एक्सप्लोरर

FIFA World Cup 2018: पोलेंड से हार के बावजूद अंतिम 16 में जापान, फेयर प्ले का मिला फायदा

जापान इस मैच में अंतिम-16 में जाने का अरमान लेकर उतरी थी. कोच ने अपनी टीम में छह बदलाव किए और आक्रामक रणनीति अपनाई.

फीफा वर्ल्ड कप में जापान ने पोलैंड से 0-1 से मात खाने के बाद भी ग्रुप-एच से अंतिम 16 में जगह बना ली है. दूसरी ओर, अगले दौर की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी पोलैंड ने गुरुवार को वोलगोग्राड एरिना में खेले गए इस मैच में जीत हासिल कर इस टूर्नामेंट का विजयी अंत किया.

जापान को अंतिम-16 में जाने के लिए जीत या ड्रॉ चाहिए था, लेकिन उसके नसीब में दोनों चीजें नहीं आई. मैच का अंत उसकी हार के साथ हुआ, लेकिन वो फेयर प्ले अंकों के आधार अगले दौर में जाने में कामयाब रही.

इसी ग्रुप के दूसरे मैच में कोलंबिया ने सेनेगल 1-0 से मात देकर छह अंकों के साथ पहले स्थान पर रहते हुए अगले दौर के लिए क्वालीफाई किया. इस मैच से पहले सेनेगल और जापान के चार-चार अंक थे. दोनों टीमें अगर ड्रॉ भी खेलतीं तो अगले दौर का टिकट कटा लेतीं.

फेयर प्ले से मिला फायदा

दोनों को हालांकि हार मिली और अंकों में कोई बदलाव नहीं हुआ. दोनों के चार-चार अंक रहे और गोल अंतर भी बराबर रहा. ऐसे में फेयर प्ले का उपयोग किया गया जहां जापान बाजी मार ले गया और सेनेगल को पछाड़ कोलंबिया के साथ अगले दौर में पहुंच गया.

जापान इस मैच में अंतिम-16 में जाने का अरमान लेकर उतरी थी. कोच ने अपनी टीम में छह बदलाव किए और आक्रामक रणनीति अपनाई. जापान ने शुरुआत में ही काफी मौके बनाए. तीन मिनट के भीतर उसके पास से दो गोल करने के करीबी मौके निकल गए. 12वें मिनट में जेन बेडनार्क की गलती से योशिनोरी मुटो के पास गेंद आई जो गेंद पर नियंत्रण नहीं रख सके. तभी गेंद शिंजी ओजाकी के पास पहुंची जिनका हेडर बाहर चला गया. अगले ही मिनट मुटो ने एक और मौका बनाया. इस बार उनकी राह में गोलकीपर लुकास्ज फाबियास्की रोडा बन गए.

पहले हाफ में पिछड़ा जापान

जापान ने पोलैंड को रोके रखा था. जापानी खिलाड़ी पोलैंड के स्टार रोर्बट लेवांडोस्की को मौैके नहीं बनाने दे रहे थे और पूरे समय उन्हें घेरे हुए थे. पोलैंड पूरी तरह से बैकफुट पर थी और मौके नहीं बना पा रही थी. उसके पास इकलौता मौका 32वें मिनट में आया. बाटरेस्ज बेरेस्ज्यन्सकी ने क्रॉस बॉक्स में दिया जिसपर कामिल ग्रोस्की ने हेडर लागाया. उनके हेडर को जापानी गोलकीपर इजी कावाशिमा ने रोक लिया.

दूसरे हाफ में भी जापान का दबदबा था. वह समय के साथ पोलैंड के लिए और आक्रामक तथा खतरनाक साबित हो रहा था. हालांकि उसका जोश तब धरा का धरा रह गया जब पोलैंड ने इस मैच का पहला गोल कर दिया.

पोलैंड को 59वें मिनट में फ्री किक मिली. इस फ्री किक को कुरजाना ने लिया. गेंद गोल के दाएं कोने पर आई और बेडनारेक ने एक किक लगाई जो सीधा नेट में गई और जापान के खिलाड़ियों के चेहरे पर मायूसी छा गई. यहां से पोलैंड ने जापान को बराबरी का गोल नहीं दागने दिया और इस विश्व कप के अपने अंतिम मैच में पहली जीत हासिल की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC Rankings: स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 बल्लेबाज का ताज, हरमनप्रीत-दीप्ति-प्रतिका को फायदा
स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 बल्लेबाज का ताज, हरमनप्रीत-दीप्ति-प्रतिका को फायदा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
वेलिंगटन में जीत के बाद गौतम गंभीर ने 2 शब्दों में दिया दुनिया को खास मैसेज
वेलिंगटन में जीत के बाद गौतम गंभीर ने 2 शब्दों में दिया दुनिया को खास मैसेज
190+ टारगेट को सबसे तेज हासिल करने वाला दूसरा देश बना भारत, देखें टॉप-5 लिस्ट
190+ टारगेट को सबसे तेज हासिल करने वाला दूसरा देश बना भारत, देखें टॉप-5 लिस्ट

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra Vidhan Parishad Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget