एक्सप्लोरर

India vs Korea Hockey Asia Cup 2025 Final: 'एशिया कप जीत लिया अब अगला लक्ष्य विश्व कप है', टीम इंडिया ने भरी हुंकार

India vs Korea Hockey Asia Cup 2025 Final: भारतीय टीम ने राजगीर में खेले एशिया कप हॉकी के फाइनल में कोरिया को 4-1 से हराकर खिताब जीत लिया.

भारतीय टीम ने राजगीर में खेले एशिया कप हॉकी के फाइनल में कोरिया को 4-1 से हराकर खिताब जीत लिया. भारत ने चौथी बार खिताब जीता है. भारतीय टीम के लिए दिलप्रीत सिंह ने दो जबकि सुखजीत सिंह और अमित रोहिदास ने एक-एक गोल किया.

भारतीय टीम की जीत पर हॉकी इंडिया ने टीम के सभी खिलाड़ियों के लिए 3-3 लाख जबकि सहयोगी स्टाफ के लिए 1.5-1.5 लाख की घोषणा की है. जीत के बाद भारतीय टीम कैंप में जश्न का माहौल है. देश भर से बधाइयां मिल रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम को बधाई दी है.

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, बिहार के राजगीर में आयोजित एशिया कप 2025 में शानदार जीत के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई. यह जीत इसलिए और भी खास है क्योंकि उन्होंने गत विजेता दक्षिण कोरिया को हराया है. यह भारतीय हॉकी और भारतीय खेलों के लिए गौरव का क्षण है. हमारे खिलाड़ी और भी ऊंचाइयां छूते रहें और देश का नाम रोशन करते रहें, यही कामना है.

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने कहा कि मैं भारतीय टीम के हर खिलाड़ी को बधाई देता हूं. पिछले दो साल में ओलंपिक मेडल, एशियन गेम्स, एशियन चैंपियनशिप और अब एशिया कप में जीत हासिल की है. फाइनल में कोरिया पर जीत बेहद शानदार रही.

कोच क्रेग फुल्टन ने कहा, "हमारा लक्ष्य एशिया कप जीतकर हॉकी विश्व कप 2026 के लिए क्वालिफाई करना था और हमने उसे हासिल कर लिया है. हालांकि हम पहले इस टूर्नामेंट के बारे में सोच रहे थे. मुझे टीम को लड़कों पर गर्व है."

कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा, हम एशिया कप में जीत और विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने का लक्ष्य लेकर ही उतरे थे. शुरुआती मैचों में प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था, लेकिन हमने वापस की. अहम मैचों में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा और हम और बेहतर की कोशिश करते रहे.

हार्दिक सिंह ने कहा, हम एशिया में अपना दबदबा बनाने और विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने के इरादे से उतरे थे. हमने तैयारी अच्छी की थी और जीत का भरोसा था. हमारी टीम बेहद संतुलित है. एशिया कप में हमने दबदबा बनाया है। जीत की बेहद खुशी है.

शिलानंद लाकड़ा और रजिंदर सिंह ने एशिया कप में जीत हासिल करने पर खुशी जताई. दोनों खिलाड़ियों का कहना था कि भारतीय टीम का अगला लक्ष्य हॉकी विश्व कप में मेडल जीतना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट, राहुल द्रविड़ के बेटे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मचाया कोहराम
200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट, राहुल द्रविड़ के बेटे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मचाया कोहराम
डेब्यू मैच में नहीं चला वीरेंद्र सहवाग के बेटे का बल्ला, पापा के सामने फ्लॉप
डेब्यू मैच में नहीं चला वीरेंद्र सहवाग के बेटे का बल्ला, पापा के सामने फ्लॉप
रोमांचक मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 7 रन से हराया, लास्ट ओवर में डिफेंड हुए 11 रन
रोमांचक मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 7 रन से हराया, लास्ट ओवर में डिफेंड हुए 11 रन
200 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाला पहला भारतीय कौन? KBC में पूछा गया सवाल
200 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाला पहला भारतीय कौन? KBC में पूछा गया सवाल

वीडियोज

Sansani | Delhi Accident News: दिल्ली में रफ्तार का 'बेकाबू शैतान' !
Passport Rules: विदेश यात्रा से पहले जान लें! बच्चों के पासपोर्ट का नियम बदला |
Chitra Tripathi | Pakistan News: पाकिस्तान का भट्ठा बैठ गया ! | Shahbaz Sharif | Asim Munir | ABP
मिट गई वो TMC..निशाने पर क्यों EC?
शिवसेना, NCP, अब तृणमूल..EC बना शूल?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘BJP चुनाव नहीं लड़ना चाहती, बल्कि...’, कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर राहुल का हमला
‘BJP चुनाव नहीं लड़ना चाहती, बल्कि...’, कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर राहुल का हमला
शरद पवार-ममता बनर्जी पर कांग्रेस नेता बोले, 'जब ये लोग छोड़कर गए थे...'
शरद पवार-ममता बनर्जी पर कांग्रेस नेता बोले, 'जब ये लोग छोड़कर गए थे...'
Box Office: फ्राइडे को 'दायरा' की धीमी शुरुआत, जानें- 'मिर्जापुर'- 'हनुमान अंश' का कलेक्शन
फ्राइडे को 'दायरा' की धीमी शुरुआत, जानें- 'मिर्जापुर'- 'हनुमान अंश' का कलेक्शन
200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट, राहुल द्रविड़ के बेटे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मचाया कोहराम
200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट, राहुल द्रविड़ के बेटे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मचाया कोहराम
नंदीग्राम: कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर ममता ने उठाए सवाल, कहा - 'यह BJP का...'
नंदीग्राम: कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर ममता ने उठाए सवाल, कहा - 'यह BJP का...'
MP पुलिस में 655 पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए मौका 
MP पुलिस में 655 पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए मौका 
नाबालिग के यौन शोषण-हत्या मामले में भड़के राहुल गांधी, अमित शाह से पूछे सवाल
नाबालिग के यौन शोषण-हत्या मामले में भड़के राहुल गांधी, अमित शाह से पूछे सवाल
दिन में कितनी कॉफी पी सकते हैं, क्या कहते हैं डॉक्टर?
दिन में कितनी कॉफी पी सकते हैं, क्या कहते हैं डॉक्टर?
Embed widget