एक्सप्लोरर

सुरेश रैना को लेकर नरम पड़े CSK के मालिक श्रीनिवासन के सुर, दिग्गज खिलाड़ी की तारीफ में पढ़े कसीदे

सुरेश रैना पिछले हफ्ते अपने परिवार के साथ दुबई से इंडिया लौट आए. इसके बाद रैना और सीएसके मैनेजमेंट के बीच झगड़े की खबरें सामने आ रही थीं.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन से पहले लीग की सबसे कामयाब टीम चेन्नई सुपर किंग्स विवादों में घिर गई है. टीम की सफलता में अहम योगदान देने वाले दिग्गज खिलाड़ी सुरेश रैना ने कोरोना के खतरे का हवाला देते हुए इस सीजन से खुद को अलग कर लिया है. इसके बाद ऐसी खबरें सामने आईं कि उन्होंने टीम मैनेजमेंट और कप्तान के साथ हुए विवाद के बाद इस सीजन में नहीं खेलने का फैसला किया. लेकिन अब टीम के मालिक एन श्रीनिवासन ने रैना के बचाव में आते हुए पूरी टीम के स्टार खिलाड़ी के साथ खड़े होने का भरोसा दिलाया है.

इससे पहले ऐसी खबरें भी सामने आईं कि श्रीनिवासन ने रैना को कहा है कि उन्हें आईपीएल 2020 से बाहर होने की बड़ी कीमत चुकानी होगी. लेकिन एक दिन बाद ही श्रीनिवासन ने नरम रुख दिखाते पूरे मामले पर सफाई दी है. श्रीनिवासन का कहना है कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया.

श्रीनिवासन ने कहा, 

" चेन्नई सुपर किंग्स की सफलता में रैना का अहम योगदान है. रैना के योगदान को कोई भी अनदेखा नहीं कर सकता है. यह बेहद दुखद है कि कुछ लोग अपने एजेंडे को पूरा करने के लिए हमारे बीच मतभेद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. "
-

श्रीनिवासन ने सभी आरोपों को नकारा

श्रीनिवासन ने रैना का पूरा साथ देने का भरोसा दिया है. उन्होंने कहा, 

" रैना जिस मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं उन्होंने समझना और स्पेस देना जरूरी है. ऐसे मुश्किल वक्त में हमारा पूरा सहयोग रैना के साथ है. "
-

बता दें कि आउटलुक की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सुरेश रैना होटल में बालकनी वाला कमरा नहीं मिलने से नाराज थे. इसी वजह से उनका टीम मैनेजमेंट और धोनी के साथ झगड़ा हुआ. लेकिन श्रीनिवासन ने इन आरोपों को सिरे से नकारा है.

इससे पहले शनिवार को दुबई से लौटने के बाद रैना से कहा कि वह अपने परिवार के साथ खतरा मोल नहीं ले सकते थे. शुक्रवार को दो खिलाड़ियों समेत सीएसके स्टाफ के 12 मेंबर्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि 12 सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से रैना वापस भारत लौट आए.

सुरेश रैना की जगह पर चेन्नी सुपर किंग्स ने अब तक किसी दूसरे खिलाड़ी की मांग नहीं की है. इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आगाज 19 सितंबर से होने जा रहा है.

क्या धोनी की टीम के साथ खत्म हुआ रैना का सफर? CSK के दिग्गज बल्लेबाज के साथ नाता तोड़ने की खबरें
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सारांश जैन को टीम इंडिया में जगह मिलने के पीछे हरभजन सिंह का हाथ, जानिए कहानी
सारांश जैन को टीम इंडिया में जगह मिलने के पीछे हरभजन सिंह का हाथ, जानिए कहानी
रोहित या गंभीर, वनडे में टीम इंडिया का बेस्ट ओपनर कौन? आंकड़े चौंकाने वाले
रोहित या गंभीर, वनडे में टीम इंडिया का बेस्ट ओपनर कौन? आंकड़े चौंकाने वाले
रोहित, विराट, अभिषेक न गिल... 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन; चौंका देगा नाम
रोहित, विराट, अभिषेक न गिल... 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन; चौंका देगा नाम
रायन टेन डोएशे का इस्तीफा, गंभीर-अगरकर का कार्यकाल कब तक चलेगा?
रायन टेन डोएशे का इस्तीफा, गंभीर-अगरकर का कार्यकाल कब तक चलेगा?

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget