एक्सप्लोरर

दिल्ली में 2020 तक नहीं खेला जाएगा इंटरनेशनल क्रिकेट मैच: BCCI

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला के मैदान पर तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच के दौरान मेहमान टीम के खिलाड़ियों ने दिल्ली में प्रदुषण की वजह से सांस लेने में हो रही तकलीफ की शिकायत की थी. इससे दिल्ली पर इंटरनेशनल खेल स्थल के रूप में सवाल उठने लगे.

नई दिल्ली: टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला के मैदान पर तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच के दौरान मेहमान टीम के खिलाड़ियों ने दिल्ली में प्रदुषण की वजह से सांस लेने में हो रही तकलीफ की शिकायत की थी. इससे दिल्ली पर इंटरनेशनल खेल स्थल के रूप में सवाल उठने लगे.

इस मैच में श्रीलंकाई खिलाड़ी मैदान पर मास्क पहन कर फील्डिंग करते हुए भी नजर आए, लेकिन बीसीसीआई ने अब एक ऐसा फैसला लिया है जिसके बाद अगले दो साल के लिए कोई भी टीम दिल्ली में प्रदुषण को लेकर शिकायत नहीं कर पाएगी.

दरअसल बीसीसीआई के रोटेशन पॉलिसी के तहत अब दिल्ली में 2020 तक कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला जाएगा.

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘बीसीसीआई हर साल फरवरी-मार्च तक एक्सक्लूसिव घरेलू सीजन के लिये कोशिश कर रहा है. उन्हें यह समय नए भविष्य दौरा कार्यक्रम के अनुसार फरवरी-मार्च 2020 में ही मिलेगा. इसलिए कोटला 2020 से पहले टेस्ट मैच के आयोजन के लिये पंक्ति में शामिल हो सकता है या नहीं भी. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘रोटेशन पॉलिसी के अनुसार, कोटला को अब अपना टेस्ट मैच मिल गया है और नवंबर में इसे एक टी20 मिल गया था. उनका मौका अगले साल तक नहीं आयेगा क्योंकि भारत के लिये शायद तब एक पूर्ण सीरीज होगी. ’’ इस अधिकारी ने कहा, ‘‘अन्य स्थल भी अपने मौके का इंतजार कर रहे हैं. इसी तरह 2019 में, जब नया भविष्य दौरा कार्यक्रम शुरू होगा तो कोटला को दूसरा मैच मिलने में कुछ समय लगेगा. ’’

श्रीलंका की शिकायत के अलावा पिछले महीने दिल्ली हाफ मैराथन के दौरान भी हंगामा हुआ, हालांकि प्रदूषण के उच्च स्तर के बावजूद यह आयोजित हुई, पर भारतीय चिकित्सीय संघ ने इसे रद्द करने की अपील की थी. मौजूदा क्रिकेट मैच का दूसरे दिन का खेल 26 मिनट के लिये रोका गया क्योंकि श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की थी जिससे भारतीय कप्तान विराट कोहली को सात विकेट पर 536 रन पर पारी घोषित करने के लिये बाध्य होना पड़ा.

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने हालांकि कहा कि वे इस तरह की मौसम के आदी हैं और इसे बड़ा मुद्दा नहीं बनाना चाहते. बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने कल प्रेस कांफ्रेंस में स्वीकार किया कि साल के इस समय नई दिल्ली में टेस्ट मैच के आयोजन पर चर्चा की जायेगी.

हालांकि बीसीसीआई के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि अभी कोटला को अपने कोटे के मैच मिल गये हैं जिसे बोर्ड अभी थोड़े समय तक राहत महसूस करेगा.

अधिकारी ने कहा, ‘‘अब 2020 में पर्यावरण के हालात कैसे होंगे, उसकी भविष्यवाणी अभी 2017 में नहीं की जा सकती है. इसलिए अगर कोटला को अगर मैच नहीं मिलता है तो यह पूरी तरह से रोटेशन नीति के अनुसार ही होगा. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
200+ के चेज में अभिषेक शर्मा हो जाते हैं फ्लॉप, आंकड़ों ने दी गवाही
200+ के चेज में अभिषेक शर्मा हो जाते हैं फ्लॉप, आंकड़ों ने दी गवाही
एशियन गेम्स 2026 के भारतीय दल से पीएम मोदी की मुलाकात, बेटियों पर कही बड़ी बात
एशियन गेम्स 2026 के भारतीय दल से पीएम मोदी की मुलाकात, बेटियों पर कही बड़ी बात
IPL 2027 नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को लेकर आया बड़ा अपडेट
IPL 2027 नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को लेकर आया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget