एक्सप्लोरर

वक्त के साथ सीख जाएंगे मोहम्मद सिराज: जसप्रीत बुमराह

दूसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार झेलने के बाद भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा है कि सौराष्ट्र राज्य क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गेंदबाजी के लिए पिच मुश्किल थी.

राजकोट: दूसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार झेलने के बाद भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा है कि सौराष्ट्र राज्य क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गेंदबाजी के लिए पिच मुश्किल थी. बुमराह ने दूसरे मैच में भारत की तरफ से सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की थी और अंत के ओवरों में किवी टीम की रन गति पर अंकुश लगाया था. बुमराह ने चार ओवरों के अपने कोटे में 23 रन दिए थे. उन्होंने पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का भी समर्थन किया जो काफी महंगे साबित हुए. बुमराह ने कहा, "यह विकेट मुश्किल थी क्योंकि जब हम नई गेंद से गेंदबाजी कर रहे थे तब गेंद सीधी बल्ले पर आ रही थी. उनको अच्छी शुरुआत भी मिली." सिराज के प्रदर्शन पर बुमराह ने कहा, "ऐसा होता है. यह उनका पहला मैच था. मुश्किल विकेट पर गेंदबाजी करना कठिन होता है. वह नई टीम में आए हैं इसलिए उन्हें सामंजस्य बिठाने में समय लगेगा. वह सीख जाएंगे." मोहम्मद सिराज ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया, लेकिन वो कोई छाप छोड़ने में नाकामयाब रहे. उन्होंने अपने 4 ओवरों के स्पेल में 1 विकेट गंवाकर 53 रन बनाए. दूसरे मैच में न्यूजीलैंड के कोलिन मुनरो ने 58 गेंदों में सात चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 109 रनों की पारी खेली. मुनरो की बल्लेबाजी पर बुमराह ने कहा, "हम अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश कर रहे थे और कोलिन लगातार बड़े शॉट खेले जा रहे थे वह कुछ भाग्यशाली भी रहे क्योंकि उनके एक-दो कैच छूटे. इससे अंतर पैदा होता है." किवी टीम ने दूसरे मैच में भारत को 40 रनों से मात देते हुए सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर पर ताजा अपडेट, BCCI का नया प्लान लीक!
टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर पर ताजा अपडेट, BCCI का नया प्लान लीक!
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
अभिषेक शर्मा बने वर्ल्ड नंबर-1, दुनिया में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने
अभिषेक शर्मा बने वर्ल्ड नंबर-1, दुनिया में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget