एक्सप्लोरर

'नीली जर्सी' पहन राष्ट्रगान गाते भर आईं मोहम्मद सिराज की आंखें

देश के लिए उस 'नीली' जर्सी को पहनने का सपना देखने के साथ ही एक क्रिकेटर जन्म लेता है. कल रात एक ऑटो ड्राइवर के काबिल बेटे का वो सपना पूरा हुआ.

नई दिल्ली/राजकोट: देश के लिए उस 'नीली' जर्सी को पहनने का सपना देखने के साथ ही एक क्रिकेटर जन्म लेता है. कल रात एक ऑटो ड्राइवर के काबिल बेटे का वो सपना पूरा हुआ. जी हां, हम बात कर रहे टीम इंडिया के युवा तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज की. भले ही कल रात भारतीय टीम न्यूज़ीलैंड के हाथों दूसरे टी20 में 40 रनों से हार गई. लेकिन देश को एक युवा तेज़ गेंदबाज़ मिल गया.   महज़ 23 साल की उम्र में तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने देश के लिए अपना डेब्यू किया. हालांकि वो पहले मैच में दबाव की स्थिती में कुछ खास कमाल नहीं कर सके और खासे महंगे साबित हुए. लेकिन एक खिलाड़ी के लिए देश की जर्सी पहनने का क्या मतलब होता है, ये मैदान पर सिराज के चेहरे और आंखों में साफ-साफ नज़र आया. टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने सिराज को टीम की कैप हैंड ओवर की जिसके बाद सभी साथी खिलाड़ियों ने सिराज को शुभकामनाएं दीं. इसके बाद मैच से पहले राष्ट्रगान के दौरान अपने आयडल्स, और टीम इंडिया के दिग्गज़ों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होते वक्त सिराज की आंखें भर आईं. देश की शान के लिए, 125 करोड़ देशवासियों के लिए मैदान पर पहली बार उतरने का ऐहसास क्या होता है ये मैदान पर खड़े सिराज की आंखों में साफ नज़र आ रहा था. देश का राष्ट्रगान गाते वक्त सिराज की आंखें नम हो गईं और उन्होंने देश के लिए मैदान पर अपना पहला कदम बढ़ा दिया. आपको बता दें कि क्रिकेट के मैदान पर पहचान मिलने से पहले सिराज के पिता एक ऑटो-ड्राइवर थे. जिन्होंने मेहनत के साथ अपने बेटे को इस मकाम तक पहुंचाया. साल 2015 में सिराज ने फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया. जबकि इसी साल उन्हें आईपीएल सनराइज़र्स हैदराबाद ने मोटी बोली में खरीदा था. उन्होंने इसी साल आईपीएल में 26 विकेट चटकाए. इसके बाद 2016-17 के सत्र में सिराज 41 विकेटों के साथ तीसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ भी रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: ईशान किशन का 'मॉन्स्टर सिक्स', चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर चली गई गेंद, देखें वीडियो
ईशान किशन का 'मॉन्स्टर सिक्स', चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर चली गई गेंद
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget