एक्सप्लोरर

रेप के आरोप पर शमी बोले, 'घर से 30 किलोमीटर दूर थे भाई, फिर रेप कैसे हुआ'

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी अब पत्नी हसीन जहां के सभी आरोपों पर अपना पक्ष खुलकर सामने रख रहे हैं. एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में मोहम्मद शमी ने ना सिर्फ अपनी और हसीन की निज़ी ज़िंदगी के राज़ खोलकर रख दिए. बल्कि अपने भाई पर लगाए गए हसीन के गंभीर आरोप पर सफाई भी पेश की.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी अब पत्नी हसीन जहां के सभी आरोपों पर अपना पक्ष खुलकर सामने रख रहे हैं. एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में मोहम्मद शमी ने ना सिर्फ अपनी और हसीन की निज़ी ज़िंदगी के राज़ खोलकर रख दिए. बल्कि अपने भाई पर लगाए गए हसीन के गंभीर आरोप पर सफाई भी पेश की. 6 मार्च को शमी की पत्नी हसीन जहां के गंभीर आरोपों के बाद से मोहम्मद शमी मुश्किलों में हैं. लेकिन इस बार उन्होंने पहली बार एबीपी न्यूज़ पर अपने भाई पर लगे रेप के आरोपों का भी जवाब दिया. हसीन जहां का आरोप: हसीन जहां ने आरोप लगाया है कि पति शमी की मौजूदगी में उनके बड़े भाई ने उनसे दुष्कर्म किया। साथ ही हसीन ने कहा कि शमी ने खुद ही उन्हें कमरे के अंदर बड़े भाई के पास धक्का देकर बंद कर दिया था। वहां उनसके साथ दुष्कर्म होता रहा लेकिन शमी ने कोई मदद नहीं की। हसीन के इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने शमी और उनके बड़े भाई के खिलाफ गैर जमानती धारा 376 के तहत केस दर्ज किया है। मोहम्मद शमी ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में पूरे दो दिन का शेड्यूल सामने रख दिया. भाई पर लगे रेप के आरोपों पर शमी की सफाई: मोहम्मद शमी के भाई लगे रेप के आरोपों पर शमी ने कहा कि 'हसीन ने 7 दिसंबर को मेरे भाई पर रेप के आरोप लगाए हैं, 6 दिसंबर को श्रीलंका के खिलाफ दिल्ली टेस्ट खत्म हुआ और उसी दिन हम लोग भुवनेश्वर के रिसेप्शन के लिए दिल्ली गए थे. जिसमें हसीन भी बच्ची के साथ शामिल थीं.' शमी ने कहा, 'फंक्शन के अगले दिन 7 तारिख को सुबह 11 बजे हसीन ताज़ होटल से निकलकर पांच घंटे बाद अमरोहा लौट गईं. जहां पहुंचने में उन्हें तकरीबन 5 घंटे लगे. वो चार या साढ़े चार बजे मेरे गांव पहुंचती हैं. इसके 15 मिनट के बाद मैं फार्म-हाउस चला जाता हूं. इतना ही नहीं खुद हसीन मुझे मैसेज करती हैं कि आपको ठंड लग जाएगी, स्वेटर ले लीजिएगा, मैं उन्हें जवाब भी देता हूं कि मैं ले लूंगा.' इसके बाद शमी ने अपने भाई का ज़िक्र करते हुए कहा कि 'लेकिन इन सब में भाई कहां से आ गया. इस दौरान भाई वहां है ही नहीं, भाई उस जगह से 30 किलोमीटर दूर मुरादाबाद में हैं. फिर रेप कैसे हो गया?'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget