एक्सप्लोरर

World Athletics Championships: नीरज चोपड़ा कैसे चूक गए गोल्ड मेडल? सिल्वर मेडल जीतने के बाद बताई ये वजह

Neeraj Chopra: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता. उन्होंने यहां गोल्ड चूकने का कारण तेज हवा को बताया है.

Neeraj Chopra on Missing Gold Medal: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World Athletics Championships) में नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) इतिहास रच चुके हैं. उन्होंने 88.13 मीटर जैवलिन थ्रो (Javelin Throw) कर यहां सिल्वर मेडल (Silver Medal) जीता. वह इस चैंपियनशिप के इतिहास में मेडल जीतने वाले केवल दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं. इस ऐतिहासिक मेडल को जीतने के बाद अब नीरज चोपड़ा का बयान सामने आया है. उन्होंने इस चैंपियनशिप में गोल्ड चूकने के कारण का खुलासा किया है.

नीरज चोपड़ा ने कहा है, 'यहां परिस्थिति कुछ ठीक नहीं थी. हवा काफी तेज चल रही थी. लेकिन मुझे विश्वास था कि मैं अच्छा प्रदर्शन करूंगा. मैं नतीजे से संतुष्ट हूं. मैं खुश हूं कि मैं अपने देश के लिए पदक जीतने में सफल रहा.'

नीरज चोपड़ा ने कहा, 'मैं इस बात को लेकर बिल्कुल भी दबाव में नहीं था कि मैं ओलंपिक चैंपियन हूं और मुझे यहां अच्छा प्रदर्शन करना है. तीसरे थ्रो के बाद भी मुझे खुद पर विश्वास था. मैंने वापसी की और सिल्वर जीता. अगली बार मैं इस चैंपियनशिप में अपने मेडल का रंग बदलने की कोशिश करूंगा.

अमेरिका के यूजीन में चल रहे वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के जेवलिन थ्रो इवेंट में नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे. पहले नंबर पर एंडरसन पीटर्स ने कब्जा किया. पीटर्स ने अपने 6 में से 3 अटेम्प्ट में 90 मीटर के पार भाला फेंका. जबकि नीरज का बेस्ट थ्रो 88.13 मीटर रहा. हालांकि इसके बावजूद वह यहां इतिहास रचने में कामयाब रहे. 

दरअसल, नीरज से पहले इस चैंपियनशिप में केवल अंजू बेबी जॉर्ज भारत के लिए पदक ला सकी थीं. उन्होंने 19 साल पहले लंबी कूद में मेडल जीता था. भारतीय पुरुष खिलाड़ियों में तो नीरज पहले एथलीट हैं, जिन्होंने इस चैंपियनशिप में मेडल जीता है.

यह भी पढ़ें..

Commonwealth Games: भारत के हाथ कब रहे खाली और कब किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, जानें 10 ऐतिहासिक फैक्ट्स

Umpires के लिए BCCI ने बनाई A+ कैटेगरी, इन दिग्गजों को मिली जगह; जानें किसे मिलेगी कितनी फीस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
Rishabh Pant: उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget