एक्सप्लोरर

बदतमीज कोहली: नसीरुद्दीन शाह ने विराट को बताया दुनिया का सबसे खराब बर्ताव करने वाला खिलाड़ी

अपने जन्मदिन पर लॉन्च की गई एप में यूजर्स से लाइव बात करते हुए टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली गुस्से में आ गए थे. फैन से कहा था कि मुझे लगता है आपको भारत में नहीं रहना चाहिए.

नई दिल्ली: दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान को दुनिया का सबसे खराब बर्ताव वाला खिलाड़ी बताया है. नसीरुद्दीन शाह के इस बयान ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है. हालांकि शाह ने कप्तान कोहली को दुनिया का सबसे अच्छा बल्लेबाज भी बताया है. शाह की यह प्रतिक्रिया कोहली के उस बयान को लेकर आई है जिसमें उन्होंने एक फैन से खेल पसंद ना आने पर देश छोड़ने को कहा था. सोशल मीडिया पर नसीरुद्दीन शाह के बयान पर मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. कुछ लोग उनके समर्थन में हैं तो कुछ उनके बयान को गलत बता रहे हैं.

नसीरुद्दीन शाह ने क्या कहा? अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने अपने फेसबुक पर लिखा, ''विराट कोहली न सिर्फ दुनिया के बेस्‍ट बैट्समैन हैं बल्कि दुनिया के सबसे खराब व्‍यवहार करने वाले प्‍लेयर भी हैं. उनकी क्रिकेटिंग क्षमता उनके ऐरोगेंस और बुरे व्‍यवहार के आगे फीकी पड़ जाती है. वैसे मेरा इरादा देश छोड़ने का नहीं है.''

क्या था कोहली-फैन विवाद? अपने जन्मदिन पर लॉन्च की गई एप में यूजर्स से लाइव बात करते हुए टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली गुस्से में आ गए थे. कोहली से एक यूजर ने कहा, ''आप ओवररेटेड खिलाड़ी हो. व्यक्तिगत तौर पर मुझे कुछ ख़ास नजर नहीं आता. मुझे भारतीय बल्लेबाज़ों के मुक़ाबले इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ पसंद है.''

इस पर कोहली ने देश छोड़ने की नसीहत देते हुए कहा, ''मुझे लगता है आपको भारत में नहीं रहना चाहिए... कहीं और रहना चाहिए, आप हमारे देश में रहकर अन्य देशों को क्यों पसंद कर रहे हैं? आप मुझे पसंद नहीं करते, कोई बात नहीं लेकिन मुझे नहीं लगता कि आपको हमारे देश में रहकर कहीं और की चीज़ें पसंद करनी चाहिए. अपनी प्राथमिकताएं तय कीजिए.''

बयान के बाद हुई थी कोहली की आलोचना विराट कोहली के बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हुई थी. लोगों ने खेल को राष्ट्रीयता से परे प्रदर्शन के दम पर आंकने की नसीहत दी. वहीं एक यूजर ने विराट के 10 पुराने वीडियों को ट्वीट कर तंज कसा है जिसमें वो हर्शल गिब्स को अपना फेवरिट प्लेयर बता रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kuldeep Vanshika Marriage: एक-दूजे के हुए कुलदीप और वंशिका, शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
एक-दूजे के हुए कुलदीप और वंशिका, शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
रन आउट विवाद में दोषी पाए गए सलमान आगा, ICC के एक फैसले ने अक्ल ठिकाने लगा दी
रन आउट विवाद में दोषी पाए गए सलमान आगा, ICC के एक फैसले ने अक्ल ठिकाने लगा दी
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget