एक्सप्लोरर

पत्नी हसीन के आरोपों पर नरम पड़े शमी, मामला सुलझाने के लिए कोलकाता जाने को तैयार

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच चल रहा बड़ा विवाद अब शांत होता दिख रहा है. हर नए दिन हसीन के नये खुलासो के बाद भी मोहम्मद शमी अपनी पत्नी के साथ सुलह करना चाहते हैं.

नई दिल्ली/कोलकाता: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच चल रहा बड़ा विवाद अब शांत होता दिख रहा है. हर नए दिन हसीन के नये खुलासो के बाद भी मोहम्मद शमी अपनी पत्नी के साथ सुलह करना चाहते हैं. बीते दिन एबीपी न्यूज़ पर अपनी पत्नी और बेटी के साथ फिर से मिलने की बात के बाद आज एक बार फिर से शमी ने इस मुद्दे को सुलझाने की बात कही है. हसीन जहां ने आज सुबह प्रेस कॉंफ्रेंस कर ये कहा था कि शमी अब भी चाहते हैं कि घर बचे तो वो भी सहयोग करने के लिए तैयार हो सकती हैं. इसके बाद मोहम्मद शमी ने मीडिया के सामने आकर कहा कि 'अगर ये मुद्दा बातचीत से हल हो जाए, तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता. आपसी तालमेल से इस मुद्दे को सुलझाना ही हम दोनों और हमारी बेटी के लिए सही रहेगा. मुझे इसके लिए कोलकाता जाना पडेगा तो मैं इसके लिए भी तैयार हूं और मुझे हसीन जहां कहीं भी बुलाएंगी तो मैं बातचीत करने के लिए वहां मौजूद हो जाऊंगा.' शमी के इस बयान से ये भी साफ ज़ाहिर होता है कि शमी अब इस मामले में थोड़ा झुकते हुए दिख रहे हैं और वो अपनी पत्नी के साथ फिर से एक होना चाहते हैं. इससे पहले हसीन जहां आज मीडिया के सामने आई और कहा, 'मोहम्मद शमी अपना फोन खोने के डर की वजह से मुझसे अच्छा बर्ताव कर रहे थे.' ये तमाम बातें हसीन ने सोशल मीडिया पर शमी के साथ होली और अन्य पलों की तस्वीरें साझा होने के बारे में कहीं. पत्नी हसीन जहां का नया हमला, 'मोबाइल खो जाने के बाद बदल गया शमी का बर्ताव' साथ ही हसीन ने ये भी कहा कि 'जब मुझे बीएमडबल्यू कार से मोबाइल मिला तो मैंने बातचीत के जरिए शमी को समझाया कि वो ये सब सुलझाए और हम फिर से अच्छी ज़िंदगी जी सकें लेकिन वो नहीं समझे. जिसके बाद मजबूरी में मैंने वो तमाम पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किए.' हसीन जहां ने ये भी बताया कि वो पिछले 4 साल से शमी को समझाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन वो नहीं समझे.' हसीन जहां बोलीं कि इत्तेफाक से ये फोन बीएमडबल्यू कार से उनके हाथ लग गया. लेकिन अगर उनके हाथ ये फोन नहीं लगता तो अब तक शमी उन्हें तलाक का नोटिस भेज चुके होते. परचूनवाले की 'बेगम' से भारतीय क्रिकेटर की 'वाइफ' बनने तक हसीन जहां का पूरा सफर इसके साथ ही सुलह के सवाल पर हसीन ने थोड़ा नरम रूख दिखाया, उन्होंने कहा कि अगर शमी घर बचाना चाहते हैं तो वो सुलह के बारे में सोच सकती हैं. लेकिन अब अगर वो सुलह की बात करें तो वहीं गलत साबित होंगी. इससे पहले बीते दिन एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत के दौरान शमी ने कहा था कि उन्हें अब भी सबकुछ ठीक होने की उम्मीद है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWG: भारत तो है 8वें स्थान पर, जानिए- कहां है पाकिस्तान और बांग्लादेश
भारत तो है 8वें स्थान पर, जानिए- कहां है पाकिस्तान और बांग्लादेश
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
रहाणे के संन्यास पर विराट कोहली का इमोशनल पोस्ट, कहा- मेरा फेवरेट...
रहाणे के संन्यास पर विराट कोहली का इमोशनल पोस्ट, कहा- मेरा फेवरेट
सुपर किंग्स ने किया हेड कोच का एलान, इस दिग्गज ने फ्लेमिंग को किया रिप्लेस
सुपर किंग्स ने किया हेड कोच का एलान, इस दिग्गज ने फ्लेमिंग को किया रिप्लेस

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
Embed widget