VIDEO: परिवार के साथ बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं धोनी, बेटी जीवा संग जमकर हो रही है मस्ती
इन दिनों टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं. इसका वीडियो भी उन्होंने शेयर किया है.

नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मसूरी में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाते हुए देखे गए हैं. इस दौरान अपनी पहचान छिपाने के लिए उन्होंने चेहरे को भी ढक रखा था.दरअसल वह इन दिनों अपने परिवार के साथ देश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं.
धोनी और उनकी बेटी जीवा का वीडियो इंस्टाग्राम अंकाउट से शेयर किया गया है. जिसमें धोनी जीवा के साथ बर्फ के बीच मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं और उनकी पत्नी साक्षी इसका वीडियो बनाते हुए कमेंट्री कर रही हैं.
View this post on InstagramDaddy Dhoni & Ziva’s little snowman is here!☃️???? . . #Snowflakes #Dhoni #ZivaTheDiva #Dehradun
जीवा धोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर धोनी और जीवा की मस्ती करते हुए कुछ और तस्वीरें और वीडियो पोस्ट की गई हैं और लिखा है कि पापा के साथ मेरा पहला स्नोफॉल एक्सपीरियंस.
Source: IOCL























