एक्सप्लोरर

Qualifier 1: मुंबई ने दिल्ली को दिया 201 रनों का लक्ष्य, सूर्यकुमार और इशान किशन ने जड़ी फिफ्टी

मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव ने 38 गेंदो में 51 रनों की पारी खेली. वहीं इशान किशन ने सिर्फ 30 गेंदो में नाबाद 55 रन बनाए.

MI vs DC: आईपीएल 2020 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाज़ी करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स को 201 रनों का लक्ष्य दिया है. मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने 38 गेंदो में 51 रनों की पारी खेली. वहीं इशान किशन ने सिर्फ 30 गेंदो में नाबाद 55 रन बनाए. अंत में हार्दिक पांड्या सिर्फ 14 गेंदो में पांच छक्कों की मदद से 37 रन बनाकर नाबाद लौटे.

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही. दूसरे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए. उन्हें रविचंद्रन अश्विन ने अपना शिकार बनाया.

इसके बाद क्विंटन डिकॉक और सूर्यकुमार यादव ने दूसरे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी की. डिकॉक 25 गेंदो में 40 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें भी अश्विन ने ही पवेलियन भेजा. अपनी इस पारी में डिकॉक ने पांच चौके और एक छक्का जड़ा. वहीं सूर्यकमार यादव 38 गेंदो में 51 रन बनाकर आउट हुए. अपनी अर्धशतकीय पारी में उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए. सूर्यकुमार एनरिक नॉर्टजे की गेंद पर कैच आउट हुए.

इसके पोलार्ड शून्य और क्रुणाल पांड्या 10 गेंदो में 13 रन बनाकर आउट हो गए. एक समय मुंबई ने 16.1 ओवर में 140 रनों पर अपने पांच विकेट गवां दिए थे. लेकिन यहां से हार्दिक पांड्या ने तूफानी पारी खेलकर दिल्ली को वापसी करने नहीं दिया.

अंत में इशान किशन 55 और हार्दिक पांड्या 37 रन बनाकर नाबाद लौटे. पांड्या ने अपनी पारी में जहां पांच छक्के लगाए. वहीं छोटे कद के किशन ने भी चार चौके और तीन छक्के जड़े. इस दौरान किशन का स्ट्राइक रेट 183.33 का रहा. वहीं हार्दिक पांड्या ने 264.29 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए.

वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए आर अश्विन ने कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने अपने कोटे के चार ओवर में सिर्फ 29 रन देकर तीन विकेट झटके. वहीं इस सीज़न के सबसे सफल गेंदबाज कगीसो रबाडा इस मैच में काफी महंगे साबित हुए. उन्होंने अपने चार ओवर में बिना कोई विकेट लिए 44 रन खर्च किए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget