एक्सप्लोरर

Neeraj Chopra: कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडल विनर्स को नीरज चोपड़ा ने दी बधाई, बोले- अभी तो और मेडल आने बाकी हैं

CWG 2022: बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स के शुरू होने से पहले नीरज चोपड़ा चोटिल हो गए थे. ऐसे में वह इस बार इन खेलों में हिस्सा नहीं ले पाए हैं.

Neeraj Chopra on CWG Medal Winners: ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों (Indian Athletes) को बधाई दी है. उन्होंने कुछ ट्वीट किए हैं, जिनमें मेडल जीतने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों का जिक्र किया है. नीरज ने तेजस्विन शंकर को हाई जंप में भारत के लिए पहला कॉमनवेल्थ मेडल लाने के लिए विशेष तौर पर बधाई संदेश दिया है. उन्होंने तेजस्विन के साथ पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स की एक तस्वीर भी साझा की है. इसके साथ ही नीरज ने यह भी लिखा है कि अभी भारत के और मेडल आने बाकी हैं.

नीरज चोपड़ा ने लिखा है, 'बर्मिंघम में हमारे भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है. हमारे सभी पदक विजेताओं और कॉमनवेल्थ गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई. हमारे सभी वेटलिफ्टर ने बहुत अच्छा खेल दिखाया. मीराबाई, जेरेमी, अचिंता, संकेत, बिंदियारानी, विकास, गुरुराजा, लवप्रीत, हरजिंदर और गुरदीप को देश के लिए मेडल जीतने पर बधाई. '

नीरज चोपड़ा ने पुरुषों की टेबल टेनिस टीम और लॉन बॉल्स की महिला टीम को गोल्ड जीतने पर भी बधाई दी. इसके साथ ही उन्होंने बैडमिंटन मिक्स्ड टीम, जूडो के खिलाड़ी और स्क्वॉश खिलाड़ी के पदकों को भी देश का गौरव बढ़ाने वाला बताया. उन्होंने तेजस्विन शंकर के साथ गोल्ड कास्ट 2018 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स की फोटो भी शेयर की. 

नीरज चोपड़ा ने यह भी कहा कि अभी हमारे पास कुछ दिन और हैं. मुझे यकीन है कि हमारे खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ देते हुए और मेडल्स जीतेंगे. सभी को अपने इवेंट्स के लिए ऑल दी बेस्ट.

गौरतलब है कि नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स के शुरू होने से ठीक पहले चोटिल हो गए थे. इस कारण वह इस बार इन खेलों में हिस्सा नहीं ले सके. कॉमनवेल्थ गेम्स से ठीक पहले नीरज ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में इतिहास रचा था. यहां उन्होंने जैवलिन थ्रो में सिल्वर जीता था. यह वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के इतिहास में भारत का केवल दूसरा मेडल था.

यह भी पढ़ें..

Commonwealth Games 2022: वेटलिफ्टिंग में आया एक और मेडल, लवप्रीत सिंह ने 109kg कैटगरी में जीता ब्रॉन्ज 

Asia Cup 2022: पाकिस्तान की स्क्वाड से हसन अली गायब, चोटिल होने के बावजूद शाहीन अफरीदी को मिली एंट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना पैसा खर्च किए फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें कैसे
बिना पैसा खर्च किए फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें कैसे
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget