एक्सप्लोरर

FIFA World Cup 2018: ऑस्ट्रेलिया को हराकर पेरू ने ली जीत के साथ विदाई

आस्ट्रेलिया के लिए यह मैच अहम था. वह आक्रामक शुरुआत चाहता था जिससे पेरू ने उसे महरूम रखा. उसने आस्ट्रेलिया पर दवाब बनाया. आस्ट्रेलिया की परेशानी तब और बढ़ गई जब कप्तान मिले जेडिनाक को 10वें मिनट में ही येलो कार्ड दे दिया गया. यहां से जेडिनाक को सतर्क रहना था.

फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज मुकाबले में पेरू ने आस्ट्रेलिया को हराकर उसके अंतिम 16 में पहुंचने के सपने को तोड़ दिया. पेरू ने ग्रुप-सी के मैच में आस्ट्रेलिया को अपने शानदार खेल के दम पर 2-0 से मात देकर टूर्नामेंट से मायूसी के साथ विदा किया और खुद विजयी विदाई ली. आस्ट्रेलिया को अगले दौर में जाने के लिए इस मैच में बड़े अंतर से जीत चाहिए थी और साथ ही इसी ग्रुप में फ्रांस और डेनमार्क के बीच खेले गए दूसरे मैच में डेनमार्क की हार की दुआ करनी थी.

आस्ट्रेलिया जो चाहती थी वो हुआ नहीं. वह अपना मैच भी हार गई और उधर डेनमार्क ने फ्रांस के साथ गोलरहित ड्रॉ खेला. इस ग्रुप से फ्रांस ने सात अंकों के साथ पहले और डेनमार्क ने पांच अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहकर अंतिम-16 में प्रवेश किया. पेरू की यह इस विश्व कप में पहली जीत है और वह तीन अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहकर विदा ले रहा है. आस्ट्रेलिया एक अंक के साथ चौथे स्थान पर रहा.

आस्ट्रेलिया के लिए यह मैच अहम था. वह आक्रामक शुरुआत चाहता था जिससे पेरू ने उसे महरूम रखा. उसने आस्ट्रेलिया पर दवाब बनाया. आस्ट्रेलिया की परेशानी तब और बढ़ गई जब कप्तान मिले जेडिनाक को 10वें मिनट में ही येलो कार्ड दे दिया गया. यहां से जेडिनाक को सतर्क रहना था.

पेरू ने 18वें मिनट में गोल दाग आस्टेलिया की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया. यह गोल आंद्रे करिलो ने पेरू के कप्तान पाउल गुएरा की मदद से किया. गुएरा ने पेनाल्टी बॉक्स के बाएं कोने से गेंद दाईं ओर खड़े आंद्रे को दी, जिन्होंने पहले शॉट में गेंद को नेट में डाल पेरू को 1-0 से आगे कर दिया.

आस्ट्रेलिया एक गोल से पिछड़ने के बाद दवाब में बिखरी नहीं उसने 10 मिनट बाद इस मैच में अपना पहला मौका बनाया. टॉमस रोजिक, पेरू के चार डिफेंडरों को छकाते हुए पेनाल्टी एरिया में आए. उन्होंने गोल पर निशाना लगाया, जिसे गलासे ने रोक लिया.

34वें मिनट में भी रोजिक और क्रूस की जुगलबंदी भी आस्ट्रेलिया को गोल नहीं दिला पाई. पहले हाफ में आस्ट्रेलिया बराबरी नहीं कर सकी और दूसरे हाफ में उसके बराबरी के सपने को पेरू के कप्तान गुएरो ने और मुश्किल कर दिया.

गुएरो ने 50वें मिनट में एडिसन फ्लोरेस के पास पर गोल कर अपनी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया. फ्लोरेस से मिली गेंद को गुएरो ने अपने पास लिया और फिर घूमकर गेंद को नेट में डाल दी.

0-2 से पिछड़ने के बाद आस्ट्रेलियाई कोच बर्ट वान मार्वजिकने कुछ बदलाव किए और 54वें मिनट में टॉमी ज्यूरिक को बाहर भेज टिम काहिल को मैदान पर उतारा. वहीं चार मिनट बाद क्रूस को बाहर बुलाते हुए अर्जानी को मैदान पर भेजा. 60वें मिनट में आस्ट्रेलिया को कॉर्नर मिला जिसे काहिल ने लिया. हालांकि उनका शॉट ब्लॉक कर दिया गया. ऐसे में गेंद बेहिक के पास आई, जिन्होंने गेंद को गोल पोस्ट की तरफ तो खेला, लेकिन गेंद काफी दूर से बाहर चली गई.

आस्ट्रेलियाई टीम गोल करने को बेताब थी. उसने मौके भी बनाए, लेकिन पेनाल्टी एरिया में आते ही पेरू के डिफेंस को छका पाना उसके लिए नामुमकिन साबित हुआ और उसे हार का मुंह देखना पड़ा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
जन्मदिन पर घर पहुंचा अफगानिस्तान के खिलाड़ी का पार्थिव शरीर, आंखे नम कर देंगी ये तस्वीरें
जन्मदिन पर घर पहुंचा अफगानिस्तान के खिलाड़ी का पार्थिव शरीर, आंखे नम कर देंगी ये तस्वीरें
IND VS ENG: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर खतरा! आज हारे तो इंग्लैंड का हो जाएगा सीरीज पर कब्जा
IND VS ENG: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर खतरा! आज हारे तो इंग्लैंड का हो जाएगा सीरीज पर कब्जा
ICC T20 Ranking: टीम इंडिया हारी, लेकिन श्रेयस अय्यर को रैंकिंग में बंपर फायदा; लगाई 425 की छलांग
टीम इंडिया हारी, लेकिन श्रेयस अय्यर को रैंकिंग में बंपर फायदा; लगाई 425 की छलांग

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget