एक्सप्लोरर

Krishna Nagar Wins Gold: टोक्यो पैरालंपिक में कृष्णा नागर का जलवा, बैडमिंटन में गोल्ड मेडल पर जमाया कब्जा

Tokyo Paralympics 2020: कृष्णा नागर ने पुरुष सिंगल्स के SH6 इवेंट में आज इतिहास रच दिया है. नागर ने हांगकांग के चू मान काई को 21-17, 16-21, 21-17 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. 

Tokyo Paralympics 2020: टोक्यो पैरालंपिक में आज बैडमिंटन में भारत के पैरा-एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया है. कृष्णा नागर ने पुरुष सिंगल्स के SH6 इवेंट में आज गोल्ड मेडल जीत इतिहास रच दिया है. हांगकांग के चू मान काई के खिलाफ खेले गए इस फाइनल मुक़ाबले में नागर ने शुरुआत से ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया. नागर ने तीन गेम के कड़े संघर्ष में 21-17, 16-21, 21-17 से गोल्ड मेडल अपने नाम किया. 

सेमीफाइनल में ग्रेट ब्रिटेन के क्रिस्टन कूम्बस को हराने वाले कृष्णा नागर को इस गोल्ड मैच में फेवरेट माना जा रहा था. वर्ल्ड नंबर 2 नागर ने देशवासियों को निराश भी नहीं किया और पहले गेम में शानदार शुरुआत की. हांगकांग के खिलाड़ी ने उन्हें कड़ी चुनौती दी और एक समय पहले गेम में नागर 11-16 से पिछड़ गए थें. हालांकि इसके बाद नागर ने जबर्दस्त वापसी करते हुए स्कोर 15-17 कर दिया. इसके बाद नागर ने लगातार छह पॉईंट जीतते हुए पहला गेम  21-17 से अपने नाम कर लिया. साथ ही इस मैच में 1-0 की बढ़त बना ली.

दूसरे गेम में चू मान काई ने की वापसी

कृष्णा नागर के खिलाफ दूसरे गेम में हांगकांग के चू मान काई ने संघर्षपूर्ण खेल के साथ वापसी की और 7-11 की बढ़त बना ली. नागर ने इसके बाद वापसी की कोशिश की और स्कोर 13-17 तक ले आए. हालांकि काई ने नागर को अंत में कोई मौका नहीं दिया और 16-21 से ये गेम अपने नाम कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया. 

अंतिम और निर्णायक गेम में कृष्णा नागर ने शुरुआत से ही तेजतर्रार बैडमिंटन खेला और काई के ऊपर 5-1 की बढ़त बना ली. एक समय नागर 13-8 से आगे चल रहे थे और गोल्ड मेडल उनके हाथ में नजर आ रहा था. हालांकि काई ने एक बार फिर जबर्दस्त वापसी की और लगातार पांच पॉईंट लेकर स्कोर 13-13 से बराबर कर दिया. 17-16 के स्कोर के साथ नागर के पास इस तीसरे गेम में मामूली बढ़त थीं. ऐसा लग रहा था कि ये मैच किसी भी तरफ जा सकता है. यहीं पे नागर ने अपना क्लास दिखाते हुए लगातार चार पॉईंट जुटाते हुए 20-16 की बढ़त बना ली. अंत में नागर ने विजयी पॉईंट हासिल करते हुए ये तीसरा गेम 21-17 से जीत लिए. साथ ही 2-1 के अंतर से ये गोल्ड मेडल जीत इतिहास रच दिया.

बैडमिंटन में भारत का दूसरा गोल्ड मेडल 

टोक्यो में ये भारत का अब तक का पांचवा गोल्ड मेडल है. साथ ही बैडमिंटन में ये इस पैरालंपिक में देश का दूसरा गोल्ड मेडल है. इस से पहले कल दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी प्रमोद  भगत ने पुरुष सिंगल्स के SL3 गोल्ड मेडल जीता था. वहीं आज नोएडा के डीएम सुहास एल यथिराज ने भी आज पुरुष सिंगल्स के SL4 इवेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम लिया था. 

यह भी पढ़ें 

Suhas Wins Silver: सिल्वर मेडल विजेता सुहास ने abp से की खास बातचीत, कहा- देश के लिए मेडल जीतना गर्व की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
WhatsApp का बड़ा अपडेट! आ गए इतने सारे नए फीचर्स, चेक करें लिस्ट
WhatsApp का बड़ा अपडेट! आ गए इतने सारे नए फीचर्स, चेक करें लिस्ट
Embed widget