एक्सप्लोरर

'विराट कोहली को शायद बुरा लगे…', राहुल द्रविड़ ने पहले दिया बयान फिर तुरंत हुआ पछतावा, जानिए पूरा मामला

हाल ही में राहुल द्रविड़ ने एक पॉडकास्ट में छोटे और लंबे बल्लेबाजों के फर्क पर चर्चा की. बातचीत के दौरान उन्होंने विराट कोहली को लेकर भी एक बयान दिया और तुरंत माना कि यह बात कोहली को पसंद नहीं आएगी

भारतीय क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक राहुल द्रविड़ अपनी क्लासिक तकनीक और सधी हुई बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. उन्हें ‘द वॉल’ कहा जाता रहा है. शोएब अख्तर जैसे तेज गेंदबाज भी मानते थे कि द्रविड़ को आउट करना सचिन तेंदुलकर से भी मुश्किल होता था. टेस्ट मैच में वे पांच दिन तक गेंदबाजों को थकाकर अपनी स्टाइलिश शॉट्स से रन बटोर सकते थे.

हाल ही में द्रविड़ ने ‘हाल चाल और सवाल’ पॉडकास्ट में बल्लेबाजी पर अपने अनुभव साझा किए. इस दौरान उन्होंने न सिर्फ अपने रोल मॉडल सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर की बात की, बल्कि छोटे और लंबे कद वाले बल्लेबाजों के फर्क पर भी चर्चा की.

छोटे कद वालों का फायदा

द्रविड़ ने कहा कि छोटे कद वाले बल्लेबाजों को खेलने में ज्यादा मदद मिलती है, क्योंकि उनका सेंटर ऑफ ग्रेविटी नीचे होता है, जिसकी वजह से उनका बैलेंस बेहतर रहता है और उनके शॉट्स देखने में ज्यादा आकर्षक लगते हैं. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा  “गावस्कर बहुत संतुलित बल्लेबाज थे. उनकी स्थिरता गजब की थी, जो मुझे हमेशा से पसंद थी. मै थोड़ा लंबे कद का था इसलिए मैने कभी उन्हें कॉपी नही किया. सचिन तेंदुलकर भी काफी संतुलित खिलाड़ी थे. जितने भी महान बल्लेबाज हुए हैं उनमें से ज्यादाकर खिलाड़ी छोटे कद के हैं. छोटे कद के खिलाड़ियों के पास सैंटर ऑफ ग्रेविटी नीचे होने के कारण उन्हें फायदा होता है. ब्रायन लारा, रिकी पोंटिंग और डॉन ब्रैडमैन भी इसी वजह से ज्यादा नैचुरल और सुंदर लगते थे.”

कोहली को लेकर कही ये बात

इसी दौरान द्रविड़ ने हंसते हुए विराट कोहली का भी जिक्र किया और कहा, “कोहली थोड़ा शॉर्ट-इश हैं, लेकिन विराट को शायद अच्छा न लगे कि मैं उन्हें शॉर्ट-इश कह रहा हूं.” बयान देते ही द्रविड़ को खुद एहसास हुआ कि उनकी बात कोहली को चुभ सकती है.

लंबे बल्लेबाज क्यों हैं खतरनाक

द्रविड़ ने आगे कहा कि छोटे कद वाले भले ही संतुलन में अच्छे लगते हों, लेकिन लंबे बल्लेबाजों की पहुंच और ताकत उन्हें पावर हिटिंग में फायदा देती है. उन्होंने कहा, “आज का क्रिकेट, खासकर T20, पूरी तरह ताकत और छक्कों पर आधारित है. यहां लंबे खिलाड़ियों को बढ़त मिलती है. क्रिस गेल, केविन पीटरसन, कीरोन पोलार्ड और युवराज सिंह इसके बेहतरीन उदाहरण हैं.”

खुद को बताया अलग तरह का बल्लेबाज

राहुल द्रविड़ ने अपनी बल्लेबाजी को लेकर भी कहा कि भले ही वे लंबे कद के थे, लेकिन वे कभी बड़े हिटर नहीं रहे. उनकी बल्लेबाजी की मजबूती तकनीक और धैर्य रही है. उन्होंने कहा कि लंबे बल्लेबाज आमतौर पर पावर गेम के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा क्लासिकल शॉट्स और डिफेंस पर भरोसा किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विंबलडन में सचिन तेंदुलकर के साथ पहुंचे शुभमन गिल, फैंस बोले- 'सास, ससुर और दामाद एक साथ'
विंबलडन में सचिन तेंदुलकर के साथ पहुंचे शुभमन गिल, फैंस बोले- 'सास, ससुर और दामाद एक साथ'
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget