एक्सप्लोरर

नीरज चोपड़ा से उनकी 'सेक्स लाइफ' को लेकर पूछा गया बेहूदा सवाल, सोशल मीडिया फैंस ने किया गुस्से का इजहार

एक वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान इतिहासकार राजीव सेठी ने नीरज से उनकी सेक्स लाइफ को लेकर सवाल पूछा था. हालांकि नीरज ने सेठी को सॉरी बोलते हुए इस सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया.

टोक्यो ओलंपिक के 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा वापस लौटने के बाद से ही लगातार कई स्वागत समारोह और वर्चुअल कार्यक्रमों में शामिल होते आ रहे हैं. इस दौरान कई बार नीरज को असहज करने वाले हालातों का भी सामना करना पड़ रहा है. ऐसे ही एक वाकया कल भी हुआ जब एक वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान इतिहासकार राजीव सेठी ने नीरज से उनकी सेक्स लाइफ को लेकर सवाल पूछ डाला. हालांकि नीरज ने सेठी को सॉरी बोलते हुए इस सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया.

बता दें कि कुछ दिन पहले नीरज के इंटरव्यू का एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वर्चुअल कार्यक्रम में ज़ूम कॉल पर नीरज दिख रहे थे और रेड एफएम, मुंबई के ऑफिस में आरजे मलिष्का समेत कुछ लड़कियां बॉलीवुड के गाने "उड़ें जब-जब जुल्फें तेरी....." गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं.  

नीरज ने सेठी के सवाल का जवाब देने से किया इनकार 

दरअसल नीरज चोपड़ा 'द इंडियन एक्स्प्रेस' के एक वर्चुअल कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थें. इस कार्यक्रम में उनके साथ पहलवान बजरंग पुनिया भी मौजूद थें इसी दौरान इतिहासकार राजीव सेठी ने नीरज से सवाल पूछते हुए कहा, "एथलेटिक्स में जिस तरह से आपकी ट्रेनिंग होती है. उसका आप अपनी सेक्स लाइफ से किस तरह से संतुलन बनाते हैं. मुझे मालूम है कि ये एक बेहूदा सवाल जरूर हैं लेकिन इसके पीछे एक सीरियस सवाल भी छिपा हुआ है." सवाल पूछने से पहले सेठी ने ये भी कहा कि, बहुत से लोग आप से ये सवाल पूछना चाहते हैं लेकिन हिचकिचाहट के चलते ऐसा नहीं कर पाते. 

सवाल के साथ ही नीरज असहज नजर आने लगे थें. उन्होंने अपने जवाब में कहा, "सर मैं आपसे माफी चाहता हूं, मैंने आपको सॉरी बोल दिया है और इसी से आप मेरा जवाब भी जान सकते हैं."

आखिरकार नीरज को कहना पड़ा- "आपके सवालों से मेरा मन भर गया है"

इसके बाद भी सेठी ने सवाल पूछना जारी रखा. उन्होंने नीरज से पूछा, "जितने भी नौजवान जो स्पोर्ट्स खेलते हैं, उनके लिए भी सेक्स तो नेचुरल ही है. आप ये बताएं कि आप कैसे अपनी एथलेटिक्स की ट्रेनिंग और सेक्स लाइफ के साथ तालमेल बनाकर रखते हैं. मेरे इस सवाल में कई मैसेज भी हैं."

इस पर नीरज ने कहा, "आपके सवालों से मेरा मन भर गया है." इसके बाद नीरज ने इस कार्यक्रम के होस्ट से कहा कि वो ही इस सवाल का उत्तर दे दें. जिस पर होस्ट ने सेठी को कहा कि नीरज आपके इस सवाल का जवाब नहीं देना चाहते. इसके बाद सेठी ने भी सवाल पूछने के लिए माफी मांग ली.

सोशल मीडिया पर लोगों ने की सेठी की आलोचना 

कार्यक्रम में नीरज से बेहुदा सवाल पूछने के लिए सोशल मीडिया पर लोगों ने सेठी की आलोचना की है. एक यूजर ने लिखा, "इस तरह के वाकयों से इस कथित तौर पर इलीट और अपने को बुद्धिजीवी बताने वाले इन लोगों के माइंडसेट का पता चलता है. ये बेहद ही शर्मनाक है. नीरज जिस तरह से इन लोगों को जवाब दे रहें हैं मुझे उस पर बहुत गर्व है." 
 
 
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "इलीट सोसाइटी के द्वारा नीरज चोपड़ा के साथ जिस तरह का बर्ताव किया जा रहा है, उससे मैं दुखी हूं. कभी उनसे उनकी सेक्स लाइफ को लेकर बेहूदे सवाल किए जा रहे हैं तो कभी लड़कियां उनके सामने डान्स कर रही हैं. इस से पता चलता है कि इनकी सोच कितनी बेकार है."
 
 
एक अन्य यूजर ने लिखा, "अगर आपको मलिष्का बुरी लगीं तो राजीव सेठी तो उनसे एक कदम और आगे निकल गए."
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
शुभम जगलान ने जीता कोल इंडिया ओपन खिताब, इतनी मिली प्राइज मनी
शुभम जगलान ने जीता कोल इंडिया ओपन खिताब, इतनी मिली प्राइज मनी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget