एक्सप्लोरर

आज ही के दिन सचिन तेंदुलकर ने IPL में पहली बार जड़ा था इकलौता शतक

सचिन तेंदुलकर ने वर्ल्ड कप के ठीक 2 हफ्ते बाद वानखेड़े के मैदान पर ये कारनामा किया था. उन्होंने 66 गेंदों में ये शतक ठोका था जहां कोच्चि टस्कर्स के खिलाफ ये मुकाबला था.

नई दिल्ली: सचिन तेंदुलकर ने 2 हफ्ते पहले ही अपने करियर में वो सबकुछ हालिस कर लिया था जिसकी तलाश में वो न जाने कितने सालों से थे. जी हां हम बात कर रहे हैं साल 2011 वर्ल्ड कप की. इसके ठीक 2 हफ्ते बाद आईपीएल में भी सचिन ने इतिहास रच दिया. सचिन ने टी20 फॉर्मेट में पहली बार इकलौता शतक जड़ा. 15 अप्रैल 2011 का आईपीएल सीजन. सचिन ने 66 गेंदों 100 रनों की पारी खेली थी और वो भी कोच्चि टस्कर्स के खिलाफ.

वानखेड़े के मैदान पर सचिन ने ये इतिहास रचा था वो भी तब जब टीम इंडिया ने ठीक 2 हफ्ते पहलs ही इस मैदान पर श्रीलंका को मात देकर दूसरी बार वर्ल्ड कप खिताब पर कब्जा किया था.

मुंबई इंडियंस और कोच्चि टस्कर्स के बीच मैच चल रहा था जहां कोच्चि की टीम ने अपना पहला मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया था. मुंबई इंडियंस के कप्तान सचिन तेंदुलकर ने 66 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली और 116 रन बनाए. इस दौरान अंबाती रायडू ने 53 रन बनाए जिससे मुंबई का कुल स्कोर 182 रन हुआ. लेकिन इस स्कोर को ब्रेंडन मैक्कुलम की बल्लेबाजी ने चेस कर लिया. और टीम 2 विकेट खोकर ही 184 रन बना गई जिससे मैच कोच्चि के झोली में चला गया.

तेंदुलकर इससे पहले 99 इंटरनेशनल शतक लगा चुके थे लेकिन आईपीएल में उनका ये पहला शतक था. यहां सिर्फ मनीष पांडेय, यूसुफ पठान, मुरली विजय, पॉल वाथाटी ने उनसे पहले शतक जड़ा था. वहीं तेंदुलकर आईपीएल में शतक लगाने वाले पहले कप्तान भी बन गए थे.

तेंदुलकर ने अपनी इस पारी में कई शॉट्स खेले जिसमें कवर ड्राइव, हेलिकॉप्टर शॉट, स्क्वॉयर लेग शामिल थे. इस मैच में वो दो बार 0 पर ही आउट होने वाले थे लेकिन अंपायर ने उन्हें नॉटआउट दिया और वो बच गए. सचिन ने अपने आईपीएल करियर में 2334 रन बनाए हैं जहां उनका एवरेज 34.83 का रहा है. इसमें उनके नाम 13 अर्धशतक और एक शतक शामिल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
'इस टीम में कप्तानी मिल सकती है', हार्दिक पांड्या को लेकर रविचंद्रन अश्विन का बयान वायरल
'इस टीम में कप्तानी मिल सकती है', हार्दिक पांड्या को लेकर रविचंद्रन अश्विन का बयान वायरल
मुंबई इंडियंस ने लसिथ मलिंगा समेत 3 दिग्गजों को किया बाहर, IPL 2027 से पहले लिया बड़ा फैसला
मुंबई इंडियंस ने लसिथ मलिंगा समेत 3 दिग्गजों को किया बाहर, IPL 2027 से पहले लिया बड़ा फैसला
मंधाना-हरमनप्रीत में हो गई लड़ाई? इस वीडियो से उठे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला
मंधाना-हरमनप्रीत में हो गई लड़ाई? इस वीडियो से उठे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget