एक्सप्लोरर

राशिद खान : गुगली का बादशाह

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने उस ट्वीट के जवाब में कहा, ‘‘अफगानिस्तान को अपने हीरो राशिद खान पर गर्व है. मैं अपने भारतीय दोस्तों का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने हमारे खिलाडि़यों को अपना हुनर दिखाने का मौका दिया.

नई दिल्ली: टी20 मैच में वह सिर्फ 24 गेंद फेंकता है, उसके सामने न विराट का बल्ला चलता है और न ही धोनी की चालें, सिर्फ दस गेंद में 34 रन बनाकर वह मैच का रूख पलट देता है और जब विकेट लेता है तो चेहरे पर बच्चों सी मासूमियत लिए दोनो बांहें फैलाकर कुछ कदम दौड़ता है और चेहरा आसमान की तरफ उठाकर ऊपर वाले का शुक्रिया अदा करता है...यह है क्रिकेट की दुनिया में गुगली का नया बादशाह - राशिद खान.

सचिन तेंदुलकर उसे टी20 क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर करार देते हैं और उसके देश अफगानिस्तान के राष्ट्रपति का वह लाडला हीरो है. 19 बरस का यह खिलाड़ी अपने दम पर अपनी टीम को मैच जिताने का दम रखता है और दुनिया के तमाम बड़े खिलाड़ी उसके फन का लोहा मान रहे हैं. हैदराबाद की टीम भले आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ फाइनल में पहुंचने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स पर हैदराबाद की 14 रन की जीत का सेहरा राशिद के सिर बंधा.

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने किया था ट्वीट

लोकप्रियता का आलम ये कि देश के क्रिकेट प्रेमी उसे भारत की नागरिकता देने की इस कदर हिमायत करने लगे कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट करना पड़ा कि नागरिकता का मामला देश का गृह मंत्रालय देखता है, हालांकि इस ट्वीट को बाद में उनके ट्विटर हैंडल से हटा लिया गया, लेकिन तब तक बात दूर तक पहुंच चुकी थी. अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने उस ट्वीट के जवाब में कहा, ‘‘अफगानिस्तान को अपने हीरो राशिद खान पर गर्व है. मैं अपने भारतीय दोस्तों का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने हमारे खिलाडि़यों को अपना हुनर दिखाने का मौका दिया.

गनी ने लिखा, ‘‘राशिद हमें अफगानिस्तान की नेमतों की याद दिलाता है. वह क्रिकेट की दुनिया की पूंजी है और हम उसे किसी को देने वाले नहीं हैं. वह हमारा हीरो है और हमारे पास ही रहेगा.’’

बचपन से था क्रिकेट का शौक

20 सितंबर 1988 को अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत के जलालाबाद में जन्मे राशिद खान अरमान को बचपन से ही क्रिकेट का शौक रहा और वह पाकिस्तान के धाकड़ खिलाड़ी शाहिद अफरीदी को अपना आदर्श मानते हैं. राशिद पर अफरीदी का असर इतना ज्यादा है कि उनके गेंद फेंकने के अंदाज में भी अफरीदी की झलक मिलती है. फर्क सिर्फ इतना है कि दाएं हाथ से गेंदबाजी करने वाले दुनिया में टी20 क्रिकेट के नंबर वन गेंदबाज शाहिद लेग स्पिन गेंद डालते समय थोड़ी तेज गेंद फेंकते हैं और लेग ब्रेक के हथियार को गुगली से ऐसी धार दे देते हैं कि बल्लेबाज को उनकी गेंदों पर कोई आजादी लेने का मौका ही नहीं मिलता.

शाहिद अफरीदी को मानते हैं अपना आदर्श

अफरीदी के ही नक्शे कदम पर चलते हुए राशिद भी स्टंप टू स्टंप गेंद डालते हैं और उनका रन अप भी गेंदबाज को भ्रम में रखता है. उनकी गेंदों की रफ्तार भी सामान्य लेग स्पिन से थोड़ी ज्यादा है, जिससे बल्लेबाज को चूंकि गेंद की पिच तक आने का मौका नहीं मिलता और उसके सामने रक्षात्मक बने रहने या फिर विकेट गंवाने के अलावा और कोई चारा नहीं बचता.

शाहिद बताते हैं कि वह और उनका परिवार भाग्यशाली रहे कि अफगानिस्तान में मची मारकाट की आंच उन तक नहीं पहुंची. हालांकि देश के खराब हालात के चलते उन्हें कुछ साल पाकिस्तान में गुजारने पड़े, लेकिन इस दौरान भी क्रिकेट से उनका मोह छूटा नहीं. वह अपने छह भाइयों के साथ घंटों क्रिकेट खेलते थे और अब यह आलम है कि वह कई कई महीने अपने घर नहीं जा पाते हैं. वह अपने दस भाई बहनों और परिवार के साथ गुजारे समय को खूब याद करते हैं.

राशिद को बचपन में क्रिकेट खेलते देखकर उसके पिता ने उनका हौसला बढ़ाया और क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया. शुरू में उन्हें बल्लेबाजी करना ज्यादा पसंद था और वह थोड़ी बहुत गेंदबाजी किया करते थे, लेकिन गेंदबाजी के दौरान जब विकेट मिलने लगे तो उनके क्लब के लोगों ने उन्हें गेंदबाजी पर ध्यान देने को कहा. 2014 के बाद वह गेंदबाजी को गंभीरता से लेने लगे, हालांकि बल्लेबाजी के प्रति उनकी चाहत उस समय और भी अच्छे से उजागर हुई जब उन्होंने आईपीएल के सबसे महत्वपूर्ण मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सिर्फ 10 गेंद में 34 रन ठोक डाले.

अफरीदी के उत्साह, कुंबले के धैर्य और शेन वार्न के हुनर के प्रशंसक राशिद की प्रसिद्धि और प्रतिभा का यह आलम है कि कोई हैरत नहीं कि आने वाले समय में राशिद अपने इन तमाम आदर्शों से कहीं आगे निकल जाएंगे और आने वाली पीढ़ियों के खिलाड़ी उन्हें अपना आदर्श बनाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया की ये सीरीज होगी रद्द? तीनों टी20 मैचों पर मंडराया संकट
टीम इंडिया की ये सीरीज होगी रद्द? तीनों टी20 मैचों पर मंडराया संकट
Team India Schedule For July: जुलाई में कितने मैच खेलेगी टीम इंडिया? कब, कहां और किसके साथ होगी भिड़ंत
जुलाई में कितने मैच खेलेगी टीम इंडिया? कब, कहां और किसके साथ होगी भिड़ंत, देखें शेड्यूल
IPL 2027 से पहले इन 15 खिलाड़ियों की बदल सकती है टीम, संभावित ट्रेड लिस्ट में बड़े-बड़े दिग्गजों के नाम
IPL 2027 से पहले इन 15 खिलाड़ियों की बदल सकती है टीम, संभावित ट्रेड लिस्ट में बड़े-बड़े दिग्गजों के नाम
FIFA World Cup 2026: FIFA वर्ल्ड कप में महाउलटफेर, जर्मनी को हराकर इक्वाडोर ने रचा इतिहास
FIFA वर्ल्ड कप में महाउलटफेर, जर्मनी को हराकर इक्वाडोर ने रचा इतिहास

वीडियोज

Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!
Ketan Murder Case | Siya Goyal | ABP News | ABP Report : मर्डर के बाद सिया ने मनाया था जश्न
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Mahadangal: क्या खतरे में है हिंदुओं की आस्था?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
World Population: 2075 में इस्लाम होगा दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, हिंदुओं की जनसंख्या कितनी? नई रिसर्च के आंकड़ों ने चौंकाया
2075 में इस्लाम होगा दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, हिंदुओं की जनसंख्या कितनी? नई रिसर्च के आंकड़ों ने चौंकाया
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में संजय राउत की एंट्री, बोले- 'एक करोड़ रुपये और चांदी की ईंट दान की थी, कहां गई?'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में संजय राउत की एंट्री, बोले- 'एक करोड़ रुपये और चांदी की ईंट दान की थी, कहां गई?'
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
FIFA World Cup 2026: FIFA वर्ल्ड कप में महाउलटफेर, जर्मनी को हराकर इक्वाडोर ने रचा इतिहास
FIFA वर्ल्ड कप में महाउलटफेर, जर्मनी को हराकर इक्वाडोर ने रचा इतिहास
भरत तख्तानी से तलाक के बाद अब ईशा देओल को जिंदगी में प्यार की कमी हो रही महसूस, बोलीं- 'मेरे बॉयफ्रेंड्स थे....'
तलाक के बाद ईशा देओल को जिंदगी में प्यार की कमी हो रही महसूस, बोलीं- 'मैं बहुत रोमांटिक हूं'
Donald Trump Popularity: भारत में कितने लोग ट्रंप को पसंद करते हैं? प्यू रिसर्च की रिपोर्ट ने चौंकाया, आंकड़े देख सिर पीट लेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति
भारत में कितने लोग ट्रंप को पसंद करते हैं? प्यू रिसर्च की रिपोर्ट ने चौंकाया, आंकड़े देख सिर पीट लेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति
Ketan Murder Case: 'अगर मेरी बेटी ने केतन को मारा है तो उसी किले से फेंक दो', सिया गोयल के पिता का बड़ा बयान
'अगर मेरी बेटी ने केतन को मारा है तो उसी किले से फेंक दो', सिया गोयल के पिता का बड़ा बयान
Explained: 260 परमाणु बम एकसाथ फटने जितना 'जुड़वा भूकंप' क्या? वेनेजुएला में 10 हजार मौतों का गुमान, जमीन के नीचे चल क्या रहा?
वेनेजुएला में 260 परमाणु बम फटने जितना 'जुड़वा भूकंप' क्या? आखिर जमीन के नीचे चल क्या रहा?
Embed widget