एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के स्टार पर लग गया 4 साल का बैन, मेडल भी छीना गया; ITA की जांच के बाद लिया गया फैसला

Pakistani Wrestler Bronze Medal: पाकिस्तान के पहलवान ने राष्ट्रमंडल खेलों में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. जानें किस कारण उनसे यह मेडल छीन लिया गया है?

Pakistani Wrestler Stripped of Commonwealth Games Bronze Medal: पाकिस्तान के पहलवान अली असद ने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. लेकिन अब उन्हें ऐसे ड्रग्स लेने का दोषी पाया गया है, जो किसी एथलीट को बेहतर प्रदर्शन करने में मददगार रहते हैं. इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (ITA) ने अपनी रिपोर्ट में पुष्टि कर दी है कि इस पाकिस्तानी पहलवान ने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान ड्रग्स का सेवन किया था, जिसके चलते उनसे ब्रॉन्ज मेडल वापस लिया जा रहा है.

अली असद से ना केवल मेडल वापस ले लिया गया है बल्कि उनके ऊपर 4 साल का बैन भी लगाया गया है. असद पर यह बैन तब लगा जब उन्होंने मामले की सुनवाई का अधिकार छोड़ दिया और तय समयसीमा के भीतर आरोपों के प्रति कोई जवाब नहीं दिया था.

पीटीआई ने एक ITA अधिकारी का हवाला देकर बताया, "यह घटना पाकिस्तान में खेलों के साथ चल रही बड़ी समस्या को उजागर करती है. विशेष रूप से कुश्ती और भारोत्तोलन की हालत ज्यादा अच्छी नहीं है. इन खेलों में देश के कई एथलीट डोपिंग के आरोपों में दोषी पाए जा चुके हैं."

चार पाकिस्तानी एथलीटों पर पहले लग चुका है बैन

इसी साल मई की बात करें तो अंतर्राष्ट्रीय भारोत्तोलन संघ (IWF) ने डोपिंग का दोषी पाए जाने पर पाकिस्तान के 4 भारोत्तोलकों पर प्रतिबंध लगाया था. उससे दो साल पहले यानी 2022 में अब्दुर रहमान, शरजील बट, गुलाम मुस्तफा और फरहान अमजद पर इसलिए बैन लगाया गया क्योंकि उन्होंने इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (ITA) को जांच के लिए सैंपल देने से इनकार कर दिया था. उन चार एथलीटों ने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (CAS) का दरवाजा भी खटखटाया, लेकिन सुनवाई के बाद भी बैन नहीं हटाया गया था.

उसी समय देश के टॉप भारोत्तोलकों में शामिल तल्हा तालिब और अबू बकर घानी पर भी प्रतिबंधित ड्रग्स का सेवन करने के लिए 2 साल का बैन लगाया गया था. तल्हा, जो टोक्यो ओलंपिक्स में पांचवें स्थान पर रहे थे, उनका सस्पेंशन फरवरी 2025 में खत्म होना है.

यह भी पढ़ें:

अब वनडे में टी20 खेलेगा इंग्लैंड, 'बैजबॉल' लाने वाले ब्रेंडन मैकुलम तीनों फॉर्मेट में बने इंग्लिश टीम के कोच

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET विवाद पर सड़कों पर उतरे युवा संगठन, पेपर लीक पर उठाया सवाल, शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा
NEET विवाद पर सड़कों पर उतरे युवा संगठन, पेपर लीक पर उठाया सवाल, शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा
'अगर कोई अपराध...', आजम खान के खिलाफ आए कोर्ट के फैसले पर केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान
'अगर कोई अपराध...', आजम खान के खिलाफ आए कोर्ट के फैसले पर केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान
IPL 2026 में लिख गया नया इतिहास, 19 साल में पहली बार बना 'शतकों' का ये रिकॉर्ड
IPL 2026 में लिख गया नया इतिहास, 19 साल में पहली बार बना 'शतकों' का ये रिकॉर्ड
Aakhri Sawal BO Day 1: एक करोड़ भी नहीं कमा पाई 'आखिरी सवाल', RSS पर बनी फिल्म को थियेटर में नहीं मिल रहे दर्शक
बॉक्स ऑफिस: एक करोड़ भी नहीं कमा पाई 'आखिरी सवाल', RSS पर बनी फिल्म को थियेटर में नहीं मिल रहे दर्शक

वीडियोज

भगवान बने Suriya ने corruption के खिलाफ दिखाई दमदार लड़ाई
India में Dhurandhar 2 की OTT release delay होने पर भड़के fans
Cannes में Alia Bhatt को लेकर शुरू हुई नई बहस, ‘Who Is She?’ वीडियो वायर
Pati Brahmachari: 😦Suraj के सामने आया Isha की चोट का सच, पुरानी यादों में खोया! #sbs
Bollywood news: शुरू हुआ 'चाँद मेरा दिल' का धमाकेदार प्रमोशन, टिकटों के दाम बने नई स्ट्रेटेजी का हिस्सा! (16-05-26)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET विवाद पर सड़कों पर उतरे युवा संगठन, पेपर लीक पर उठाया सवाल, शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा
NEET विवाद पर सड़कों पर उतरे युवा संगठन, पेपर लीक पर उठाया सवाल, शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा
'अगर कोई अपराध...', आजम खान के खिलाफ आए कोर्ट के फैसले पर केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान
'अगर कोई अपराध...', आजम खान के खिलाफ आए कोर्ट के फैसले पर केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान
IPL 2026 में लिख गया नया इतिहास, 19 साल में पहली बार बना 'शतकों' का ये रिकॉर्ड
IPL 2026 में लिख गया नया इतिहास, 19 साल में पहली बार बना 'शतकों' का ये रिकॉर्ड
Aakhri Sawal BO Day 1: एक करोड़ भी नहीं कमा पाई 'आखिरी सवाल', RSS पर बनी फिल्म को थियेटर में नहीं मिल रहे दर्शक
बॉक्स ऑफिस: एक करोड़ भी नहीं कमा पाई 'आखिरी सवाल', RSS पर बनी फिल्म को थियेटर में नहीं मिल रहे दर्शक
ओलंपिक की मेजबानी, दुनिया के विकास का इंजन... नीदरलैंड्स दौरे में PM मोदी ने सेट किया भारत का एजेंडा
ओलंपिक की मेजबानी, दुनिया के विकास का इंजन... नीदरलैंड्स दौरे में PM मोदी ने सेट किया भारत का एजेंडा
'हालात अच्छे नहीं हुए तो खत्म हो सकता सब कुछ', ऊर्जा संकट को लेकर पीएम मोदी ने चेताया
'हालात अच्छे नहीं हुए तो खत्म हो सकता सब कुछ', ऊर्जा संकट को लेकर पीएम मोदी ने चेताया
'मैं गलत थी' पहली बार भारत आई विदेशी महिला हुई भावुक, बोली ये सबसे जिंदादिल देश है, वीडियो वायरल
'मैं गलत थी' पहली बार भारत आई विदेशी महिला हुई भावुक, बोली ये सबसे जिंदादिल देश है, वीडियो वायरल
Mosquito Deaths: सांप न बिच्छू और न शेर, इस पिद्दी से जीव की वजह से दुनिया में होती हैं सबसे ज्यादा मौतें
सांप न बिच्छू और न शेर, इस पिद्दी से जीव की वजह से दुनिया में होती हैं सबसे ज्यादा मौतें
Embed widget