विजेता टीम, रोहित और सूर्यकुमार की टीम को भी मिला सम्मान
एक मंच पर भारत की 5 वर्ल्ड कप विजेता टीम, रोहित और सूर्यकुमार की टीम को भी मिला सम्मान
MS Dhoni से बेहतर है ये भारतीय विकेटकीपर? दिग्गज के जवाब से आपके भी उड़ जाएंगे होश 
MS Dhoni से बेहतर है ये भारतीय विकेटकीपर? दिग्गज के जवाब से आपके भी उड़ जाएंगे होश 

वीडियोज

Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026
Assembly Election 2026: 5 राज्यों में चुनाव..किसका चलेगा दांव? | BJP | TMC | Breaking | ABP News
Opinion Poll 2026:5 राज्यों में तारीखें तय, जानिए अब किसकी बनेगी सरकार? | TMC | BJP | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
"ये मुंबई है यहां पैसा बरसता है" माया नगरी के ऑटो वाले कमा रहे 75000 रुपये महीना, वीडियो से हैरान इंटरनेट
Embed widget