एक्सप्लोरर

US Open 2020: नंबर वन खिलाड़ी जोकोविच के सामने दूसरे दौर में ही आई मुश्किल, सभी मैचों का हाल यहां जानें

नोवाक जोकोविच यूएस ओपन जीतने के प्रबल दावेदार हैं. लेकिन उन्हें दूसरे राउंड के मैच में मुश्किल का सामना करना पड़ा.

यूएस ओपन के दूसरे दौर में दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को संघर्ष के बाद जीत मिली. नोवाक जोकोविच ने इस साल पहली बार टाईब्रेकर गंवाने के बाद शानदार वापसी करके चार सेट में जीत दर्ज करके यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में प्रवेश किया. लेकिन महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त कारोलिना पिलिसकोवा दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पायी.

विश्व के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने काइल एडमंड को 6-7 (5), 6-3, 6-4, 6-2 से हराया. पहला सेट एक घंटे से अधिक समय तक चला जिसे एडमंड ने टाईब्रेकर में अपने नाम किया. इससे पहले इस साल जोकोविच ने सभी दस अवसरों पर टाईब्रेकर में जीत दर्ज की थी. इसके बाद हालांकि जोकोविच ने दबदबा बना दिया और इस साल के अपने रिकार्ड को 25-0 पर पहुंचाया. इस बीच उन्होंने आस्ट्रेलियाई ओपन के रूप में अपना 17वां ग्रैंडस्लैम खिताब भी जीता था.

महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त पिलिसकोवा का सफर दूसरे दौर में थम गया. उनके पास दूसरे सेट में दो सेट प्वाइंट थे लेकिन वह उनका फायदा नहीं उठा पायी. फ्रांस की कारोलिन गर्सिया ने उन्हें 6-1, 7-6 (2) से पराजित किया.

इस बीच 2018 की चैंपियन नाओमी ओसाका को कामिला जियोर्जी पर 6-1, 6-2 से जीत दर्ज करने में कोई परेशानी नहीं हुई लेकिन 2016 की चैंपियन एंजेलिक कर्बर ने अन्ना लेना फ्रीडसम के खिलाफ एक घंटा 40 मिनट कोर्ट पर बिताये. उन्होंने यह मैच 6-3, 7-6 (6) से जीता. छठी वरीयता प्राप्त पेत्रा क्वितोवा ने कैटरीना कोजलोवा को 7-6 (3), 6-2 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया.

पुरुष वर्ग में चौथी वरीयता प्राप्त स्टेफेनोस सिटसिपास ने अमेरिका के 168वीं रैंकिंग के मैक्सिम क्रेसी को 7-6 (2), 6-3, 6-4 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनायी. जर्मनी के पांचवीं वरीयता प्राप्त अलेक्सांद्र जेवरेव ने अमेरिका के वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले ब्रैंडन नकाशिमा को 7-5, 6-7 (8), 6-3, 6-1 से पराजित किया. उन्होंने दूसरा सेट टाईब्रेकर में गंवाने के बाद अपनी तीखी सर्विस से अपने 19 वर्षीय प्रतिद्वंद्वी को पस्त किया.

बेल्जियम के सातवें वरीय डेविड गोफिन ने दक्षिण अफ्रीका के लॉयड हैरिस को 7-6 (6), 4-6, 6-1, 6-4 से जबकि कनाडा के 12वें वरीय डेनिस शापोवालोव ने दक्षिण कोरिया के क्वोन सून वू को 6-7 (5), 6-4, 6-4, 6-2 से शिकस्त दी.

पिलिसकोवा के अलावा महिला वर्ग में कुछ और उलटफेर भी देखने को मिले. अमेरिका की गैरवरीयता प्राप्त अन्ना ली और शेल्बी रोजर्स ने दो वरीय खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया. ली ने 13वीं वरीय एलिसन रिस्के को 6-0, 6-3 से जबकि रोजर्स ने 11वीं वरीय इलेना राइबाकिना को 7-5, 6-1 से पराजित किया.

चेक गणराज्य की 12वीं वरीयता प्राप्त मार्केटा वोंडरोसोवा भी अलेक्सांद्रा सासनोविच से 65 मिनट तक चले मैच में 6-1, 6-2 से हारकर बाहर हो गयी. उक्रेन की 30वीं वरीय क्रिस्टीना मलाडेनोविच के पास दूसरे सेट में चार मैच प्वाइंट थे लेकिन वह इनका फायदा नहीं उठा पायी और आखिर में रूस की वारवरा ग्रैचेवा से 1-6, 7-6 (2), 6-0 से हार गयी.

कोरोना वायरस की पॉपुलर क्रिकेट लीग में बदलाव, अब 14 नवंबर से होगा आयोजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget