एक्सप्लोरर

एमएस धोनी ने वो किया जो दिनेश कार्तिक और पार्थिव पटेल नहीं कर पाए: आशीष नेहरा

आशीष नेहरा ने कहा कि धोनी ने हर मौके का फायदा उठाया जिसमें पार्थिव पटेल और दिनेश कार्तिक पूरी तरह फेल रहे. ऐसे में धोनी शुरू में ज्यादा कमाल तो नहीं दिखा पाए लेकिन अंत तक वो हर मामले में बेस्ट साबित होते गए. चाहे कप्तानी हो या विकेटकीपिंग.

नई दिल्ली: एमएस धोनी उन खिलाड़ियों के लिए एक बड़े आदर्श हैं जिनके पास शुरू में तो कुछ नहीं था लेकिन अब सबकुछ हैं. रांची के इस खिलाड़ी ने साल 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में मिली हार के बाद अब तक टीम इंडिया में वापसी नहीं की है. ऐसे में फैंस को इस खिलाड़ी का अभी भी बेसब्री से इंतजार है.

5 अप्रैल 2020 को को 15 साल पूरे हो गए जब एमएस धोनी ने अपना पहला इंटरनेशनल शतक जड़ा था. इसके बाद उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ विशाखापट्टनम में वनडे मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया. धोनी ने आते ही पाकिस्तान की धुनाई करनी शुरू करदी और 123 गेंदों में ही 148 रन जड़ दिए.

एमएस धोनी के टीममेट आशीष नेहरा को आज भी ये पारी याद आती है. नेहरा ने कहा कि, धोनी को शुरू के मैचों में वो सफलता नहीं मिली. लेकिन उनके जैसा आत्मविश्वास से भरा खिलाड़ी मौकों की तलाश में रहता था. धोनी के लिए ऐसा था जैसे वो शिकार पर निकले हैं और उनके मुंह खून लग गया है. नेहरा ने कहा कि उस पारी के बाद धोनी ने शायद ही कभी नंबर 3 पर बल्लेबाजी की है.

नेहरा ने धोनी को लेकर ये भी कहा कि उनकी कुछ चीजें उन्हें दूसरे विकेटकीपर जैसे दिनेश कार्तिक और पार्थिव पटेल से अलग करती हैं. धोनी जब आए थे तो वो बेस्ट विकेटकीपर नहीं थे. उनसे पहले जितने लोगों ने खेला था वो उनसे बेहतर थे. वो न तो किरण मोरे थे और न ही नयन मोंगिया.

नेहरा ने आगे कहा कि, पार्थिव और डीके को जो मौके मिले वो उसका ज्यादा फायदा उठा नहीं पाए लेकिन धोनी ने सभी मौकों पर छक्का मारा. वो बेस्ट विकेटकीपर तो नहीं थे लेकिन हां वो बेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज जरूर थे. इसके बाद धोनी बेस्ट कप्तान में भी गिने जाने लगे जहां पहले तो उन्होंने टीम इंडिया को 3 आईसीसी ट्रॉफी जितवाई और फिर बाद में चेन्नई को चैंपियन बनाया.

नेहरा ने कहा कि मुझे पहले के कप्तानों के बारे में तो नहीं पता लेकिन धोनी और गांगुली क्रिकेट के बेस्ट कप्तान थे. दोनों को पता होता था कि कैसे खिलाड़ियों से बेस्ट प्रदर्शन करवाना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर बार संजू सैमसन के साथ ही क्यों होता है ऐसा... वैभव सूर्यवंशी की यूं एंट्री पर दिग्गज ने उठाए सवाल
हर बार संजू सैमसन के साथ ही क्यों होता है ऐसा... वैभव सूर्यवंशी की यूं एंट्री पर दिग्गज ने उठाए सवाल
Wimbledon 2026: 39 साल के नोवाक जोकोविच का सपना टूटा, सेमीफाइनल में जैनिक सिनर की शानदार जीत
39 साल के नोवाक जोकोविच का सपना टूटा, सेमीफाइनल में जैनिक सिनर की शानदार जीत
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
FIFA World Cup: फीफा विश्व कप में पहली बार हुआ ऐसा, बेल्जियम को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन
फीफा विश्व कप में पहली बार हुआ ऐसा, बेल्जियम को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, DM-SP समेत 8 पुलिसकर्मी घायल, हाईवे पर 20km लंबा जाम
दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, DM-SP भी घायल
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
The Odyssey को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म, जाने-रनटाइम और सर्टिफिकेट
'द ओडिसी' को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी फिल्म
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
Mental Health Special Theaters : मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
Embed widget