एक्सप्लोरर

भारतीय धरती पर राशिद का कमाल, अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया

राशिद के शानदार प्रदर्शन की मदद से अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को आठ विकेट पर 134 रन पर रोक दिया.

देहरादून: स्पिनर राशिद खान की शानदार गेंदबाजी की बदौलत आज अफगानिस्तान ने दूसरे ट्वेंटी- 20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बांग्लादेश को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढत बना ली. राशिद ने अपने कोटे के चार ओवर में सिर्फ 12 रन देकर चार विकेट लिये. राशिद के शानदार प्रदर्शन की मदद से अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को आठ विकेट पर 134 रन पर रोक दिया. जवाब में समीउल्ला शेनवारी (40 गेंद में 49 रन) और मोहम्मद नबी (15 गेंद में नाबाद 31) के बल्ले के कमाल की बदौलत अफगानिस्तान ने 18.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. नबी ने चौका और फिर छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई. इससे पहले, राशिद के अलावा मोहम्मद नबी को भी दो सफलता मिली. बांग्लादेश की ओर से सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ही कुछ संघर्ष कर सके जिन्होंने 48 गेंद में पांच चौके की मदद से 43 रन बनाये. आखिरी के ओवरों में अबु हैदर ने तेजी से 21 (नाबाद) रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. बांग्लादेश ने टॉ स जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन मैच के दूसरे ओवर में ही बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शापूर जदरान (42 रन पर एक विकेट) ने सलामी बल्लेबाज लिट्टन दास (01) को राशिद खान के हाथों कैच करा दिया. तमीम इकबाल ने एक छोर संभाले रखा लेकिन दूसरे छोर से शब्बीर रहमान (13) और विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहमान (22) ज्यादा योगदान नहीं दे सके. दोनों बल्लेबाजों का विकेट नबी (19 रन पर दो विकेट) को मिला. इसके बाद बल्लेबाजी करने आए महमूदुल्लाह (14) ने अपनी पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाकर टीम का स्कोर 10 ओवर में 81 रन कर दिया. रन गति बढ़ाने के प्रयास में वह भी करीम जन्नत (40 रन पर एक विकेट) की गेंद पर बोल्ड हो गये. 15 वें ओवर की तीसरी गेंद पर तमीम ने एक रन लेकर स्कोर को तीन अंकों में पहुंचाया. अगले ही ओवर में राशिद खान ने पहले कप्तान शाकिब अल हसन (03) और फिर लगातार दो गेंदों पर तमीम और मोस्सादेक हुसैन (00) का विकेट लेकर बांग्लादेश को बैकफुट पर धकेल दिया. वह हैट्रिक लेने से चूक गये. राशिद ने अपने अगले ओवर में सौम्य सरकार (03) को भी चलता किया. आखिरी के दो ओवरों में पुछल्ले बल्लेबाजों हैदर और नजमुल इस्लाम ने 26 रन जोड़े. हैदर ने 14 गेंद की पारी में दो छक्के और एक चौका लगाया तो वहीं नजमुल ने तीन गेंद में नाबाद छह रन बनाये.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Live: संजू के बाद ईशान किशन लौटे पवेलियन, भारत का दूसरा विकेट गिरा; वेस्टइंडीज की वापसी
Live: संजू के बाद ईशान किशन लौटे पवेलियन, भारत का दूसरा विकेट गिरा; वेस्टइंडीज की वापसी
शाई होप का शतक, भारतीय गेंदबाजों की बंपर पिटाई, चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने ठोके 247 रन
शाई होप का शतक, भारतीय गेंदबाजों की बंपर पिटाई, चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने ठोके 247 रन
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
भारत के किस क्रिकेटर का है सबसे महंगा घर? कीमत उड़ा देगी होश
भारत के किस क्रिकेटर का है सबसे महंगा घर? कीमत उड़ा देगी होश

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget