एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi League 2019: उतार चढ़ाव के बाद 33-33 की बराबरी पर छूटा यू-मुंबा और पुनेरी पल्टन का मैच

जबरदस्त उतार चढ़ाव के बाद प्रो कबड्डी में आज खेला गया यू-मुंबा और पुनेरी पल्टन का मैच 33-33 के स्कोर से टाई हो गया. आखिरी के पांच मिनट में मुंबा ने वापसी करते हुए मैच को टाई करा दिया.

बेंगलुरु: प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन में गुरुवार को पुनेरी पल्टन और यू-मुंबा के बीच खेला गया मैच 33-33 से टाई रहा. मैच के दौरान काफी उतार चढ़ाव देखने को मिले और अंत में पल्टन की टीम आगे चल रही थी लेकिन आखिरी के पांच मिनट में मुंबा ने वापसी करते हुए मैच को टाई करा दिया.

35वें मिनट तक पल्टन 32-27 से आगे थी. यहां से मुंबा ने अपने डिफेंस को मजबूत कर पल्टन को अंक नहीं लेने दिए और उसके रेडरों ने लगातार सफल रेड के जरिए अंक जुटा मैच का बराबरी पर खत्म किया. इससे पहले, पहले हाफ में मुम्बा की टीम आगे थी. उसने पहले हाफ का अंत 16-12 के स्कोर के साथ किया.

पहले हाफ में मुंबा ने कभी भी पल्टन को अपनी बराबरी तक भी नहीं आने दिया. शुरुआती पांच मिनट में ही मुंबा ने 5-2 की बढ़त ले ली थी. पल्टन ने अंकों के अंतर को कम जरूर किया लेकिन बराबरी तक नहीं पहुंच सकी. दूसरे हाफ में पल्टन ने जरूर बेहतरीन खेल दिखाया 25वें मिनट तक स्कोर 20-20 से बराबर कर लिया. मुंबा 25-21 से आगे निकली लेकिन पल्टन ने फिर 28-25 की बढ़त ले ली.

दोनों टीमों आखिर तक इसी तरह की लड़ाई लड़ती रहीं लेकिन अंतत: मैच बराबरी पर खत्म हुआ. पल्टन के लिए मनजीत ने 10 अंक जुटाए जबकि मुम्बा के लिए 11 अंकों के साथ अभिषेक सिंह सर्वोच्च स्कोरर रहे.

जम्मू कश्मीर में आतंक फैलाने की साजिश, ISI ने आतंकी ट्रेनिंग का नया आइडिया निकाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
गौतम गंभीर की नौकरी खतरे में! बिगड़ रहा ड्रेसिंग रूम का माहौल
गौतम गंभीर की नौकरी खतरे में! बिगड़ रहा ड्रेसिंग रूम का माहौल
'मैंने पहली बार केएल राहुल को गुस्से में देखा', वसीम जाफ़र का बड़ा खुलासा
'मैंने पहली बार केएल राहुल को गुस्से में देखा', वसीम जाफ़र का बड़ा खुलासा
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
Embed widget