एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi 2019: हरियाणा स्टीलर्स ने तेलुगू टाइटंस पर 52-32 से जीत दर्ज की, जयपुर भी प्ले-ऑफ की रेस में बरक़रार

Pro Kabaddi League 2019: हरियाणा स्टीलर्स ने तेलुगू टाइटंस को आज 52-32 से शिकस्त दी. वहीं दूसरे मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स ने बेंगलुरु बुल्स को 41-34 से हराते हुए प्ले-ऑफ़्स में जाने की अपनी उम्मीदों को ज़िंदा रखा है.

Pro Kabaddi League 2019: शुक्रवार को पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले गए प्रो कबड्डी सीज़न के मैच नंबर 121 में हरियाणा स्टीलर्स ने तेलुगू टाइटंस को 52-32 से शिकस्त दी. इसके साथ ही हरियाणा लेग की समाप्ति हो गई और मेज़बान टीम ने जीत के साथ यहां से विदाई ली. इस जीत के हीरो रहे विकास कंडोला (13 रेड प्वाइंट्स) जिन्होंने सीज़न-7 का अपना 10वां सुपर-10 किया जबकि रवि कुमार (7 टैकल प्वाइंट्स) ने भी अपना हाई फ़ाइव पूरा किया. तेलुगू की ओर से सिद्धार्थ देसाई (12 रेड प्वाइंट्स) ने सुपर-10 तो ज़रूर लिया लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे.

पहले हाफ़ में ही मेज़बान हरियाणा ने क़रीब क़रीब साफ़ कर दिया था अपने घर में खेल रहे इस आख़िरी मुक़ाबले में जीत के साथ विदाई लेना है. रेडिंग से लेकर डिफ़ेंस हर विभाग में हरियाणा के स्टीलर्स प्वाइंट्स चुराते जा रहे थे. विकास कंडोला पूरे रंग में थे और हाफ़ टाइम तक उन्होंने 9 रेड प्वाइंट्स ले लिया था। रवि कुमार ने भी 3 टैकल प्वाइंट्स पहले हाफ़ में ही ले लिए थे, नतीजा ये हुआ कि हाफ़ टाइम तक हरियाणा 30-12 की बडी बढ़त ले चुके थे. दूसरे हाफ़ में भी हरियाणा ने इसी हुंकार को जारी रखा और उड़न कंडोला पर सवार ये टीम रफ़्तार से जीत की ओर बढ़ रही थी.

हालांकि तेलुगू टाइटंस के स्टार रेडर सिद्धार्थ देसाई ने भी अपना सुपर-10 लेते हुए तेलुगू को मैच में बनाए रखने की कोशिश ज़रूर कर रहे थे. लेकिन विकास कंडोला के 10वें सुपर-10 और रवि कुमार के हाई फ़ाइव ने हरियाणा को बड़ी जीत की ओर ले जा चुके थे। इस दौरान विकास कंडोला ने अपने करियर में 400 रेड प्वाइंट्स भी पूरे कर लिए थे. अब बस ऐसा लग रहा था कि औपचारिकता ही बाक़ी है. हुआ भी ठीक वैसा ही जैसे मैच ख़त्म होने का व्हिसल बजा, हरियाणा मे तेलुगू को शिकस्त देते हुए होमलेग से विजयी विदाई ली.

वीवो प्रो कबड्डी इतिहास में हरियाणा स्टीलर्स की तेलुगू टाइटंस पर ये 5 मैचों में सिर्फ़ दूसरी जीत है, और इस सीज़न में पहली जीत. इस जीत के बाद हरियाणा के 70 अंक हो गए हैं और तीसरे नंबर पर वह क़ायम हैं. जबकि तेलुगू टाइटन्स भी 11वें पायदाप पर बरक़रार हैं.

इसी के साथ हरियाणा लेग की समाप्ति हो गई और अब शनिवार यानी 5 अक्टूबर से यूपी योद्धा के होम लेग की शुरुआत होगी, जो ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉमप्लेक्स में खेला जाएगा. पहले दिन दो मुक़ाबले खेले जाएंगे जहां पहले मैच में यूपी योद्धा और दबंग दिल्ली की टक्कर होगी तो दूसरे मैच में गुजरात फ़ॉर्च्यूनजाएंट्स का सामना पटना पायरेट्स से होगा.

जयपुर पिंक पैंथर्स ने बेंगलुरु बुल्स को 41-34 से दी शिकस्त

शुक्रवार को पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले गए प्रो कबड्डी सीज़न के मैच नंबर 120 में जयपुर पिंक पैंथर्स ने बेंगलुरु बुल्स को 41-34 से हराते हुए प्ले-ऑफ़्स में जाने की अपनी उम्मीदों को ज़िंदा रखा है. जयपुर के लिए इस मैच में दीपक हुडा नहीं खेल रहे थे लेकिन दूसरे दीपक यानी दीपक नरवाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सुपर-10 के साथ 16 रेड प्वाइंट्स लिए जबकि विशाल ने हाई फ़ाइव पूरा किया. बेंगलुरु की ओर से एक बार फिर पवन सहरावत ने सुपर-10 करते हुए 14 रेड प्वाइंट्स लिए लेकिन अपनी टीम को जीत न दिला पाए.

बड़ी खबरें: बीजेपी-शिवसेना के बीच हुआ सीटों का बंटवारा, RBI ने घटाए रेपो रेट

बिहार बाढ़ पीड़ितों की आप भी कर सकते हैं मदद, बनिए ABP न्यूज़ की इस मुहिम का हिस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget