एक्सप्लोरर

Singapore Open 2022: पीवी सिंधु ने सेमीफाइनल मुकाबला एकतरफा अंदाज में जीता, फाइनल में इनसे होगी भिड़ंत

Singapore Open 2022 Semi-final: पीवी सिंधु ने सिंगापुर ओपन के सेमीफाइनल मुकाबले में जापान की साइना कावाकामी को 21-15, 21-7 से शिकस्त दी.

PV Sindhu in Singapore Open 2022 Final: भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने सिंगापुर ओपन के फाइनल (Singapore Open 2022 Final) में जगह बना ली है. उन्होंने सेमीफाइन मुकाबले में जापान की साइना कावाकामी (Saena Kawakami) को एकतरफा अंदाज में शिकस्त दी. सिंधु को यह मुकाबला जीतने में महज 32 मिनट लगे.

तीसरी वरीयता प्राप्त पीवी सिंधु के सामने वर्ल्ड नंबर 38 साइना कावाकामी ज़रा भी चुनौती पेश नहीं कर पाईं. सिंधु ने पहला गेम 21-15 से जीता और फिर दूसरा गेम 21-7 के अंतर से जीतकर फाइनल में एंट्री ली. साइना कावाकामी को सेकंड राउंड में पहली वरीयता प्राप्त चीनी ताईपे की ताई जू यिंग से वॉक ओवर मिला था. वहीं पीवी सिंधु ने चीन की हान यूइ को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री ली थी. सिंधु को सेकंड राउंड के इस मुकाबले को जीतने के लिए एक घंटे से ज्यादा वक्त लगा था.

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु ने इस साल एशियन चैंपियनशिप में भी ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी है. इसके साथ ही उन्होंने इसी साल सयैद मोदी इंटरनेशनल और स्विस ओपन का टाइटल भी अपने नाम किया है. अब यह 27 वर्षीय खिलाड़ी सिंगापुर ओपन का सुपर 500 टाइटल जीतने से भी महज एक कदम दूर है.

सिंगापुर ओपन के फाइनल में पीवी सिंधु (PV Sindhu) का सामना दूसरे सेमीफाइनल की विजेता से होगा. दूसरे सेमीफाइनल में जापान की अया अहोरी और चीन की वांग ज्ही यी की एक-दूसरे के सामने है.

यह भी पढ़ें..

Imam-ul-Haq: विराट कोहली या बाबर आजम? पाकिस्तानी ओपनर ने बताया कौन है आगे

Monty Panesar ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो से की विराट कोहली की तुलना, बोले- 'उन्हें ड्रॉप नहीं कर सकती BCCI'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget