एक्सप्लोरर

लक्ष्मण-अगरकर ने उठाए धोनी की T20 टीम में मौजूदगी पर सवाल

कोलिन मुनरो (नाबाद 109) और ट्रेंट बाउल्ट (4-34) के दम पर न्यूजीलैंड ने शनिवार को सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत को 40 रनों से हरा दिया.

नई दिल्ली: कोलिन मुनरो (नाबाद 109) और ट्रेंट बाउल्ट (4-34) के दम पर न्यूजीलैंड ने शनिवार को सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत को 40 रनों से हरा दिया. इसी के साथ किवी टीम ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है. अब दोनों टीमों की नज़रें सीरीज़ के आखिरी मुकाबले में जीत पर टिकी हुई हैं. लेकिन दूसरे टी20 में भारत की ये हार इसलिए ज्यादा दर्द देने वाली है क्योंकि जिस वक्त भारतीय टीम हार और जीत के बीच फंसी हुई थी तब टीम के दो सबसे अनुभवी बल्लेबाज़ मैदान पर थे. जी हां, हम बात कर रहे हैं कप्तान विराट कोहली और एमएस धोनी की. मैच में कप्तान कोहली ने बेहतर प्रदर्शन किया. लेकिन असली सवाल उठ रहे हैं एमएस धोनी के टी20 में प्रदर्शन पर. टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज़ वीवीएस लक्ष्मण और गेंदबाज़ अजीत अगरकर ने धोनी के टी20 टीम में मौजूदगी पर सवाल उठाए हैं. अगरकर और लक्ष्मण ने कहा कि अब धोनी के स्थान पर किसी युवा खिलाड़ी को टीम में आजमाने का वक्त आ गया है. ईएसपीएन क्रिकइंफो से बात करते हुए अजीत अगरकर ने कहा, 'अब वक्त आ गया है कि कम से कम टी20 में भारतीय टीम धोनी का विकल्प तलाशे, भले ही वनडे क्रिकेट में अभी धोनी फिट हैं.' इसके अलावा टी20 क्रिकेट में धोनी के स्थान पर किसी युवा बल्लेबाज़ को जगह देने पर ज़ोर देते हुए अगरकर ने कहा, 'वनडे क्रिकेट से अलग धोनी के स्थान पर किसी युवा को आजमाया जा सकता है, क्योंकि टी20 क्रिकेट में युवाओं के पास अच्छा अनुभव है.' अगरकर के अलावा पूर्व बल्लेबाज़ लक्ष्मण ने कहा कि लक्ष्य का पीछा करते हुए नंबर चार पर बल्लेबाज़ी करते हुए धोनी को अधिक कड़ी मेहनत करने की ज़रूरत है. लक्ष्मण ने कहा, 'टी20 क्रिकेट में धोनी का रोल नंबर चार पर बल्लेबाज़ी करना है, उन्हें और अधिक समय की ज़रूरत है जिससे वो मैदान पर उतरकर अपना योगदान दे सकें.' इसके साथ ही लक्ष्मण ने कहा, 'लेकिन मैं महसूस करता हूं कि अब वक्त आ गया है कि धोनी को युवाओं को टी20 फॉर्मेट में मौका देना चाहिए.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

113 पर ढेर इंडिया-ए, राहुल-सुदर्शन नहीं खोल पाए खाता; न्यूजीलैंड ने की घातक गेंदबाजी
113 पर ढेर इंडिया-ए, राहुल-सुदर्शन नहीं खोल पाए खाता; न्यूजीलैंड ने की घातक गेंदबाजी
30 गोल्ड, कुल 114 मेडल... एशियन पैरा गेम्स 2026 में रिकॉर्ड के साथ खत्म हुआ भारत का सफर
30 गोल्ड, कुल 114 मेडल... एशियन पैरा गेम्स 2026 में रिकॉर्ड के साथ खत्म हुआ भारत का सफर
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
BCCI ने ईशान किशन के रिप्लेसमेंट का किया एलान, इस विकेटकीपर बल्लेबाज को मिला मौका
BCCI ने ईशान किशन के रिप्लेसमेंट का किया एलान, इस विकेटकीपर बल्लेबाज को मिला मौका

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
Early Signs Of Termites: लकड़ी का दरवाजा खा रही है दीमक? नोट करें पहचान के 5 शुरुआती संकेत
लकड़ी का दरवाजा खा रही है दीमक? नोट करें पहचान के 5 शुरुआती संकेत
iPhone Duo की 4883mAh बैटरी, फोल्डेबल फोन में कितना मिलेगा बैकअप?
iPhone Duo की 4883mAh बैटरी, फोल्डेबल फोन में कितना मिलेगा बैकअप?
Embed widget