एक्सप्लोरर

Qualifier 1: दिल्ली कैपिटल्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने हासिल किया फाइनल का टिकट

मुंबई इंडियंस की इस जीत में जसप्रीत बुमराह का अहम योगदान रहा. उन्होंने अपने चार ओवर में सिर्फ 14 रन देकर चार विकेट झटके.

MI vs DC: आईपीएल 2020 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 57 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. मुंबई की इस जीत में जसप्रीत बुमराह का अहम योगदान रहा. उन्होंने अपने चार ओवर में सिर्फ 14 रन देकर चार विकेट झटके. हालांकि, दिल्ली के पास अभी भी फाइनल में पहुंचने का मौका है. अब वो एलिमिनेटर मुकाबले में जीतने वाली टीम के साथ दूसरा क्वालीफायर मैच खेलेगी.

मुंबई इंडियंस ने इस मैच में सूर्यकुमार यादव, इशान किशन और हार्दिक पांड्या की शानदार बल्लेबाज़ी की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए थे. इसके जवाब में शून्य पर तीन विकेट खोने वाली दिल्ली कैपिटल्स निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 143 रन ही बना सकी.

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही. दूसरे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए. उन्हें रविचंद्रन अश्विन ने अपना शिकार बनाया.

इसके बाद क्विंटन डिकॉक और सूर्यकुमार यादव ने दूसरे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी की. डिकॉक 25 गेंदो में 40 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें भी अश्विन ने ही पवेलियन भेजा. अपनी इस पारी में डिकॉक ने पांच चौके और एक छक्का जड़ा. वहीं सूर्यकमार यादव 38 गेंदो में 51 रन बनाकर आउट हुए. अपनी अर्धशतकीय पारी में उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए. सूर्यकुमार एनरिक नॉर्टजे की गेंद पर कैच आउट हुए.

इसके बाद कीरन पोलार्ड शून्य और क्रुणाल पांड्या 10 गेंदो में 13 रन बनाकर आउट हो गए. एक समय मुंबई ने 16.1 ओवर में 140 रनों पर अपने पांच विकेट गवां दिए थे. लेकिन यहां से हार्दिक पांड्या ने तूफानी पारी खेलकर दिल्ली को वापसी करने नहीं दिया.

अंत में इशान किशन 55 और हार्दिक पांड्या 37 रन बनाकर नाबाद लौटे. पांड्या ने अपनी पारी में जहां पांच छक्के लगाए. वहीं छोटे कद के किशन ने भी चार चौके और तीन छक्के जड़े. इस दौरान किशन का स्ट्राइक रेट 183.33 का रहा. वहीं हार्दिक पांड्या ने 264.29 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए.

वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए आर अश्विन ने कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने अपने कोटे के चार ओवर में सिर्फ 29 रन देकर तीन विकेट झटके. वहीं इस सीज़न के सबसे सफल गेंदबाज कगीसो रबाडा इस मैच में काफी महंगे साबित हुए. उन्होंने अपने चार ओवर में बिना कोई विकेट लिए 44 रन खर्च किए.

इसके बाद मुंबई इंडियंस से मिले 201 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही. दूसरे ही ओवर में दिल्ली ने शून्य पर अपने तीन विकेट को दिए. इस दौरान पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे और शिखर धवन खाता खोले बिना पवेलियन लौटे.

शुरुआती झटकों के बाद कप्तान अय्यर और ऋषभ पंत भी सस्ते में निपट गए. अय्यर 12 और पंत तीन रन बनाकर आउट हुए. सिर्फ 41 रनों पर पांच विकेट गिर जाने के बाद मार्कस स्टोइनिस और अक्षर पटेल ने छठे विकेट के लिए 71 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की. लेकिन यह दोनों अपनी टीम को जीत के करीब भी नहीं ले जा सके.

स्टोइनिस ने 46 गेंदो में 65 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने छह चौके और तीन छक्के लगाए. वहीं अक्षर पटेल ने 33 गेंदो में 42 रन बनाए. अपनी इस पारी में उन्होंने तीन छक्के और दो चौके जड़े.

वहीं मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट ने कमाल की गेंदबाजी की. बुमराह ने अपने चार ओवर में सिर्फ 14 रन देकर चार विकेट झटके. वहीं बोल्ट ने दो ओवर में एक मेडन के साथ 9 रन देकर दो विकेट झटके. इसके अलावा क्रुणाल पांड्या और कीरन पोलार्ड को एक-एक सफलता मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में अभी बहुत कुछ साबित करना बाकी', जसप्रीत बुमराह को लेकर वकार यूनुस का बड़ा बयान
टेस्ट में अभी बहुत कुछ साबित करना बाकी', जसप्रीत बुमराह को लेकर वकार यूनुस का बड़ा बयान
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
'इस टीम में कप्तानी मिल सकती है', हार्दिक पांड्या को लेकर रविचंद्रन अश्विन का बयान वायरल
'इस टीम में कप्तानी मिल सकती है', हार्दिक पांड्या को लेकर रविचंद्रन अश्विन का बयान वायरल
मुंबई इंडियंस ने लसिथ मलिंगा समेत 3 दिग्गजों को किया बाहर, IPL 2027 से पहले लिया बड़ा फैसला
मुंबई इंडियंस ने लसिथ मलिंगा समेत 3 दिग्गजों को किया बाहर, IPL 2027 से पहले लिया बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget