एक्सप्लोरर

फर्जी डिग्री मामले में फंसी हरमनप्रीत कौर, पंजाब सरकार ने डीएसपी पद वापस लिया

सरकार और पुलिस सूत्रों ने बताया है कि टी-20 टीम की कप्तान के खिलाफ फर्जी डिग्री जमा करने और धोखाधड़ी से संबंधी किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जाएगी.

भारत की स्टार महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत के फर्जी डिग्री मामले में फंसने के बाद पंजाब सरकार ने उन्हें डीएसपी के पद से हटाने का फैसला किया है. हालांकि हरमनप्रीत के लिए राहत की बात यह है कि सरकार उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं करेगी. साथ ही पंजाब सरकार ने उन्हें 12वीं पास होने के आधार पर कांस्टेबल बनाने का प्रस्ताव भी रखा है.

सरकार और पुलिस सूत्रों ने बताया है कि टी-20 टीम की कप्तान के खिलाफ फर्जी डिग्री जमा करने और धोखाधड़ी से संबंधी किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जाएगी. इसे लेकर कौर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज हो सकता था. हाल ही में पंजाब पुलिस ने बताया था कि हरमनप्रीत ने डीएसपी बनने के लिए जो डिग्री जमा कराई थी, वो फर्जी है.

पंजाब पुलिस ने मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में इससे संबंधी जांच की थी, जिसमें इस बात का खुलासा हुआ था कि हरमनप्रीत सिंह की ग्रेजुएशन की डिग्री फर्जी है. राज्य सरकार ने उन्हें 12वीं की डिग्री के आधार पर कांस्टेबल बनने का प्रस्ताव दिया है.

हरमनप्रीत को एक मार्च को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पुलिस महानिदेशक सुरेश अरोड़ा ने डीएसपी पद पर नियुक्त किया था. उन्हें यह पद इंग्लैंड में खेले गए महिला विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद मिला था.

इससे पहले हरमनप्रीत रेलवे की अधिकारी थीं. अमरिंदर ने उन्हें रेलवे से अपने राज्य में नौकरी दिलाई थी. रेलवे के साथ उनका करार था लेकिन पंजाब के सीएम के हस्तक्षेप के बाद रेलवे ने कौर को इस करार से मुक्त कर दिया था, जिसके बाद ही वह पंजाब पुलिस में नौकरी हासिल कर सकी थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Shreyas Iyer Captaincy Record: श्रेयस अय्यर की कैप्टेंसी पर लगा बड़ा 'धब्बा', मैच हराने वाले कप्तानों की लिस्ट में पहले नंबर पर
श्रेयस अय्यर की कैप्टेंसी पर लगा बड़ा 'धब्बा', मैच हराने वाले कप्तानों की लिस्ट में पहले नंबर पर
भारत को हराने में अलग ही मजा आता है…T20 सीरीज जीतने के बाद हैरी ब्रूक ने ये सब क्या कह दिया
भारत को हराने में अलग ही मजा आता है…T20 सीरीज जीतने के बाद हैरी ब्रूक ने ये सब क्या कह दिया
IND Vs ENG 4th T20I: इंग्लैंड से हार के बाद भड़के कप्तान श्रेयस अय्यर, खिलाड़ियों को जमकर लताड़ा
इंग्लैंड से हार के बाद भड़के कप्तान श्रेयस अय्यर, खिलाड़ियों को जमकर लताड़ा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget