एक्सप्लोरर

राफेल नडाल का बड़ा फैसला, विंबलडन और टोक्यो ओलंपिक में नहीं लेंगे हिस्सा

स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने ट्वीट कर कहा, "मैंने इस साल विंबलडन चैंपियनशिप और टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है. यह बिल्कुल भी आसान नहीं था, लेकिन अपने शरीर को देखते हुए और अपने करियर को बड़ा करने के लिए यह फैसला लेना जरूरी था."

लाल बजरी के बादशाह के नाम से मशहूर स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल आगामी विंबलडन और टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा नहीं लेंगे. उन्होंने खुद एक के बाद एक कई ट्वीट करके इस बात का एलान किया. उन्होंने कहा कि यह फैसला आसान नहीं था. लेकिन अपने करियर को और लंबा करने के लिए यह जरूरी था. 

राफेल नडाल ने ट्वीट कर कहा, "मैंने इस साल विंबलडन चैंपियनशिप और टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है. यह बिल्कुल भी आसान नहीं था, लेकिन अपने शरीर को देखते हुए और अपने करियर को बड़ा करने के लिए यह फैसला लेना जरूरी था."

दुनिया के तीसरे नंबर के टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने विंबलडन और टोक्यो ओलंपिक से हटने के पीछे अपनी फिटनेस का हवाला दिया. दरअसल, दोनों टूर्नामेंट्स के बीच 14 दिन का समय रखा गया है. नडाल ने कहा कि क्ले कोर्ट पर खेलने के बाद इतना जल्दी शरीर को रिकवर करना आसान नहीं होता है. ऐसे में मेरे लिए खेलना असंभव था.

नडाल ने हाल ही में समाप्त हुए फ्रेंच ओपन 2021 में हिस्सा लिया था. लेकिन सेमीफाइनल में उन्हें नोवाक जोकोविच के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. अब उन्होंने फिटनेस मुद्दों के कारण आगामी विंबलडन चैंपियनशिप और ओलंपिक खेलों से अपना नाम वापस ले लिया है. उन्होंने अपने पेशेवर करियर को लंबा करने के लिए यह फैसला किया है.

दुनिया के पूर्व नंबर वन खिलाड़ी ने आगे कहा, 'मैं समझता हूं कि मेरे खेल करियर को विस्तार देने और मुझे खुश रखने वाले इस खेल को जारी रखने के लिए यह सही निर्णय है.' 
सर्बिया के दिग्गज नोवाक जोकोविच ने क्ले कोर्ट के किंग नडाल को फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में 3-6, 6-3, 7-6, 6-2 से हराया था. सवा 4 घंटे तक चला यह मुकाबला नोवाक बनाम राफेल के सबसे बेहतरीन मैचों में से एक रहा. नडाल ने इस हार से 21वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने का मौका गंवा दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जन्मदिन पर घर पहुंचा अफगानिस्तान के खिलाड़ी का पार्थिव शरीर, आंखे नम कर देंगी ये तस्वीरें
जन्मदिन पर घर पहुंचा खिलाड़ी का पार्थिव शरीर, आंखे नम कर देंगी ये तस्वीरें
विराट कोहली का बड़ा खुलासा- नोवाक जोकोविच से लगातार हो रही बात, अब दोनों को साथ देखेंगे फैंस ?
विराट कोहली का बड़ा खुलासा- नोवाक जोकोविच से लगातार हो रही बात, अब दोनों को साथ देखेंगे फैंस ?
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
IND VS ENG: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर खतरा! आज हारे तो इंग्लैंड का हो जाएगा सीरीज पर कब्जा
IND VS ENG: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर खतरा! आज हारे तो इंग्लैंड का हो जाएगा सीरीज पर कब्जा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget