एक्सप्लोरर

मुंबई: लॉकडाउन में बदला क्रिकेट की तैयारी का अंदाज, Whatsapp वीडियो के सहारे हो रही है प्रैक्टिस

लॉककडाउन की वजह से खिलाड़ी तीन महीने से मैदान में नहीं जा पा रहे हैं. जिसके चलते कोच और खिलाड़ियों ने ऑनलाइन प्रैक्टिस करने का फैसला लिया है.

मुंबईः क्रिकेट की प्रैक्टिस अब खेल के मैदान में नहीं बल्कि व्हाट्सएप और स्काइप पर की जा रही है. लॉकडाउन के कारण खेल के मैदान में प्रैक्टिस ना कर पाने के कारण खिलाड़ी अब व्हाट्सएप और स्काइप जरिए प्रैक्टिस कर रहे हैं.

34 साल के भारतीय क्रिकेटर प्रफुल वाघेला ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में रणजी ट्रॉफी से की थी लेकिन ज़्यादा सफलता नहीं मिल पाने के कारण प्रफुल संजीवि अकादमी में कई बच्चों को क्रिकेट सिखाते हैं.

3 महीने से लॉकडाउन के चलते मैदान में प्रैक्टिस नहीं कर पाने के कारण अब प्रफुल अपने सभी छात्रों को ऑनलाइन ही क्रिकेट की ट्रैनिंग दे रहे हैं. व्हाट्सएप के ज़रिए प्रफुल रोज अपने छात्रों को क्रिकेट की प्रैक्टिस कराते हैं. प्रफुल के 80 छात्र हैं. हफ्ते भर में वे 40 क्रिकेटर्स को ट्रैनिंग देते हैं.

प्रफुल बताते हैं कि लॉकडाउन के चलते उन्होंने इस ऑनलाइन ट्रेनिंग सेशन के बारे में सोचा. रोज बारी-बारी से सभी की क्लास लेता हूं. हर खिलाड़ी की खासियत को देखते हुए ही उसे प्रैक्टिस करवाता हूं. एक सेशन कम से कम 20 से 25 मिनट का होता है.

प्रफुल के अकादमी में कई छात्र ऐसे भी हैं जो यूके और यूएस में रहते हैं और उनके साथ इस सेशन में जुड़ते हैं. प्रफुल अपने सभी छात्रों को सेशन के बाद क्रिकेट से जुड़े कई टास्क भी देते हैं जिसका वीडियो बनाकर छात्र उन्हें भेजते हैं. ऑनलाइन ट्रेनिंग में प्रफुल के साथ प्रैक्टिस कर रहीं बैट्समेन क्रीथीका ने कहा कि वह मैदान को काफी मिस कर रही हैं.

मुंबई यूनिवर्सिटी के लिए आल इंडिया लेवल पर क्रिकेट खेल रही क्रीथीका ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा नही था के कभी इस तरह क्रिकेट की प्रैक्टिस करेंगीं लेकिन हालात को देखते हुए उन्हें करना पड़ रहा है और उन्हें काफी मजा भी आ रहा है. प्रफुल का भी उन्हें खूब साथ मिल रहा है.

मैदान में नही जा पाने के कारण क्रीथीका ऑनलाइन ही मैच प्रैक्टिस करती हैं. समर कैंप में होने वाले कई मैच लॉकडाउन के कारण रद्द हुए हैं जिसका क्रीथीका को अफसोस है. लेकिन क्रीथीका को उम्मीद है कि जल्द ही लॉकडाउन हटेगा. क्रिकेट के मैदान एक बार फिर खुलेंगे और एक बार फिर देश के लिए खेलने मिलेगा.

वही प्रफुल का भी कहना है कि मैदान जल्द खुलेगें. इसके लिए हम भी तैयार है. ग्लब्स मास्क के साथ खिलाड़ी खेल के मैदान में आएंगे.

यह भी पढ़ें:

कोरोनिल पर रामदेव बोले- ड्रग माफिया, MNC माफिया सब बेनकाब होंगे और आयुर्वेद स्थापित होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रणजी ट्रॉफी: अभिषेक का शतक, मोहम्मद शमी ने लिए 5 विकेट; बंगाल ने दिल्ली को बुरी तरह हराया
रणजी ट्रॉफी: अभिषेक का शतक, मोहम्मद शमी ने लिए 5 विकेट; बंगाल ने दिल्ली को बुरी तरह हराया
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
IND vs WI 4th T20I Live: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, हैदराबाद में भी वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिली जगह
Live: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, हैदराबाद में भी वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिली जगह
इस लीग के खिलाफ कानूनी एक्शन लेंगे शिखर धवन, PAK खिलाड़ियों के साथ नाम जोड़ने पर भड़के
इस लीग के खिलाफ कानूनी एक्शन लेंगे शिखर धवन, PAK खिलाड़ियों के साथ नाम जोड़ने पर भड़के

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
Embed widget