एक्सप्लोरर

अब वनडे में टी20 खेलेगा इंग्लैंड, 'बैजबॉल' लाने वाले ब्रेंडन मैकुलम तीनों फॉर्मेट में बने इंग्लिश टीम के कोच

England Team New Coach: इंग्लैंड ने ब्रेंडन मैकुलम को तीनों फॉर्मेट में अपनी टीम का कोच नियुक्त कर दिया है. मैकुलम को 'बैजबॉल' स्टाइल के क्रिकेट के लिए जाना जाता है.

Brendon Mccullum England Coach White Ball: ब्रेंडन मैकुलम अब सीमित ओवरों के फॉर्मेट में भी इंग्लैंड के कोच नियुक्त कर दिए गए हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद मैथ्यू मॉट का कोच के तौर पर कार्यकाल समाप्त हो गया था और अब उनकी जगह न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेटर ब्रेंडन मैकुलम लेने वाले हैं. मैकुलम जो पहले ही इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कोच हैं, वो अब 1 जनवरी 2025 से इंग्लैंड की वनडे और टी20 टीम में भी 'बैजबॉल' का रंग चढ़ाएंगे.

ब्रेंडन मैकुलम ने इंग्लैंड की टेस्ट टीम की मानसिकता बदली है क्योंकि अब टीम के खिलाड़ी टेस्ट मैचों में भी किसी वनडे मैच की तरह खेलते हुए दिखाई देते हैं. मैकुलम ने भी इस नए प्रोजेक्ट पर खुशी जताते हुए कहा कि वो नई भूमिका में आने की खबर से गदगद हैं. बता दें कि मैकुलम नए कॉन्ट्रैक्ट अनुसार साल 2027 के अंत तक इंग्लैंड टीम के कोच बने रहेंगे.

मैकुलम ने नए कोच के तौर पर नियुक्ति को लेकर कहा, "मैं इस नए चैलेंज को स्वीकार करने को तयार हूं. मैं कप्तान जोस बटलर के साथ काम करने को उत्साहित हूं और टीम की नींव मजबूत करने के प्रति अभी से फैसले लिए जाने लगे हैं."

अभी कौन है अंतरिम कोच?

ब्रेंडन मैकुलम 1 जनवरी 2025 से नई भूमिका में दिखेंगे, लेकिन मैथ्यू मॉट के जाने के बाद मार्कस ट्रेसकोथिक इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम के अंतरिम कोच बने हुए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज और फिर नवंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के समय भी मार्कस ही कोच बने रहेंगे.

वनडे और टी20 टीम के कोच के तौर पर मैकुलम अपने कार्यकाल की शुरुआत जनवरी 2025 में भारत के खिलाफ सीरीज से करेंगे. बताते चलें कि अब तीनों फॉर्मेट का कोच बनने के बाद ब्रेंडन मैकुलम के कंधों पर टी20 वर्ल्ड कप 2026, वनडे वर्ल्ड कप 2027, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 में भी इंग्लैंड से अच्छा प्रदर्शन निकलवाने का भार होगा.

यह भी पढ़ें:

Watch: पाकिस्तान के ओपनर ने अपनी ही टीम का उड़ाया मज़ाक, बांग्लादेश से सीरीज हारने पर खूब सुनाया

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DC vs KKR Pitch Report, Playing XI: दिल्ली बनाम कोलकाता मैच में कैसा रहेगा पिच का बर्ताव, जानिए संभावित प्लेइंग इलेवन और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
DC Vs KKR मैच में कैसा रहेगा पिच का बर्ताव, जानिए संभावित प्लेइंग इलेवन और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
DC या KKR, आज कौन मारेगा बाजी; हारने वाली टीम प्लेऑफ की रेस से हो जाएगी बाहर? जानिए
DC या KKR, आज कौन मारेगा बाजी; हारने वाली टीम प्लेऑफ की रेस से हो जाएगी बाहर? जानिए
IPL 2026 के 5 सबसे महंगे स्पेल, पंजाब किंग्स के 3 गेंदबाज; 2 विदेशी खिलाड़ी शामिल
IPL 2026 के 5 सबसे महंगे स्पेल, पंजाब किंग्स के 3 गेंदबाज; 2 विदेशी खिलाड़ी शामिल
सूर्यकुमार यादव की होगी छुट्टी! ये खिलाड़ी बनेगा टीम इंडिया का नया T20 कप्तान? आया नया अपडेट
सूर्यकुमार यादव की होगी छुट्टी! ये खिलाड़ी बनेगा टीम इंडिया का नया T20 कप्तान? आया नया अपडेट

वीडियोज

Bengal New CM: कौन बनेगा बंगाल का सीएम? | Dilip Ghosh | BJP | Subhendu Adhikari
Tamil Nadu Government Formation: TVK विधायक औरवरिष्ठ नेताओं की बैठक
Bengal New CM: Suvendu Adhikari नहीं बंगाल में ये होंगे नए सीएम?
Tamil Nadu Government Formation: सत्ता की लड़ाई में नया मोड़, छोटे दल बनेंगे किंगमेकर?
Suvendu Adhikari's PA shot dead: 3 हिस्ट्रीशीटर..पर हत्यारा अब भी दूर क्यों? | TMC | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में विजय के साथ होगा खेला? अगर साथ आए DMK-AIADMK तो पलट जाएगा पूरा गेम
तमिलनाडु में विजय के साथ होगा खेला? अगर साथ आए DMK-AIADMK तो पलट जाएगा पूरा गेम
विजय थलापति क्यों नहीं बना सकते सरकार? उमर अब्दुल्ला ने याद दिलाए BJP सरकार के वो 13 दिन
विजय थलापति क्यों नहीं बना सकते सरकार? उमर अब्दुल्ला ने याद दिलाए BJP सरकार के वो 13 दिन
Bengal New CM: पश्चिम बंगाल में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? अमित शाह के इन दो सिग्नल से साफ हो गई पूरी तस्वीर 
पश्चिम बंगाल में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? अमित शाह के इन दो सिग्नल से साफ हो गई पूरी तस्वीर 
सेलिना जेटली का तलाक क्यों हुआ? ससुराल में मारपीट सहा, अब तीनों बच्चों से मिलने के लिए तड़प रहीं एक्ट्रेस
सेलिना जेटली को तलाक ने बर्बाद किया, मारपीट सहा, अब तीनों बच्चों से मिलने के लिए तड़प रहीं एक्ट्रेस
DC या KKR, आज कौन मारेगा बाजी; हारने वाली टीम प्लेऑफ की रेस से हो जाएगी बाहर? जानिए
DC या KKR, आज कौन मारेगा बाजी; हारने वाली टीम प्लेऑफ की रेस से हो जाएगी बाहर? जानिए
Explained: राज्यसभा में विपक्ष की उलटी गिनती शुरू! विधानसभा चुनावों के बाद सदन से होगा निपटारा, कांग्रेस फायदे में क्यों?
विधानसभा चुनाव के बाद सदन में विपक्ष की बढ़ेंगी मुश्किलें! राज्यसभा सीटों पर बड़ा उलटफेर कैसे?
डेयरी का बिजनेस करना है तो कौन-सी भैंस रहेगी बेस्ट, जानें कितना पैसा होना जरूरी?
डेयरी का बिजनेस करना है तो कौन-सी भैंस रहेगी बेस्ट, जानें कितना पैसा होना जरूरी?
MSBSHSE Maharashtra SSC Result 2026 : महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आउट, इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें मार्कशीट
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आउट, इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें मार्कशीट
Embed widget