एक्सप्लोरर

Billiards के बादशाह Pankaj Advani ने जीता 25वां विश्व खिताब, फाइनल में सौरव कोठारी को 4-0 से हराया

Pankaj Advani Billiards: भारत के दिग्गज खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने शनिवार को कुआलालंपुर विश्व चैंपियनशिप में बिलियर्ड्स में अपनी बादशाहत कायम रखी.

Pankaj Advani World Billiards Championship : भारत के दिग्गज खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने शनिवार को कुआलालंपुर विश्व चैंपियनशिप में बिलियर्ड्स में अपनी बादशाहत कायम रखी. उन्होंने फाइनल में सौरव कोठारी को 4-0 से हरा दिया. यह पंकज के करियर का 25वां विश्व खिताब है. उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया.

आडवाणी ने पहले फ्रेम से ही अपने इरादे साफ कर दिए थे कि वह कोठारी को कोई मौका नहीं देंगे. इस 150 से अधिक के प्रारूप में आडवाणी ने पहले फ्रेम को 149 के ब्रेक के साथ अपने नाम किया. तब तक कोठारी ने खाता भी नहीं खोला था. कोठारी को अपने पहले आईबीएसएफ (अंतरराष्ट्रीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर महासंघ) विश्व खिताब का इंतजार है.

इस ‘बेस्ट ऑफ सेवन’ के फाइनल में आडवाणी ने शुरू से बेहतरीन खेल दिखाकर एक कैलेंडर वर्ष में बिलियर्ड्स का राष्ट्रीय, एशियाई और विश्व खिताब जीतने का पांचवीं बार अनूठा कीर्तिमान स्थापित किया. कोठारी को दूसरे फ्रेम में कुछ मौके मिले लेकिन वह उसका फायदा नहीं उठा पाए. दूसरी तरफ आडवाणी ने 77 के ब्रेक की मदद से 2-0 की बढ़त हासिल कर ली. इसके बाद आडवाणी के खेल में और निखार देखने को मिला और उन्होंने अपने कौशल से मलेशियाई दर्शकों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया.

आडवाणी ने तीसरे फ्रेम में 153 का टूर्नामेंट का सर्वोच्च ब्रेक बनाया, जिससे वह खिताब से केवल एक फ्रेम दूर रह गए थे. आडवाणी ने चौथे फ्रेम में भी दिखाया कि आखिर उन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी क्यों माना जाता है. उन्होंने 80 और 60 के दो ब्रेक बनाकर खिताब अपने नाम किया. कोठारी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और उन्होंने केवल 72 अंक बनाए. दूसरी तरफ आडवाणी ने 600 से अधिक अंक बनाकर लगातार पांचवें वर्ष खिताब जीता. कोरोना वायरस के कारण पिछली विश्व चैंपियनशिप 2019 में खेली गई थी.

आडवाणी ने बाद में कहा,‘‘ लगातार पांचवीं बार खिताब का बचाव करना सपना सच होने जैसा है. मैंने जिस तरह का खेल दिखाया और जिस तरह से मैंने इस वर्ष प्रत्येक बिलियर्ड्स प्रतियोगिता में खिताब जीता उससे वास्तव में मैं बहुत खुश हूं. मैं अपने देश को विश्व स्तर पर एक और स्वर्ण पदक दिलाने से सम्मानित महसूस कर रहा हूं.’’

आडवाणी ने इससे पहले आखिरी विश्व खिताब 12 महीने पहले कतर में जीता था. तब उन्होंने आईबीएसएफ 6-रेड स्नूकर विश्वकप में खिताब जीता था.

यह भी पढ़ें : Photos: T20 World Cup में अब तक सबसे घातक साबित हुआ है यह गेंदबाज, लिए सबसे ज्यादा विकेट

David Warner Record: वॉर्नर ने पूरा किया अर्धशतकों का शतक, तोड़ सकते हैं गेल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

 

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी आज फिर उतरेंगे मैदान पर? जानिए कितने बजे शुरू होगा भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20
Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी आज फिर उतरेंगे मैदान पर? जानिए कितने बजे शुरू होगा भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20
IND-W Vs ENG-W Test Record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम टेस्ट मैच में इंग्लैंड पर भारी, यकीन नहीं तो रिकॉर्ड देख लें
भारतीय महिला क्रिकेट टीम टेस्ट मैच में इंग्लैंड पर भारी, यकीन नहीं तो रिकॉर्ड देख लें
Neymar Retirement News: इंटरनेशनल संन्यास के बाद क्या नेमार का क्लब करियर भी अब खतरे में, जानिए क्या है लेटेस्ट अपडेट
इंटरनेशनल संन्यास के बाद क्या नेमार का क्लब करियर भी अब खतरे में, जानिए क्या है लेटेस्ट अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget