एक्सप्लोरर

IPL 2020: संजू सैमसन ने अपनी शानदार फॉर्म का खोला राज, बताई ये वजह

संजू सैमसन ने कहा कि मैं पिछले साल से ही अच्छी तरह से हिट कर रहा हूं. मैं बहुत अच्छी मनोदशा में हूं और अपने खेल में किसी तरह का बदलाव नहीं चाहता हूं. मैंने यह हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की है.

शारजाह: शानदार फार्म में चल रहे राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज संजू सैमन ने कहा कि पिछले एक साल से बल्लेबाजी में उनकी टाइमिंग अच्छी है लेकिन वह तब काफी निराश हो गए थे जब उनके कई नए प्रयोगों को कामयाबी नहीं मिल सकी. पिछली दो पारियों में आक्रामक 74 और 85 रन बनाने वाला सैमसन ने कि मैं एक साल से अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं और मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है. मैंने कई चीजें आजमाई थीं लेकिन कामयाबी नहीं मिल रही थी. उसके बाद काफी आत्ममंथन किया और खूब मेहनत की.

'अच्छी परफॉर्मेंस के लिए की कड़ी मेहनत' किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ बड़े स्कोर वाले मैच में मैन ऑफ द मैच सैमसन ने कहा, "मैं पिछले साल से ही अच्छी तरह से हिट कर रहा हूं. मैं बहुत अच्छी मनोदशा में हूं और अपने खेल में किसी तरह का बदलाव नहीं चाहता हूं. मैंने यह हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की है. मैंने खुद से कहा कि मेरे पास इस शानदार खेल में 10 साल हैं और मुझे इन दस सालों में सब कुछ झोंक देना है."

तेवतिया ने खेली तूफानी पारी वहीं राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने राहुल तेवतिया की एक ओवर में पांच छक्कों से सजी तूफानी पारी की जमकर तारीफ करते हुए रविवार को पंजाब के खिलाफ दर्ज की गई रिकार्ड जीत को विशेष करार दिया. किंग्स इलेवन ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर मयंक अग्रवाल (106) के शतक से दो विकेट पर 223 रन बनाये लेकिन रॉयल्स ने छह विकेट पर 226 रन बनाकर आईपीएल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकार्ड बना दिया. उसकी जीत के नायक सैमसन (85) और तेवतिया (53) रहे. तेवतिया ने शेल्डन कोटरेल के एक ओवर में पांच छक्के लगाकर मैच का पासा पलटा.

'ये जीत है स्पेशल' स्मिथ ने मैच के बाद कहा, "यह जीत स्पेशल है क्या ऐसा नहीं है. तेवतिया का कोटरेल के खिलाफ दिखाया गया प्रदर्शन लाजवाब था. हमनें तेवतिया को जैसा नेट्स पर देखा था वही कोटरेल के ओवर में दिखा. उसने जज्बा दिखाया. उसने टाइमआउट के दौरान मुझसे कहा था कि हम अब भी जीत सकते हैं." उन्होंने कहा, "कोटरेल पर लगाए गए छक्कों से हमनें वापसी की. इसके बाद जोफ्रा आर्चर ने फिर से लंबे शॉट खेलने के अपनी स्किल्स का अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने पिछले मैच में चार छक्के लगाए थे और आज दो छक्के लगाए. इससे पहले गेंदबाजों ने भी अच्छी वापसी की क्योंकि एक समय लग रहा था कि हमें 250 रन के लक्ष्य का पीछा करना होगा."

'संजू ने हटाया प्रेशर' स्मिथ ने सैमसन की तारीफ भी की जिन्होंने जोस बटलर का विकेट जल्दी निकलने के बाद कप्तान के साथ 81 रन की साझेदारी की थी. स्मिथ ने कहा, "संजू बहुत अच्छी तरह से हिट कर रहा था. वह हर किसी पर से दबाव हटा रहा था. यहां मैदान छोटा था लेकिन उसके शॉट किसी भी मैदान पर छह रन के लिए जाते."

'हार से निराशा नहीं' किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने कहा कि उनकी टीम को हार के बावजूद निराश होने की जरूरत नहीं है. राहुल ने कहा, "यही टी20 क्रिकेट है. हमनें कई बार ऐसा देखा है. हमें निराश होने की जरूरत नहीं है. हमनें कई चीजें अच्छी की लेकिन आपका जीत का श्रेय उन्हें देना होगा. दबाव में गेंदबाज गलतियां कर सकते हैं. हमें मजबूत वापसी करनी होगी." उन्होंने कहा, "मैं अपने गेंदबाजों के साथ हूं. एक मैच बुरा हो सकता है. अच्छी बात यह है कि ऐसा टूर्नामेंट के शुरू में हुआ है. हम मजबूत वापसी कर सकते हैं. इस तरह के छोटे मैदान पर बड़ा स्कोर वास्तव मायने नहीं रखता. गेंदबाज आखिरी ओवरों में रन लुटा रहे हैं."

ये भी पढ़ें

IPL 2020 RR vs KXIP: जीत के नायक बनने के बाद बोले तेवतिया- 'वे सबसे खराब 20 गेंदें थीं जो मैंने खेलीं' RR vs KXIP: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने पंजाब को हराया, तेवतिया ने एक ओवर में लगाए पांच छक्के

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
पिता के निधन पर आया लियोनस मेसी का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
पिता के निधन पर आया लियोनस मेसी का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
'सचिन पाजी ने किया फोन, विराट-रोहित ने...', अजिंक्य रहाणे ने खोले बड़े राज
'सचिन पाजी ने किया फोन, विराट-रोहित ने...', अजिंक्य रहाणे ने खोले बड़े राज
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को जीतने होंगे इतने मैच, ऐसा है पूरा गणित
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को जीतने होंगे इतने मैच, ऐसा है पूरा गणित

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
पिता के निधन पर आया लियोनस मेसी का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
पिता के निधन पर आया लियोनस मेसी का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget