एक्सप्लोरर

युवराज ने रोहित से कहा- हमारे सीनियर ज्यादा अनुशासित थे, आज टीम में बेहद कम रोल मॉडल

युवराज और रोहित ने कल इंस्टाग्राम लाइव पर एक दूसरे संग बात की. इस दौरान रोहित ने युवराज से पूछा कि आज के टीम इंडिया और उनके समय के टीम इंडिया में क्या फर्क है. तब युवराज ने कहा कि आज के सीनियर्स अनुशासित नहीं और टीम में युवाओं के लिए ज्यादा रोल मॉडल नहीं.

नई दिल्ली: भारत के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह ने टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा से कहा है कि उन्हें और विराट को छोड़कर आज टीम में ज्यादा रोल मॉडल नहीं तो वहीं उनके समय जितने अनुशासित सीनियर थे उतने अब नहीं है. युवराज ने ये भी कहा कि पहले जहां सीनियर्स को इज्जत मिलती थी लेकिन आज वैसा नहीं है. दोनों खिलाड़ियों ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर एक दूसरे से बात की.

रोहित ने जब युवराज से पूछा कि टी-20 विश्व कप 2007 और वनडे विश्व कप 2011 जीतने वाली टीम और मौजूदा टीम में क्या अंतर है तो युवराज ने कहा, "जो अंतर मुझे हमारी टीम में और अभी की टीम में नजर आता है तो वो यह है कि हमारे समय में सीनियर खिलाड़ी बड़े अनुशासन में रहते थे. सोशल मीडिया था नहीं तो भटकाव नहीं होता था."

उन्होंने कहा, "हमें एक निश्चित तरीके से अपने आप को संभालना होता था. हम अपने सीनियर खिलाड़ियों की तरफ देखते थे कि वो मीडिया में किस तरह से बातें कर रहे हैं और बाकी सब. वह आगे से नेतृत्व करते थे. यही हमने उनसे सीखा और आप लोगों को भी बताया."

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, "इस टीम में सीनियर जैसे की आप (रोहित) और विराट, जो तीनों प्रारूप खेलते हैं. मुझे लगता है कि जबसे सोशल मीडिया आया है तब से बहुत कम ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी तरफ देखा जा सकता है. सीनियरों के प्रति सम्मान काफी कम हो गया है."

युवराज ने हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल के कॉफी विद करण शो पर हुए विवाद का हवाला देते हुए लिखा, "राहुल और हार्दिक का मामला ले लीजिए. हम सोच नहीं सकते थे कि ऐसा होगा. यह उनकी भी गलती नहीं है. आईपीएल के अनुबंध भी काफी लंबे होते हैं. खिलाड़ी भारत के लिए नहीं खेलते तब भी काफी पैसा आता है."

युवराज ने कहा, "आपको मार्गदर्शन के लिए सीनियर चाहिए होते हैं. सचिन ने हमेशा मुझसे कहा कि अगर आप मैदान पर अच्छा करोगे तो सब कुछ सही होगा. मैं एनसीए में था और देखा खिलाड़ी टेस्ट मैच नहीं खेलना चाहते. दूसरी पीढ़ी टेस्ट मैच खेलना नहीं चाहती यही क्रिकेटरों का असली टेस्ट है."

रोहित ने इस पर युवराज का साथ दिया और कहा, "जब मैं आया था तो काफी सारे सीनियर थे लेकिन अब माहौल थोड़ा हल्का है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
BCCI ने एशिया कप के लिए टीम इंडिया का एलान किया, सहवाग और द्रविड़ के बेटों को मिली जगह
BCCI ने एशिया कप के लिए टीम इंडिया का एलान किया, सहवाग और द्रविड़ के बेटों को मिली जगह
BCCI सिर्फ इन 2 खिलाड़ियों को देता है कप्तान शुभमन गिल के बराबर सैलरी
BCCI सिर्फ इन 2 खिलाड़ियों को देता है कप्तान शुभमन गिल के बराबर सैलरी
टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड के 5 सबसे बड़े स्कोर, भारत के खिलाफ 259 बनाकर रचा इतिहास
टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड के 5 सबसे बड़े स्कोर, भारत के खिलाफ 259 बनाकर रचा इतिहास

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Pressure Cooker Tips: प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
Embed widget