एक्सप्लोरर

IPL में जब इस खिलाड़ी ने लिया हरभजन सिंह का विकेट, भज्जी ने कहा- इससे शर्मनाक पल कुछ और नहीं हो सकता

हरभजन सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनके करियर का सबसे शर्मनाक पल वो था जब वो गिलक्रिस्ट के हाथों आईपीएल में आउट हो गए. बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि गिलक्रिस्ट गेंदबाजी भी करते हैं लेकिन उन्होंने उस दिन पहली बार गेंद पकड़ा और पहली गेंद पर ही मैं आउट हो गया. इससे शर्मनाक कुछ और नहीं हो सकता.

ऑस्ट्रेलियाई लेजेंड एडम गिलक्रिस्ट को दुनिया का सबसे महान विकेटकीपर कहा जाता है. गिलक्रिस्ट विकेटकीपर के साथ एक लाजवाब ओपनर भी रह चुके हैं. साल 2007 का आईसीसी वर्ल्ड कप फाइनल कौन भूल सकता है जहां गिलक्रिस्ट ने 104 गेंदों में ही 149 रनों की पारी खेल दी थी. ये पारी श्रीलंका के खिलाफ थी. गिलक्रिस्ट ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 96 टेस्ट, 287 वनडे और 13 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 5570, 9619 और 272 रन बनाए हैं.

लेकिन यहां गिलक्रिस्ट का एक कारनामा ऐसा भी है जिसकी बात बेहद कम लोग करते हैं. उन्होंने आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलते हुए विकेट भी लिया है. साल 2013 में उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ विकेट लिया था. मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 51 रनों की जरूरत थी जहां टीम फाइनल मुकाबला जीत जाती. ऐसे में गेंदबाजी करने गिलक्रिस्ट आए और उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर हरभजन सिंह को पवेलियन भेज दिया.

ऐसे में अब हरभजन सिंह ने कहा है कि उनके करियर का सबसे शर्मनाक पल का सामना उन्हें आईपीएल में करना पड़ा जब वह एक विकेटकीपर की गेंद पर आउट हो गए थे.

एक इंटरव्यू के दौरान भज्जी से जब पूछा गया कि, 'वो कौन सा गेंदबाज है जिन्होंने अपने टी20 करियर के इकलौते ओवर में आपका विकेट हासिल किया.' हरभजन ने उस ओवर को याद करते हुए बताया, किंग्स इलेवन पंजाब के एडम गिलक्रिस्ट मेरे सामने आए मैंने सोचा उनकी गेंद पर छक्का मारूंगा. हालांकि ऐसा हुआ नहीं मैं पहले ही गेंद पर फाइन लेग पर कैच थमा बैठा, उससे शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता.'

भज्जी ने आगे कहा, 'मैं ऐसे गेंदबाज की गेंद पर आउट हुआ जिसने नेट्स पर कोई गेंद नहीं डाली होगी. मैंने टेस्ट क्रिकेट में उन्हें कई बार आउट किया और उस दिन उनकी बारी थी. उन्होंने एक बार में ही सारा बदला ले लिया और फिर गंगनम डांस करके उसका जश्न मनाया. '

हरभजन का विकेट लेने के बाद गिलक्रिस्ट ने शानदार तरीके से जश्न मनाया और पोस्ट मैच में कहा कि, हरभजन मेरा विकेट कई बार ले चुके हैं ऐसे में मैं भी ऐसा करना चाहता था. पिछले तीन साल में आठ मैच जीते हैं आठ हारे हैं. किंग्स इलेवन पंजाब के साथ शानदार यादे हैं. बता दें कि गिलक्रिस्ट ने अपना आखिरी आईपीएल मैच साल 2013 में ही खेला था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
होल-इन-वन सहित 62 के स्कोर के साथ ओम प्रकाश चौहान कोल इंडिया ओपन में शीर्ष पर
होल-इन-वन सहित 62 के स्कोर के साथ ओम प्रकाश चौहान कोल इंडिया ओपन में शीर्ष पर

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget